Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रानीखेत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रानीखेत Ranikhet नगर व छावनी Early Spring in Ranikhet.jpgबसंत में रानीखेत का विहंगम दृश्य Ranikhet town at night, from Rai estate.jpgरात्रिकाल में नगर Ranikhet12.JPGगोल्फ़ मैदान 2 center white white 250 ऊपर से नीचे: बसंत में रानीखेत का विहंगम दृश्य, रात्रिकाल में नगर तथा रानीखेत के गोल्फ़ मैदान रानीखेत India Uttarakhand 29.65 79.42 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश राज्य उत्तराखण्ड ज़िला अल्मोड़ा तहसील 1869 18886 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, कुमाऊँनी भामस +5:30 पिनकोड 263645 दूरभाष कोड UK-20 रानीखेत (Ranikhet) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा ज़िले में स्थित एक छावनी नगर और प्रमुख पर्वतीय पर्यटन स्थल है।"Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994 विवरण देवदार और बलूत के वृक्षों से घिरा रानीखेत बहुत ही रमणीक हिल स्टेशन है। इस स्थान से हिमाच्छादित मध्य हिमालयी श्रेणियाँ स्पष्ट देखी जा सकती हैं। रानीखेत से सुविधापूर्वक भ्रमण के लिए पिण्डारी ग्लेशियर, कौसानी, चौबटिया और कालिका पहुँचा जा सकता है। चौबटिया में प्रदेश सरकार के फलों के उद्यान हैं। इस पर्वतीय नगरी का मुख्य आकर्षण यहाँ विराजती नैसर्गिक शान्ति है। रानीखेत में फ़ौजी छावनी भी है और गोल्फ़ प्रेमियों के लिए एक सुन्दर पार्क भी है। छावनी १८६९ में ब्रिटिश सरकार ने कुमाऊं रेजिमेंट के मुख्यालय की स्थापना रानीखेत में की, और भारतीय गर्मियों से बचने के लिए हिल स्टेशन के रूप में इस नगर का प्रयोग किया जाने लगा। ब्रिटिश राज के दौरान एक समय में, यह शिमला के स्थान पर भारत सरकार के ग्रीष्मकालीन मुख्यालय के रूप में भी प्रस्तावित किया गया था। १९०० में इसकी गर्मियों की ७,७०५ जनसंख्या थी, और उसी साल की सर्दियों की जनसंख्या १९०१ में ३,१५३ मापी गई थी। स्वच्छ सर्वेक्षण २०१८ के अनुसार रानीखेत दिल्ली और अल्मोड़ा छावनियों के बाद भारत की तीसरी सबसे स्वच्छ छावनी है।https://m.jagran.com/lite/uttarakhand/almora-cleanliness-survey2018-17964873.html रानीखेत देश का तीसरा स्वच्छ कैंट बोर्ड 19 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180519121459/https://m.jagran.com/lite/uttarakhand/almora-cleanliness-survey2018-17964873.html 19 मई 2018 live इतिहास अंगूठाकार|250px|बाएँ|रानीखेत के पोलो मैदान, १८९५ ३ मई १८१५ को गोरखाओं द्वारा कुमाऊं को अंग्रेजों को सौंप दिया गया था। अल्मोड़ा पर विजय प्राप्ति के बाद, १८३९ तक अंग्रेजी सेना के सैनिक और अधिकारी हवलबाग में रहते थे। बाद में सेना के कार्यालयों को अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया और सेना को लोहाघाट और पिथौरागढ़ में तैनात कर दिया गया। इस सेना को ही बाद में कुमाऊं बटालियन कहा जाने लगा। १८४६ में इसे वापस अल्मोड़े के लालमांडी किले में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां यह रानीखेत छावनी बनने तक तैनात रही। अंगूठाकार|250px|दाएँ|रानीखेत का दृश्य, १८८० १८३०-५६ के बीच, विभिन्न यूरोपीय समूहों ने जिले में चाय बागानों की स्थापना की आशा में भूमि अधिग्रहण किया। उनमें से एक त्रोप परिवार भी था, जिसने चौबटिया, होल्म खेत और उपत के ग्रामीणों से जमीन खरीदी। १८६८ में पहली बार इस स्थल का चयन ब्रिटिश सैनिकों के आवास लिए किया गया था, और अगले ही वर्ष सरना, कोटली और ताना के ग्रामीणों से १३.