Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जोहिला नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जोहिला नदी Johila River / Johilla River Waterfall on Johilla river, Umaria district, Madhya Pradesh, India.jpg उमरिया ज़िले में चेचपुर के समीप जोहिला नदी India Madhya Pradesh मध्य प्रदेश में जोहिला का सोन नदी में संगमस्थल देश राज्य मध्य प्रदेश मैकल पहाड़ियाँ, अमरकंटक अनूपपुर ज़िला, मध्य प्रदेश सोन नदी मानपुर तहसील, उमरिया ज़िला, मध्य प्रदेश 23.645 N 81.236 E type:river_region:IN inline,title जोहिला → सोन → गंगा जोहिला नदी (Johila River) भारत के मध्य प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह सोन नदी की एक उपनदी है, जो स्वयं गंगा नदी की उपनदी है। जोहिला का उद्गम मध्य प्रदेश के अनूपपुर ज़िले में अमरकंटक से 10 किमी दूर मैकल पहाड़ियों में ज्वालेश्वर नामक स्थान में होता है। इसका सोन नदी में विलय उमरिया ज़िले की मानपुर तहसील में होता है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 विवरण यह नदी ज्वालेश्वर की पहाडियों से निकलकर राजेन्द्रग्राम के होते हुए उमरिया जिले के केल्हारी गाव में सोन नदी में मिल जाती है। जोहिला पुष्पराजगढ़ के ओर से छोर तक अमरकंटक के जालेश्वर भुंडाकोना से लेकर उमरिया जिले की ओर बहती है। अमरकंटक में उत्तर पूर्व में स्थित भुंडाकोना पहाड़ से जोहिला उत्तर की ओर नीचे उतरती है, जहां पोडकी गांव के पास उसे रोक कर जोहिला जलाशय बनाया गया है जिससे पोंडी गांव में स्थित शासकीय कृषि फार्म में सिंचाई की जाती है। कृषि फार्म पोंड़ी के आगे जोहिला ताली व डोनिया गांव से बहते हुए राजेन्द्रग्राम पहुंचती है ।उमरिया जिले में यह पाली,नोरोजाबाद नगर की सीमा बनाते बहते हुए सलैया,छीदहा,रायपुर,चेचरिया ग्राम होते हुए कुल लम्बाई १७० किलो मीटर बहने के बाद दशरथ घाट में सोन नदी में मिल जाती है | जोहिला नदी में उमरिया जिले की मंगठार में विशाल जोहिला बांध बनाकर संजय गांधी सुपर थर्मल पावर बिरसिंहपुर की स्थापना की गई है |संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट की 1,340.00 मेगावाट की स्थापित क्षमता है।[1] इस बिजली घर की पहली इकाई को मार्च 1993 में चालू किया गया था। संयंत्र के लिए पानी पास के जोहिला बांध जो जोहिला नदी पर निर्मित तथा 1810 हेक्टेयर में फैला हुआ है से लिया जाता है। संयंत्र के लिए कोयले की साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खानों से रेल द्वारा आपूर्ति की जाती है। इन्हें भी देखें सोन नदी गंगा नदी मैकल पर्वतमाला अमरकंटक सन्दर्भ श्रेणी:मध्य प्रदेश की नदियाँ श्रेणी:सोन नदी की उपनदियाँ श्रेणी:अनूपपुर ज़िला