411 REFERENCE · Wikipedia
हावड़ा जिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हावड़ा ज़िलाহাওড়া জেলা Howrah in West Bengal (India).svg हावड़ा 1,467 48,50,029 2011 3,300 विधान सभा सीटें ? बंगाली
हावड़ा ज़िला (হাওড়া জেলা) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक ज़िला है। इसका मुख्यालय हावड़ा है। इस जिले का नाम इसके मुख्यालय, हावड़ा शहर के नाम पर रखा गया है।
भूगोल
यह जिला 22°48′ उत्तर और 22°12′ उत्तर अक्षांश के बीच और 88°23′ पूर्व और 87°50′ पूर्व देशांतर के बीच स्थित है।http://www.howrah.gov.in/Templates/geography.htm हावड़ा जिले और हावड़ा जिले के मुख्यालय का भौगोलिक स्थान dead https://web.archive.org/web/20081223172520/http://howrah.gov.in/Templates/geography.htm 23 दिसंबर 2008 dmy-all उत्तर एवं दक्षिण में हुगली तथा पूर्व मिदनापुर जिले हैं। इसकी पूर्वी तथा पश्चिमी सीमाएँ क्रमश: हुगली नदी एवं रूपनारायन नदी हैं। दामोदर नदी इस जिले के बीचोबीच बहती है। काना दामोदर तथा सरस्वती अन्य नदियाँ हैं। नदियों के बीच नीची दलदली भूमि मिलती है। राजापुरदलदल सबसे विस्तृत है। धान मुख्य फ़सल है, पर गेहूँ, जौ, मकई तथा जूट भी उगाए जाते हैं।"Lonely Planet West Bengal: Chapter from India Travel Guide," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212202"Kolkata and West Bengal Rough Guides Snapshot India," Rough Guides, Penguin, 2012, ISBN 9781409362074
जलवायु
वार्षिक सामान्य वर्षा 1461 मिलीमीटर है। वार्षिक अधिकतम तापमान 32-39 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
संसदीय और विधानसभा क्षेत्र
मई 2024
यह जिला 2 लोकसभा क्षेत्रों में है और इसमें 16 विधानसभा क्षेत्र हैं।http://archive.eci.gov.in/se2001/background/S25/WB_ACPC.pdf विधान सभा के लिए चुनाव, 2001 - संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची 19 नवंबर 2008 भारत चुनाव आयोग dead https://web.archive.org/web/20080411104739/http://archive.eci.gov.in/se2001/background/S25/WB_ACPC.pdf 11 अप्रैल 2008 dmy
इन्हें भी देखें
हावड़ा
दामोदर नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:पश्चिम बंगाल के जिले
*