Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आइजक डिज़रेली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Isaac D'Israeli isaac disraeli.jpg 150px Isaac D'Israeli in a portrait from 1797 1766 05 11 y Enfield, Middlesex, Great Britain 1848 01 19 1766 05 11 y Bradenham, Buckinghamshire, United Kingdom Influenza British Jewish Father of Benjamin Disraeli, British Prime Minister Leiden, Oxford (honorary) John Murray (publisher) writer and scholar 1782–1848 London Judaism Maria Basevi five, including Benjamin Disraeli Benjamin D'Israeli and Sarah Syprut de Gabay Villa Real आइजक डिज़रेली (Isaac D'Israeli ; 11 मई 1766 – 19 जनवरी 1848) ब्रितानी लेखक तथा विद्वान थे। वे ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री बेंजामिन डिसरायली के पिता थे। आइजक डिज़रेली एक स्पेनी यहूदी के पुत्र थे। उनका जन्म एनफील्ड में हुआ। उनके पिता सन् १७४८ में वेनिस से आकर इंग्लैंड में बस गये थे। पिता अपने लड़के को वाणिज्य व्यापार में लगाना चाहता था किंतु युवक डिजरेली इसके विरुद्ध था। उसने इस विषय पर एक लंबी कविता लिखी जिनमें व्यापार व्यवसाय के प्रति उसका विरोध स्पष्ट प्रकट होता था। फ्रांस की यात्रा के समय उसने कुछ समय पेरिस की साहित्यक मंडली में बिताया। १७८८ में लंदन लौटने के बाद उसने 'जेंटिलमैंस मैगजीन' में एक कविता लिखी जिससे प्रभावित होकर एच. जे. पाई ने उसके पिता को समझाया कि आइजक को व्यवसाय में लगाना भूल होगी। १७९० में डिजरेली ने 'ए डिफेंस ऑव पोएट्री' (कविता का पक्षपोषण) नामक पुस्तक लिखी जो पाई के नाम समर्पित की गई। उसकी सबसे प्रसिद्ध पुस्तक 'क्यूरिआसिटीज ऑव लिटरेचर' है। उसकी अन्य रचनाएँ हैं - 'लिटररी रीक्रिएशंस' (साहित्यिक मनोरंजन), 'कालामिटीज ऑव आथर्स' (लेखकों की विपत्तियाँ), 'क्वारल्स ऑव आथर्स' (लेखकों के झगड़े)। उसने तीन उपन्यास तथा दो ऐतिहासिक ग्रंथ भी लिखे। १८४८ में उसकी मृत्यु हुई। श्रेणी:अंग्रेजी साहित्यकार