Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भूस्तम्भ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शुष्क प्रदेशों में जहां पर असंगठित तथा कोमल शैल के ऊपर तथा प्रतिरोधी शैल का आवरण होता हैं, वहां पर इस आवरण के कारण नीचे की कोमल शैल का अपरदन नहीं हो पाता हैं, क्योंकि ऊपरी कठोर शैल के आवरण से निचली कोमल शैल को संरक्षण प्राप्त होता हैं। परन्तु समीपी कोमल चट्टान का अपरदन होता रहता हैं, जिस कारण अगल-बगल की शैल कट जाती हैं और कठोर शैल के आवरण वाला भाग एक स्तम्भ के रूप में सतह पर दिखाई पडता हैं। इसे भूस्तम्भ कहते हैं। श्रेणी:पवन द्वारा उत्पन्न स्थलाकृति श्रेणी:पवन द्वारा अपरदनात्मक स्थलरुप