०२४ रूपये के मुआवज़े पर भूमि अधिग्रहण कर यहां छावनी का गठन कर दिया गया था।Tyagi Nutan Hill Resorts of U.P. Himalaya,: A Geographical Study Indus Publishing 9788185182629 en ८२ https://archive.org/details/hillresortsofuph0000tyag/page/ त्रोप परिवार की सारी संपत्तियों को भी उसी वर्ष अधिग्रहित किया गया था, होल्म संपत्ति को छोड़कर, जिसे १८९३ तक छावनी में शामिल नहीं किया गया था। १८६९-७० में नगर में पुलिस स्टेशन की स्थापना हुई। १८८७ की शुरूआत में ही यहां के जंगलों को एक कार्य योजना के तहत लाया गया था, हालांकि इन्हें १९१५ तक आम छावनी कानूनों और नियमों के तहत प्रबंधित करना जारी रखा गया था।E.E. Fernandez, Esq., Offg. Deputy Director, Forest School, Dehradun. Working plan of the Ranikhet Working Circle. Allahbad. NWP & Oudh Govt. Press. 1888 इन नियमों के तहत चराई और अनुमति के बिना घास काटने और जंगलों को जलाने से मना किया गया था। ३ दिसंबर १९१५ को १८७८ के भारतीय वन अधिनियम के तहत छावनी के हिस्से को आरक्षित वन के रूप में अधिसूचित कर दिया गया। I.N. Sewal, Working Plan for the Cantonment Forest of Ranikhet, U.P., Govt. of India Press, New Delhi: 1938, p3,4.) ब्रिटिश राज के दौरान एक समय में इस नगर को शिमला के स्थान पर ब्रिटिश भारत के ग्रीष्मकालीन मुख्यालय के रूप में भी प्रस्तावित किया गया था।Ranikhet https://web.archive.org/web/20160304223104/http://dsal.uchicago.edu/reference/gazetteer/pager.html?objectid=DS405.1.I34_V21_239.gif 4 मार्च 2016 The Imperial Gazetteer of India, v. 21, p. 233.Pamela Kanwar Imperial Simla: The Political Culture of the Raj 2003 Oxford University Press 39 en १९०० में इसकी ७,७०५ की गर्मियों की जनसंख्या थी, और उसी साल की सर्दियों की जनसंख्या १९०१ में ३,१५३ मापी गई थी। १९१३ में इसे पाली तहसील का मुख्यालय बनाया गया, जिसका नाम बाद में रानीखेत तहसील कर दिया गया था।Aggarwal J. C. Agrawal S. P. Uttarakhand: Past, Present, and Future Concept Publishing Company 9788170225720 en१७० नामोत्पत्ति रानीखेत नाम एक स्थानीय लोककथा से लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि इसी स्थान पर कत्यूरी राजा सुधारदेव ने अपनी ​​रानी का दिल जीत लिया था।S.C. Bhatt Land and People of Indian States and Union Territories: Volume 27 2006 Gyan Publishing House 245 https://books.google.co.in/books?id=rALsAIC82YQC 23 फ़रवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180223232345/https://books.google.co.in/books?id=rALsAIC82YQC 23 फ़रवरी 2018 live इस क्षेत्र को उन्होंने बाद में अपने निवास के लिए भी चुना, हालांकि इस क्षेत्र में कोई महल स्थित नहीं है। रानीखेत जिला भारत की स्वतंत्रता के बाद से ही अल्मोड़ा जिले को बांटकर अलग रानीखेत जिला बनाने की मांग उठती रही है। १९६० के दशक से ही रानीखेत जिले के लिए आंदोलन शुरू हो गए थे, और १९८५ तक इन आंदोलनों की संख्या और गहराई, दोनों ही काफी बढ़ चुकी थी। १९८७ में उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष वैंकट रमानी की समिति ने जिले की संस्तुति की और फिर इसके २ वर्ष बाद १९८९ में आठवें वित्त आयोग ने जिले को वित्तीय मंजूरी भी प्रदान कर दी। इसके बाद भी जब जिले का गठन नहीं हुआ, तो १९९३-९४ में फिर एक आंदोलन शुरू हो गया, जिसके बाद यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने पहल की, और रानीखेत में सीओ तथा एडीएम की नियुक्ति की गई, परन्तु बाद में एडीएम को हटा दिया गया।सिर्फ घोषणा बनकर रह गया रानीखेत जिला https://www.amarujala.com/uttarakhand/almora/ranikhet-district-remained-just-declare १३ अगस्त २०१८ २ जून २०१६ अमर उजाला रानीखेत https://web.archive.org/web/20180122071911/https://www.amarujala.com/uttarakhand/almora/ranikhet-district-remained-just-declare 22 जनवरी 2018 live २००४, २००५ में फिर से लोग जिले की मांग को लेकर आंदोलनरत हुए। २००७ में प्रशासन ने राज्य सरकार को रानीखेत जिले का आधिकारिक प्रस्ताव भेज। इस प्रस्ताव के अनुसार रानुखेत जुले में छह ब्लॉक, पांच तहसीलें, १३०९ राजस्व गांव, ५९ न्याय पंचायतें तथा १२० पटवारी क्षेत्र शामिल किए गए थे। २००१ की जनगणना के अनुसार प्रस्तावित जिले की जनसंख्या ३,४०,४५६ और क्षेत्रफल १३७३५.७४० हेक्टेयर था। २०१० में भी अधिवक्ताओं के नेतृत्व में एक बड़ा जन आंदोलन हुआ। आठ महीने तक चले इस आंदोलन के बाद २०११ में उत्तराखण्ड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने अल्मोड़ा जिले की रानीखेत, सल्ट, भिकियासैंण, द्वाराहाट, और चौखुटिया तहसीलों से रानीखेत जिले की घोषणा की थी,विकास धूलिया मानक शिथिल कर उत्तराखंड में चार नए जिलों की संस्तुति https://www.jagran.com/uttarakhand/dehradun-city-recommended-four-new-districts-in-uttarakhand-14580228.html २३ फरवरी २०१८ २७ अगस्त २०१६ दैनिक जागरण देहरादून https://web.archive.org/web/20180224052831/https://www.jagran.com/uttarakhand/dehradun-city-recommended-four-new-districts-in-uttarakhand-14580228.html 24 फ़रवरी 2018 live परन्तु गजट नोटिफिकेशन जारी न होने के कारण जिला अस्तित्व में नहीं आया। वर्ष २०१२ के विधानसभा चुनावों के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। जिला रानीखेत हेतु बहुत आन्दोलन हुए ! मजे की बात है हरीश रावत, पूर्व मुख्य स्वर्गीय बचे सिंह रावत व अजय भट्ट केन्द्रीय मंत्री जैसे लोग इस आन्दोलन के समय समय पर मुख्य आन्दोलनकारी रहे ! बाद में इन्हें केन्द्रीय मंत्रिमंडल में स्थान ही मिला ! पर मंत्री बनाने के बाद जिला निर्माण के मसले में टाल मटोल करते रहे ! इस बीच सोसियल मीडिया का दौर प्रारंभ हुवा! इससे प्रेरित हो डीएन बड़ोला  ने 25 सितम्बर, 2015 से प्रारंभ किया गया ! यह उत्तराखंड में सोसियल मीडिया का पहला सबसे लम्बे समय            3,178 दिन से  8 साल 8 माह 7 दिन से चल रहा अभिनव अभियान है ! जलवायु रानीखेत का मौसम सर्दियों में बहुत ठंडा हो जाता है, और गर्मियों में मध्यम रहता है।