411 REFERENCE · Wikipedia
पौलोमी घटक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पौलोमी घटक XIX Commonwealth Games-2010 Delhi (Women’s Table Tennis) Poulomi Ghatak of India in an action against Zhenhua Vivian Tan of Australia, at Yamuna Sports Complex, in New Delhi on October 06 2010 (cropped).jpg 2010 में पौलोमी 3 जनवरी, 1983 कोलकाता, पश्चिम बंगाल सौम्यदीप रॉय lightsteelblue yes महिला टेबल टेनिस
राष्ट्रमण्डल खेल
2010 दिल्ली महिला टीम
पौलोमी घटक ( পৌলমী ঘটক; जन्म: 3 जनवरी 1983) पश्चिम बंगाल, भारत से टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने तीन जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप (1996, 1998 और 1999) और साथ ही 1998 और 2016 के बीच सात वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतीं हैं। 1998 में उन्होंने राष्ट्रीय सीनियर और जूनियर चैंपियनशिप दोनों जीतीं। पौलोमी ने 2006 में मेलबर्न में कॉमनवेल्थ गेम्स और 2000 से 2008 के बीच कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह 16 साल की उम्र में सिडनी ओलंपिक में खेली थी। वह 2007 में इंडियन ओपन के फाइनल में भी खेली थी।
व्यक्तिगत जीवन
पौलोमी घटक का जन्म 3 जनवरी 1983 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ था।http://www.veethi.com/india-people/poulomi_ghatak-profile-981-15.htm Poulomi Ghatak veethi.com 2017-05-13 https://web.archive.org/web/20190328075458/https://www.veethi.com/india-people/poulomi_ghatak-profile-981-15.htm 28 मार्च 2019 live उन्होंने 9 साल की उम्र में अपने टेबल टेनिस करियर की शुरुआत की थी।
पौलोमी ने नवीन नालंदा हाई स्कूल और बाद में कलकत्ता विश्वविद्यालय के जोगमाया देवी कॉलेज में अध्ययन किया।http://www.jogamayadevicollege.org/history.htm History of the College 8 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20190403005423/http://jogamayadevicollege.org/history.htm 3 अप्रैल 2019 dead 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के तुरंत बाद, उन्होंने पेशेवर टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यदीप रॉय से शादी कर ली।https://www.telegraphindia.com/1140111/jsp/bihar/story_17774287.jsp From TT court to grand courtship The Telegraph 2017-05-13 https://web.archive.org/web/20180730202829/https://www.telegraphindia.com/1140111/jsp/bihar/story_17774287.jsp 30 जुलाई 2018 live
करियर
उन्होंने 1992 में अपने टेबल टेनिस करियर की शुरुआत की। उस समय वह 9 साल की थी। उन्होंने 16 साल की उम्र में ओलंपिक खेलों में भाग लिया। उन्होंने अचंत शरत कमल और अंकिता दास के साथ विभिन्न मैच खेले।
उन्होंने एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप, कोरिया में; रूस ओपन में; जापान में टोयोटा कप; जर्मन और पोलिश ओपन; 2006 में दोहा में 15वें एशियाई खेल और चिली ओपन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2007 में, वह क्रोशिया में विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में; गोल्डन रैकेट चैम्पियनशिप, वियतनाम में और इंडोनेशिया में अंतर्राष्ट्रीय ओपन टूर्नामेंट में खेली। उसी वर्ष उन्होंने ऑस्ट्रिया, फ्रांस और जर्मन ओपन में भी देश का प्रतिनिधित्व किया। वह 2010 के राष्ट्रमण्डल खेलों में रजत पदक जीती थीं।http://post.jagran.com/sharath-kamal-ghatak-among-olympic-table-tennis-probables-1328326511 Sharath Kamal, Ghatak among Olympic Table Tennis probables Jagran Post 2017-05-13 https://web.archive.org/web/20190327085703/http://post.jagran.com/sharath-kamal-ghatak-among-olympic-table-tennis-probables-1328326511 27 मार्च 2019 dead उन्होंने एशियन गेम्स 2012 में टेबल टेनिस क्वार्टरफाइनल में भी जगह बनाई थी।http://post.jagran.com/poulomi-leads-india-into-asian-tt-quarterfinals-1330079847 Poulomi leads India into Asian TT quarterfinals Jagran Post 2017-05-13 https://web.archive.org/web/20190327085700/http://post.jagran.com/poulomi-leads-india-into-asian-tt-quarterfinals-1330079847 27 मार्च 2019 dead वह 2012 के ओलंपिक के संभावित खिलाड़ियों में भी शामिल थीं।
हाल ही में, 2014 में वह पाकिस्तान के खिलाफ अंकिता दास के साथ एशियाई खेलों में भी खेली और जीत दर्ज की।http://www.firstpost.com/sports/mixed-day-for-indian-paddlers-at-asian-games-1734991.html Mixed day for Indian Paddlers at Asian Games 2014-09-29 Firstpost 2017-05-13 en-US https://web.archive.org/web/20180812123127/https://www.firstpost.com/sports/mixed-day-for-indian-paddlers-at-asian-games-1734991.html 12 अगस्त 2018 dead इसी स्पर्धा में उन्होंने अचंत शरत कमल के साथ मिश्रित युगल भी खेलीं लेकिन वह जीत नहीं सकी। वर्तमान में, पौलोमी भारत पेट्रोलियम में सहायक प्रबंधक के रूप में काम करती है।
इन्हें भी देखें
ममता प्रभु
शामिनी कुमारेसन
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी
श्रेणी:कोलकाता के लोग
श्रेणी:भारतीय महिला खिलाड़ी
श्रेणी:1983 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग