411 REFERENCE · Wikipedia
विपणन प्रबन्ध
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2026
नवम्बर 2017
नवम्बर 2017
विपणन प्रबन्ध (Marketing management https://web.archive.org/web/20220524204316/https://hindiassistant.com/marketing-management-in-hindi/ 24 मई 2022 ), विपणन की तकनीकों का व्यावहारिक उपयोग है। विपणन प्रबन्धक का कार्य माँग के स्तर, समय एवं संरचना को इस प्रकार से प्रभावित करना है ताकि संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति की जा सके।
विपणन (मार्केटिंग) शब्द का प्रयोग दो अर्थों में किया जाता है। संकुचित अर्थ में विपणन के अन्तर्गत उन समस्त क्रियाओं को शामिल किया जाता है जो वस्तुओं के उत्पादन केन्द्रों से लेकर उन्हें उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिये की जातीं हैं। इस दृष्टि से विपणन के क्षेत्र में केवल क्रय, विज्ञापन, परिवहन, संग्रह आदि क्रियाएँ ही आतीं हैं। किन्तु व्यापक दृष्टि से 'विपणन' में विक्रय-नीतियाँ, विक्रय प्रबन्ध व संगठन, मूल्य निर्धारण, वस्तु का विकास, व्यावसायिक जोखिमों को कम करने के साधन आदि सभी क्रियाओं का समावेश किया जा सकता है।
विपणन प्रबन्ध, प्रबन्ध का वह भाग है जिसके अन्तर्गत विपणन सम्बन्धी सभी क्रियाएँ सम्पन्न की जाती हैं। इसके अन्तर्गत उत्पादन से पूर्व और पश्चात की क्रियाएँ तथा सेवायेँ सम्मिलित होती हैं। वस्तुओं और सेवाओं को ग्राहकों की आवश्यकतानुसार उत्पादित किया जाता है।
अमेरिकन मार्केटिंग एशोसिएशन के अनुसार,
विक्रय प्रबन्ध का अर्थ किसी व्यावसायिक इकाई की विक्रय क्रियाओं के नियोजन, निर्देशन एवं नियन्त्रण से है जिनमें विक्रय शक्ति की भर्ती, चयन, प्रशिक्षण, साज-सज्जा, कार्य-सुपुर्दगी (assignment), समानुदेशन, मार्ग अंकन, पर्यवेक्षण, परितोषण एवं अभिप्रेरण सम्मिलित है।
फिलिप केटलर (Philip Kotler) के अनुसार,
संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिये परस्पर लाभकारी विनियमों और लक्षित बाजार के साथ सम्बन्धों के सृजन, विकास, और अनुरक्षण के लिये अभिकल्पित कार्यक्रमों का विश्लेषण, नियोजन, क्रियान्वयन, और नियन्त्रण विपणन प्रबन्ध कहलाता है।
विपणन प्रबन्ध के उद्देश्य
मांग का सृजन
बाजार में हिस्सेदारी
ग्राहक सन्तुष्टि के माध्यम से लाभप्रद विक्रय विस्तार
साथ एवं जन-छवि
विपणन प्रबंधन का महत्व
विपणन प्रबंधन व्यवसायों को उनकी प्रतिस्पर्धा को समझने और उनसे आगे रहने के तरीके को समझने में भी मदद करता है.
एक व्यवसाय के लिए विपणन प्रबंधन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह निर्धारित करता है कि कोई कंपनी अपने लक्षित बाजार तक कैसे पहुंचेगी और ग्राहकों के साथ कैसे संवाद करेगी.
एक अच्छी मार्केटिंग रणनीति के बिना, कोई कंपनी नए ग्राहकों को आकर्षित करने या उनके पास मौजूद ग्राहकों को बनाए रखने में सक्षम नहीं हो सकती है.
विपणन प्रबंधन किसी भी व्यवसाय की सफलता की कुंजी है और उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए जिसके वह योग्य है.
श्रेणी:निर्णायक प्रबन्धन
श्रेणी:विपणन