Lalita Devi Climatic Characteristics and Water Balance: A Study of Uttar Pradesh 1992 Concept Publishing Company 93 https://books.google.co.in/books?id=4XPjusi7nWMC 23 फ़रवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180224112912/https://books.google.co.in/books?id=4XPjusi7nWMC 24 फ़रवरी 2018 live सर्दी के मौसम में रानीखेत में बर्फ भी पड़ती है, मुख्य रूप से दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीनों में। हालांकि बाकी महीनों में रानीखेत का मौसम सुखद रहता है। yes yes रानीखेत pastel 11.1 13.1 17.4 22.2 25.4 24.6 21.5 21.0 21.0 19.7 16.8 13.5 6.4 8.0 11.9 16.2 19.5 19.8 18.2 17.8 17.3 14.9 11.6 8.5 1.8 2.9 6.4 10.3 13.7 15.0 15.0 14.7 13.6 10.1 6.5 3.6 76 56 58 26 58 209 532 431 241 102 7 27 Climate-Data.orgClimate Ranikhet: Temperature, Climate graph, Climate table for Rudrapur - Climate-Data.org https://en.climate-data.org/location/33827/ en.climate-data.org 21 June 2017 https://web.archive.org/web/20180124080623/https://en.climate-data.org/location/33827/ 24 जनवरी 2018 live भूगोल अंगूठाकार|रानीखेत नगर का विहंगम दृश्य रानीखेत छावनी उत्तराखण्ड राज्य में अल्मोड़ा तथा नैनीताल से क्रमशः ५० और ६० किमी की दूरी पर २९.६४ के अंक्षाशों तथा ७९.४२ के देशांतर पर स्थित है। प्रशासनिक रूप से रानीखेत अल्मोड़ा जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित है, जहां यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। रानीखेत छावनी दो पर्वत चोटियों पर फैली हुई है; पहली, जिसे रानीखेत रिज कहा जाता है, ५,९८३ फीट (१,८२४ मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है; और दूसरी, चौबटिया रिज ६,९४२ फीट (२,११६ मीटर) की ऊंचाई पर है। रानीखेत छावनी में भारतीय सेना की कुमाऊँ तथा नागा रेजिमेंट के रेजिमेंटल सेंटर स्थित हैं। छावनी कुल ४,१७६.०३१ एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें से २,५८०.१३५ एकड़ रिज़र्व वन क्षेत्र, ९२०.३२८ एकड़ स्टेशन क्षेत्र तथा ६७५.५६८ एकड़ मिलिटरी क्षेत्र है।The Kumaon Regiment कुमाऊँ रेजिमेंट http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/170154/11/chapter%207.3.pdf शोधगंगा २३ फरवरी २०१८ en https://web.archive.org/web/20180224052846/http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/170154/11/chapter%207.3.pdf 24 फ़रवरी 2018 live१५५ छावनी के चारों ओर चीड़, बांज, और देवदार के जंगल हैं, जिनमें तेंदुए, पहाड़ी बकरी, हिरण, सांभर, पाइन मार्टन, खरगोश, लाल चेहरे वाले बंदर, जंगली लंगूर, लाल लोमड़ी और साहीदार सहित कई वन्यजीव निवास करते हैं।