411 REFERENCE · Wikipedia
खडासरू झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गडासरू झील’ चंबा जिले के अंतर्गत आने वाली चुराह तहसील में तीसा के देवीकोठी गांव के समीप स्थित है।
अप्पर-चुराह के उत्तर में स्थित नोहराधार की गगनचुंबी पर्वत श्रंखलाओं के आंचल में एक सुरम्य स्थली में विद्यमान है, रौद्र भगवान का अद्भुत डल , गडासरू महादेव। ये गिरीश्रेणियां 20000 हजार फीट से भी अधिक ऊंची है । यह डल लगभग 1 किलोमीटर की परिधि में फैला हुआ है। झील के दो और घसियाला मैदान हैं तथा इसके उत्तरी छोर में विभिन्न आकार- प्रकार के टायल-नुमां पत्थरों का फर्श बिछा है। इस डल के निर्मल जल मैं निहारने से यों प्रतीत होता है जैसे इस डल के चारों और नीचे उतरने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। डलयात्री, बहुधा इस के चरणों की सीढ़ियों पर ही डल-स्नान करते हैं। डल झील से कुछ दूरी पर वायीं ओर कुछ मंझले आकार के खेतों की भान्ति क्यारियां है। इन क्यारियों की संख्या कम अधिक भी हो सकती है परंतु कहते हैं कि ये 84 खेत हैं जिन्हें 84 सिद्धों की तपस्या तपस्या स्थली बताते हैं । प्रत्येक खेत में अलग-अलग आकार का फर्श बिछा हुआ है। खेतों की मेडों में विभिन्न आकार-प्रकार के तराशे हुए पत्थरों की थोड़ी बिछी हुई है। सूक्ष्म निरीक्षण करने पर यों प्रतीत होता है जैसे यह सारा निर्माण कार्य किसी सिद्धहस्त शिल्पी की सर्वोत्कृष्ट निर्माण कला-कृति है अमित ठाकुर churah valley ❣️