411 REFERENCE · Wikipedia
आरामाईक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अरामी भाषा (ארמית, ܐܪܡܐܝܬ) एक पश्चिमोत्तर सामी भाषा है जो मध्यपूर्व और उसके उत्तरी-केन्द्रीय भाग में पिछले 3000 सालों से बोली जा रही है। यह कई प्राचीन यहूदी तथा इसाई ग्रंथों की भाषा है और माना जाता है कि यीशु की मातृभाषा अरामी ही थी।
यह भाषा मृतप्राय हो गई है। सम्राट अशोक के कई शिलालेखों में अरामी लिपि का प्रयोग हुआ है।
अरामी (भाषा), सामी भाषा परिवार के उत्तर पश्चिम भाग की एक प्रसिद्ध भाषा है। अरामी मूल रूप से फ़िलस्तीन एवं सीरिया के उन प्रवासियों की भाषा थी और उत्तर में बढ़कर "आरम' अर्थात् पहाड़ी प्रदेश में जाकर बस गए। अरामी की इब्रानी से बहुत अधिक समानता है। अरामी के प्राचीन अभिलेख दमिश्क के निकट ई.पू. छटी शताब्दी के आसपास के मिलते हैं।
अरामी की मुख्य दो शाखाएं हैं : (१) पूर्वी अरामी, (२) पश्चिमी अरामी।
पूर्वी अरामी की मुख्य उपभाषाएं हैं। : बेबीलोनियन, बेईअन, हरनियन एवं सीरिअक। सीरिअक को क्रिश्चिनी अरामी भी कहते हैं क्योंकि इस अरामी में ईसाइयों का धार्मिक साहित्य लिखा गया है। स्वयं ईसा भी पूर्वी अरामी बोलते थे। पूर्वी अरामी की उपर्युक्त समस्त भाषाएं उपभाषाएं प्राय: समाप्त हो चुकी हैं। इसकी कुछ आधुनिक उपभाषाओं का प्रयोग मेसोपोटेमिया के कुछ भागों में होता है।
पश्चिमी अरामी ई.पू. चौथी शताब्दी से ईसा की सावतीं शताब्दी तक पश्चिमी एशिया एवं मिस्र की मुख्य एवं संपर्क भाषा थी। पश्चिमी अरामी की मुख्य उपभाषाएँ हैं : प्राचीन अरामी, बाइबिली अरामी, फिलस्तीनी अरामी तथा सेमेरीटन अरामी। पश्चिमी अरामी में यहूदियों की अनेक धार्मिक रचनाएँ हैं। पश्चिमी अरामी की उपर्युक्त उपभाषाएं एक प्रकार समाप्त हो चली हैं। इसकी परवर्ती जीवित उपभाषा का प्रयोग लेबनाम के छोटे से भाग में होता है।
== बाहरी कड़ियाँ ==
Ethnologue report for Aramaic
Omniglot written Aramaic/Proto-Hebrew outline
(जर्मन में) Semitisches Tonarchiv: Dokumentgruppe "Aramäisch" – recordings of modern Aramaic
Jewish Language Research Website: Jewish Aramaic
Comprehensive Aramaic Lexicon – at the Hebrew Union College, Cincinnati
Aramaic Peshitta Bible Repository – Many free Aramaic language research tools and the Aramaic Peshitta Bible
Aramaic Designs – website offering various designs based on historical Aramaic scripts.
The Aramaic Language and Its Classification - Efrem Yildiz, Journal of Assyrian Academic Studies