http://www.ranikhetcantonment.org.in/haritage/haritage.aspx Ranikhet - Heritage Cantonment 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20081221090554/http://www.ranikhetcantonment.org.in/haritage/haritage.aspx 21 दिसंबर 2008 dead रानीखेत नगर में प्रशासन का कार्य रानीखेत छावनी परिषद देखती है। रानीखेत छावनी परिषद का गठन १९२४ के छावनी बोर्ड अधिनियम के अंतर्गत हुआ था। रानीखेत एक प्रथम श्रेणी की छावनी है, तथा प्रशासनिक कार्यों से ७ वार्डों में विभक्त है। रानीखेत छावनी परिषद में कुल १४ सदस्य होते हैं, जिनमें से ७ इन्ही वार्डों से चुनकर आते हैं। Ranikhet - panoramio.jpg 1100px center रानीखेत नगर से हिमालय पर्वत श्रंखलाओं का दृश्य। जनसांख्यिकी उत्तराखण्ड रानीखेत की जनसंख्या 5984 3246 5781 3632 3772 4894 8937 10642 13917 18190 16874 19055 18886 source:District Census Handbook Directorate of Census Operations, Uttarakhand Dehradun 847 http://www.censusindia.gov.in/2011census/dchb/0509_PART_A_DCHB_ALMORA.pdf 31 August 2016 https://web.archive.org/web/20161114093722/http://www.censusindia.gov.in/2011census/dchb/0509_PART_A_DCHB_ALMORA.pdf 14 नवंबर 2016 live २०११ की जनगणना के अनुसार, रानीखेत की जनसंख्या १८,८८६ है, जिसमें से पुरुषों की संख्या ११,७१२ है जबकि महिलाओं की संख्या ७,४७४ है।Ranikhet Population Census 2011 http://www.census2011.co.in/data/town/800324-ranikhet-uttarakhand.html 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180319004126/http://www.census2011.co.in/data/town/800324-ranikhet-uttarakhand.html 19 मार्च 2018 dead १८८१ में जब इम्पीरियल गजेटियर आफ़ इण्डिया के प्रथम संस्करण का प्रकाशन हुआ, उस समय रानीखेत की जनसंख्या ५,९८४ थी, और नगर में ३,३१३ हिन्दू, १,०९० मुसलमान, तथा १,५७३ यूरोपियन लोग रहते थे। रानीखेत नगर की साक्षरता दर ९५.२१% है, जो राज्य की औसत ७८.८२% से अधिक है। पुरुषों में साक्षरता लगभग ९७.७९% है जबकि महिलाओं में साक्षरता दर ९१.१८% है। नगर की कुल आबादी में से ८५.११% ​​लोग हिंदू धर्म का जबकि ९.२२% लोग इस्लाम का, और ५.०९% लोग ईसाई धर्म का अभ्यास करते हैं। इसके अतिरिक्त नगर में अल्प संख्या में सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायी भी हैं। हिंदी और संस्कृत राज्य की आधिकारिक भाषाऐं हैं जबकि कुमाऊँनी यहां की स्थानीय बोली है। अंग्रेजी का भी प्रयोग होता है। शिक्षा रानीखेत के प्रमुख विद्यालय निम्न हैं:List of all Schools in Cant Ranikhet Cluster, Tarikhet Block (Almora) https://schools.yorakul.com/uttarakhand/almora/tarikhet/cant-ranikhet schools.yorakul.com 16 अप्रैल 2018 en https://web.archive.org/web/20180416200803/https://schools.yorakul.com/uttarakhand/almora/tarikhet/cant-ranikhet 16 अप्रैल 2018 dead शिव दत्त पालीवाल राजकीय इंटर कॉलेज केन्द्रीय विद्यालय, रानीखेत अशोक हॉल कन्या आवासीय विद्यालय जीडी बिरला मेमोरियल विद्यालय आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत नेशनल इंटर कॉलेज, रानीखेत रानीखेत छावनी विद्यालय रानीखेत कैनोसा कान्वेंट विद्यालय बीरशिव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज सरस्वती शिशु मन्दिर, रानीखेत माउंट सिनाई विद्यालय श्री राम संस्कृत विद्यापीठ आवागमन राष्ट्रीय राजमार्ग १०९ रानीखेत से होकर गुजरता है, जो इसे रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, द्वाराहाट, चौखुटिया और कर्णप्रयाग नगरों से जोड़ता है।