411 REFERENCE · Wikipedia
बुड्ढा मिल गया (1971 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बुड्ढा मिल गया Buddhamil.jpg बुड्ढा मिल गया का पोस्टर ऋषिकेश मुखर्जी राहुल देव बर्मन गुलशन नन्दा ओम प्रकाश, नवीन निश्चल, देवेन वर्मा, अर्चना, सोनिया साहनी, अरुणा ईरानी, ललिता पवार, असित सेन, ब्रह्म भारद्वाज, शेट्टी, दुलारी 1971 भारत हिन्दी
बुड्ढा मिल गया 1971 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह एक सस्पैंस फ़िल्म थी।
संक्षेप
अजय (नवीन निश्चल) और भोला (देवेन वर्मा) नौकरी की तलाश में दो दोस्त हैं। एक दिन अख़बार में वे एक ग़ुमशुदा व्यक्ति की तलाश का इश्तिहार पढ़ते हैं जिसमें उस व्यक्ति की करोड़ों की जायदाद का ज़िक्र है। उनको वह व्यक्ति (ओम प्रकाश) मुंबई के हॅन्गिंग गार्डन में मिल जाता है और दोनों दोस्त उसको अपना चाचा बनाकर अपने किराये के घर में ले आते हैं जिसका किराया भी वे अदा नहीं कर पा रहे हैं। यह बुड्ढा गिरधारी लाल अजय की दोस्त दीपा (अर्चना) पर ज़्यादा ही मेहरबान होने लगता है।
इधर अजय और भोला गिरधारी लाल को वापस पहुँचाकर अमीर बनने की जुगत में लगे होते हैं और उधर गिरधारी लाल के व्यवसाय के पुराने साथी एक के बाद एक मारे जा रहे होते हैं और शक़ की सूई इन बेचारे दो दोस्तों पर पड़ रही होती है। हर वारदात के बाद गिरधारी लाल आयो कहाँ से घनश्याम गीत गाता हुआ देखा जाता है। दोनों दोस्तों का यह मानना है कि ये सारी हत्याएँ या तो गिरधारी लाल ख़ुद कर रहा है या किसी से करवा रहा है और दोनों जासूस बनकर गिरधारी लाल का पीछा करने का मन बना लेते हैं।
चरित्र
मुख्य कलाकार
ओम प्रकाश - गिरधारी लाल
नवीन निश्चल - अजय
देवेन वर्मा - भोला
अर्चना - दीपा
सोनिया साहनी - मोना
अरुणा ईरानी - पार्वती
ललिता पवार - दीपा की दादी माँ
असित सेन - झुनझुनवाला
ब्रह्म भारद्वाज - भगत
शेट्टी - शेट्टी
दुलारी - निर्मला देवी
दल
संगीत
इस फ़िल्म में संगीत दिया है राहुल देव बर्मन ने और गीत लिखे हैं मजरुह सुल्तानपुरी ने। इनमें से कुछ गीत अपने ज़माने में काफ़ी मशहूर हुये थे।
+ बुड्ढा मिल गया के गीत गीत गायक१आयो कहाँ से घनश्याममन्ना डे, अर्चना२भली भली से एक सूरत भला सा एक नामकिशोर कुमार, आशा भोंसले३जिया न लागे मोरालता मंगेशकर४मैं बुड्ढा लंबो लंबोमन्ना डे, लता मंगेशकर५रात कली एक ख़्वाब में आयीकिशोर कुमार
रोचक तथ्य
परिणाम
बौक्स ऑफिस
यह फ़िल्म हिट रही थी।
समीक्षाएँ
नामांकन और पुरस्कार
बाहरी कड़ियाँ
0244443 बुड्ढा मिल गया
श्रेणी:1971 में बनी हिन्दी फ़िल्म