411 REFERENCE · Wikipedia
स्त्री पुरुष समानता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लैंगिक साम्य आर्थिक सहभागिता और निर्णय लेने सहित लिंग के अनपेक्ष संसाधनों और अवसरों तक समान सौगम्य तथा विभिन्न व्यवहारों, आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को समान रूप से महत्त्व देने की स्थिति है।http://gender-equality.essec.edu/home/gender-equality-what-does-it-mean#:~:text=Gender%20equality,%20also%20known%20as,needs%20equally,%20regardless%20of%20gender. Gender Equality, what does it mean ? - Egalité Femmes/Hommes gender-equality.essec.edu 2023-06-03 27 मार्च 2023 https://web.archive.org/web/20230327211147/http://gender-equality.essec.edu/home/gender-equality-what-does-it-mean#:~:text=Gender%20equality,%20also%20known%20as,needs%20equally,%20regardless%20of%20gender. dead
लैंगिक साम्य लक्ष्य है, जबकि लैंगिक ताटस्थ्य और लैंगिक न्यायसम्य और सोच के तरीके हैं जो लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करते हैं। इसका उपयोग दी गई स्थिति में लैंगिक सन्तुलन को मापने हेतु किया जाता है। लैंगिक साम्य केवल समान प्रतिनिधित्व से कहीं अधिक है, यह महिलाधिकारों से दार्ढ्य से जुड़ी हुई है, और अक्सर नीतिगत परिवर्तनों की आवश्यकता होती है।
यूनिसेफ़ का कहना है कि लैंगिक साम्य का अर्थ है कि "पुरुष और महिलाएँ, तथा बालक और बालिकाएँ, समाधिकारों, संसाधनों, अवसरों और सुरक्षा का आनन्द लेते हैं। इसके हेतु यह आवश्यक नहीं है कि पुरुष और महिलाएँ, तथा बालक और बालिकाएँ, समान हों, या उनके साथ बिल्कुल एक जैसा व्यवहार किया जाए।"https://www.unicef.org/gender/files/Overarching_2Pager_Web.pdf Wayback Machine 2017-10-20 web.archive.org 2023-06-03 20 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171020152744/https://www.unicef.org/gender/files/Overarching_2Pager_Web.pdf dead
वैश्विक स्तर पर, लैंगिक साम्य प्राप्त करने हेतु महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध हानिकारक प्रथाओं को समाप्त करने की भी आवश्यकता है, जिसमें यौन तस्करी, नारीवाद, युद्धकालीन यौन हिंसा, लैंगिक वेतनान्तर और अन्य उत्पीड़न शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने कहा कि, "कई अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों के अपने मानवाधिकारों की पुष्टि करने के बावजूद, महिलाओं के अभी भी पुरुषों की तुलना में दरिद्र और निरक्षर होने की अधिक सम्भावना है। उनके पास सम्पत्ति के स्वामित्व, ऋण, प्रशिक्षण और आजीविका तक कम पहुंच है। यह आंशिक रूप से पुरातन रूढ़िवादिता से उपजा है। परिवार के रोटिकार्जक के बजाय महिलाओं को सन्तानधारिणी और गृहिणी के रूप में माना जाता है। पुरुषों की तुलना में उनके राजनीतिक रूप से सक्रिय होने की सम्भावना बहुत कम है और गार्ह्य हिंसा का शिकार होने की संभावना कहीं अधिक है।"https://www.unfpa.org/gender-equality Gender equality UNFPA - United Nations Population Fund 2019-05-20 web.archive.org 2023-06-03 20 मई 2019 https://web.archive.org/web/20190520233303/https://www.unfpa.org/gender-equality bot: unknown
संयुक्त राष्ट्र के सत्रह सन्धारणीय विकास लक्ष्यों में से लैंगिक साम्य पंचम है। लैंगिक वैषम्य को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की मानव विकास सूचकांक द्वारा प्रतिवर्ष मापा जाता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:समानता
श्रेणी:लैंगिक समानता
श्रेणी:लिंग और समाज
श्रेणी:नारीवादी सिद्धांत
श्रेणी:मानवाधिकार
श्रेणी:लिंगभाव अध्ययन