http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm Start and end points of National Highways 2011-07-20 dead http://webarchive.loc.gov/all/20090410062034/http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm 10 April 2009 dmy-all इसके अतिरिक्त रानीखेत सड़क मार्ग से रामनगर तथा खैरना से भी जुड़ा है। पंतनगर में स्थित पंतनगर विमानक्षेत्र सबसे निकटतम हवाई अड्डा है,How to Reach Ranikhet https://www.goibibo.com/destinations/ranikhet/how-to-reach-ranikhet/ goibibo.com en 16 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180416201249/https://www.goibibo.com/destinations/ranikhet/how-to-reach-ranikhet/ 16 अप्रैल 2018 live जबकि रामनगर तथा काठगोदाम निकटतम रेलवे स्टेशन हैं। पर्यटन अंगूठाकार|रानीखेत में चीड़ तथा बांज के वनों का दृश्य अंगूठाकार|गोल्फ के मैदान thumb|रानी झील thumb|सरना गार्डन रोड रानीखेत के प्रमुख पर्यटन स्थल निम्न हैं:बबिता कश्यप रिफ्रेश होना है तो जाएं रानीखेत https://www.jagran.com/dilli-desire/weekend-travel-go-to-ranikhet-12331867.html १६ अप्रैल २०१८ ५ मई २०१५ दैनिक जागरण https://web.archive.org/web/20180416200956/https://www.jagran.com/dilli-desire/weekend-travel-go-to-ranikhet-12331867.html 16 अप्रैल 2018 liveविनय भटनागर इन गर्मियों में रानीखेत घूमा जाए http://dainiktribuneonline.com/2012/05/%E0%A4%87%E0%A4%A8-%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%96%E0%A5%87%E0%A4%A4-%E0%A4%98/ १६ अप्रैल २०१८ १६ मई २०१२ दैनिक ट्रिब्यूनPlaces To See In Ranikhet http://www.99uttarakhand.in/places-to-see-in-ranikhet.php 99uttarakhand.in 16 अप्रैल 2018 en https://web.archive.org/web/20180416201128/http://www.99uttarakhand.in/places-to-see-in-ranikhet.php 16 अप्रैल 2018 dead गोल्फ कोर्स रानीखेत गोल्फ कोर्स रानीखेत के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। एशिया के उच्चतम गोल्फ कोर्सों में से एक रानीखेत गोल्फ कोर्स में ९-होल का कोर्स है। यह रानीखेत नगर से ५ किमी की दूरी पर है। सैंट ब्रिजेट चर्च सैंट ब्रिजेट चर्च रानीखेत नगर का सबसे पुराना चर्च है। कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर (केआरसी) कुमाऊँ तथा नागा रेजिमेंट द्वारा संचालित एक म्यूजियम है। यहाँ विभिन्न युद्धों में पकडे गए अस्त्र तथा ध्वज प्रदर्शन करने के लिए रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त म्यूजियम में ऑपरेशन पवन के समय पकड़ी गयी एलटीटीई की एक नाव भी है। आशियाना पार्क आशियाना पार्क रानीखेत नगर के मध्य में स्थित है। कुमाऊँ रेजिमेंट द्वारा निर्मित और विकसित इस पार्क में बच्चों के लिए विशेषकर जंगल थीम स्थित है। मनकामेश्वर मंदिर यह मंदिर कुमाऊँ रेजिमेंट के नर सिंह मैदान से संलग्न है। मंदिर के सामने एक गुरुद्वारा, तथा एक शाल की फैक्ट्री है। रानी झील रानी झील नर सिंह मैदान के समीप वीर नारी आवास के नीचे स्थित है। इस झील में नौकायन की सुविधा उपलब्ध है।Best places to visit in north India in the summer http://www.india.com/travel/articles/best-places-to-visit-in-north-india-in-the-summer/ 16 अप्रैल 2018 india.com en https://web.archive.org/web/20180417023047/http://www.india.com/travel/articles/best-places-to-visit-in-north-india-in-the-summer/ 17 अप्रैल 2018 dead"Rani Jheel is another attraction where you can also go boating." बिनसर महादेव बिनसर महादेव भगवन शिव को समर्पित एक मंदिर है। मंदिर के समीप बहती एक गाड़ विहंगम दृश्य प्रस्तुत करती है। मंदिर के पास देवदार तथा चीड़ के जंगलों के मध्य स्थित एक आश्रम भी है। भालूधाम भालूधाम (या भालूडैम) नगर के समीप स्थित एक कृत्रिम झील है। यहाँ से हिमालय श्रंखलाओं का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। मजखाली मजखाली अल्मोड़ा-रानीखेत रोड पर रानीखेत से १२ किमी दूर स्थित एक पिकनिक स्थल है। यहां से बागेश्वर में स्थित त्रिशूल चोटी के दृश्य देखे जा सकते हैं।Uttarakhand: In the lap of Himalayas http://www.dnaindia.com/lifestyle/report-uttarakhand-in-the-lap-of-himalayas-1590138 16 अप्रैल 2018 डेली न्यूज़ & एनालिसिस en https://web.archive.org/web/20180417022829/http://www.dnaindia.com/lifestyle/report-uttarakhand-in-the-lap-of-himalayas-1590138 17 अप्रैल 2018 live"Majkhali, a base of the Himalayas, gives a view of the towering mount Trishul from Ranikhet." ताड़ीखेत रानीखेत से ८ किमी दूर स्थित ताड़ीखेत गाँधी कुटी तथा गोलू देवता मंदिर के लिए प्रसिद्द है। चौबटिया रानीखेत से १० किमी दूर स्थित चौबटिया में खुमानी, आड़ू, शाहबलूत, बादाम और सेब के कई उद्यान स्थित हैं।Igatpuri, Ranikhet will not disappoint if you have a long weekend coming up https://economictimes.indiatimes.com/magazines/travel/igatpuri-ranikhet-will-not-disappoint-if-you-have-a-long-weekend-coming-up/articleshow/63713813.cms 16 अप्रैल 2018 इकनोमिक टाइम्स en https://web.archive.org/web/20180416203558/https://economictimes.indiatimes.com/magazines/travel/igatpuri-ranikhet-will-not-disappoint-if-you-have-a-long-weekend-coming-up/articleshow/63713813.cms 16 अप्रैल 2018 live झूला देवी मंदिर स्विट्जरलैंड कहा जाने वाला रानीखेत अपने मंदिरों के लिए भी जाना जाता है, उन्ही में से एक है झूला देवी मंदिर। मां दुर्गा इस मंदिर में झूले के ऊपर विराजमान है.यही वजह है कि इस मंदिर को झूला देवी मंदिर का नाम दिया गया. रानीखेत से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर है स्थित इस मंदिर को 700 साल पुराना बताया जाता है।https://hindi.buzinessbytes.com/dharm/jhula-devi-mandir/ Jhula Devi Mandir: घंटियों वाला मंदिर जहां मुराद पूरी होने पर भेंट की जाती है घंटी 2022-12-03 en-US 2022-12-10 इन्हें भी देखें अल्मोड़ा अल्मोड़ा ज़िला उत्तराखण्ड के नगरों की सूची सन्दर्भ 30em बाहरी कड़ियाँ रानीखेत छावनी परिषद् का आधिकारिक जालस्थल श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर श्रेणी:अल्मोड़ा जिला श्रेणी:अल्मोड़ा ज़िले के नगर श्रेणी:उत्तराखण्ड में हिल स्टेशन श्रेणी:भारत के कैंटोनमेंट श्रेणी:उत्तराखण्ड में पर्यटन