411 REFERENCE · Wikipedia
वो सात दिन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वो सात दिन वो सात दिन.jpg वो सात दिन का पोस्टर सुरिन्द्र कपूर बापू लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैनेन्द्र जैन (संवाद) अनिल कपूर, पदमिनी कोल्हापुरे, नसीरुद्दीन शाह 23 जून, 1983 भारत हिन्दी
वो सात दिन 1983 की हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इसका निर्देशन बापू ने किया है। सुरिन्द्र कपूर और बोनी कपूर द्वारा निर्मित, इसमें अनिल कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे और नसीरुद्दीन शाह हैं। यह अनिल कपूर की किसी हिन्दी फिल्म में पहली मुख्य भूमिका थी। संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था जबकि आनन्द बक्शी ने गीत लिखे थे।
संक्षेप
माया (पद्मिनी कोल्हापुरे) अपनी शादी के दिन आत्महत्या का प्रयास करती है। माया का पति, डॉ. आनंद (नसीरुद्दीन शाह) उसका इलाज करता है और उसे पता चलता है कि उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। जब माया को होश आता है, तो वह डॉ. आनंद को अपना रहस्य बताती है। वह ये शादी नहीं करना चाहती थी और उसे ऐसा करने के लिये मजबूर किया गया था।
कहानी पीछे चली जाती है, जहां एक नया गायक प्रेम (अनिल कपूर) और उसका साथी छोटू, माया के घर आते हैं। माया के लिए यह पहली नजर का प्यार है क्योंकि उसे भोले, मासूम प्रेम से प्यार हो जाता है। हालाँकि, प्रेम, एक सच्चा संगीतकार बनने की इच्छा रखते हुए, माया को अस्वीकार करता रहता है। वह माया से प्यार करता है लेकिन उसका मानना है कि वह स्वयं माया के लायक नहीं है। बाद में वे एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इज़हार करते हैं और भागने की योजना बनाते हैं। उनके भागने के दिन, प्रेमियों को माया के माता-पिता पकड़ लेते हैं। परिणामस्वरूप, प्रेम और उसके साथी को घर से बाहर निकाल दिया जाता है और माया को डॉ. आनंद से शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
मुख्य कलाकार
अनिल कपूर — प्रेम प्रताप
पद्मिनी कोल्हापुरे — माया आनंद
नसीरुद्दीन शाह — डा. आनंद
राजू श्रेष्ठ — छोटू
नीलू फुले — माया के नाना
आशालता वाबगांवकर — माया की माता
दीना पाठक — सावित्री
जगदीप — गंगा प्रसाद
संगीत
गीत गायक आनन्द बक्शी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल कंगना होये होये कंगना शब्बीर कुमार, लता मंगेशकर 6:33 अनाड़ी का खेलना आशा भोंसले 4:39 प्यार किया नहीं जाता शब्बीर कुमार, लता मंगेशकर 6:52 पायलिया झंकार मोरी सुरेश वाडकर, कविता कृष्णमूर्ति 2:00 मेरे दिल से दिल्लगी ना कर किशोर कुमार, अनुराधा पौडवाल 7:00
बाहरी कड़ियाँ
0086597 वो सात दिन
श्रेणी:1983 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में