Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पाकिस्तानी मिसाइलों की सूची

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पाकिस्तान द्वारा विकसित मिसाइलों की एक सूची।https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_missiles_of_Pakistan List of missiles of Pakistan 1 अक्तूबर 2016 https://web.archive.org/web/20161005101733/https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_Missiles_of_Pakistan 5 अक्तूबर 2016 live सतह से सतह में मार करने वाले मिसाइल thumb|right|ट्रक पर लगे मिसाइल के प्रदर्शन thumb|right|ट्रांसपोर्टर निर्माता लांचर चार क्रूज मिसाइल ले जाता युद्धक्षेत्र दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल नस्र - नस्र या हत्फ-9(Nasr या Hatf 9) पाकिस्तान के राष्ट्रीय विकास परिसर (एनडीसी) द्वारा विकसित एक ठोस ईंधन सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली है। इसकी रेज ६० किमी है। (पूरा पढे) हत्फ-1- हत्फ-1 (Hatf-I) एक सामरिक और सबसोनिक अनिर्देशित युद्धक्षेत्र दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। इसे 1980 के दशक में अंतरिक्ष अनुसंधान आयोग और कहूटा अनुसंधान प्रयोगशाला (केआरएल) द्वारा विकसित किया गया था। इसके सफल परीक्षण के बाद, हत्फ-1 ने 1990 में पाकिस्तानी सेना में प्रवेश किया। (पूरा पढे) कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी -गजनवी या हत्फ-3 (Ghaznavi या Hatf-3) एक हाइपरसोनिक और सतह से सतह के लिए कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। गजनवी मिसाइल नेशनल डिफेंस परिसर द्वारा विकसित की गयी है। इसकी मारक क्षमता 290 किमी है। (पूरा पढे) अब्दाली-1 - अब्दाली-1 या हत्फ-2 (Abdali-I या Hatf-2) एक सुपरसोनिक और सामरिक सतह से सतह के लिए कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। अब्दाली-1 मिसाइल अंतरिक्ष अनुसंधान आयोग द्वारा विकसित की गयी है। इसकी मारक क्षमता 290 किमी है। (पूरा पढे) गौरी-1 - गौरी-1 या हत्फ-5 (Ghauri-1 या Hatf-5) एक पाकिस्तानी सतह से सतह मध्यम दूरी की निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है। यह वर्तमान में पाकिस्तान के सेना सामरिक बल कमान में कार्यरत है। यह एक एकल चरण तरल ईंधन मिसाइल प्रणाली है। इसकी मारक क्षमता 1500 किमी है। (पूरा पढे) शाहीन-1 - शाहीन-1 या हत्फ-4 (Shaheen-I या Hatf-4) एक भूमि आधारित सुपरसोनिक और कम-से-माध्यमिक दूरी की सतह से सतह निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है। (पूरा पढे) मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल गौरी-2 - गौरी-2 या हत्फ-5ए (Ghauri-II या Hatf-Vए) एक पाकिस्तानी सतह से सतह मध्यम दूरी की निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है। गौरी-2 मिसाइल खान रिसर्च लैबोरेटरीज द्वारा विकसित की गयी है। यह एक एकल चरण तरल ईंधन मिसाइल प्रणाली है। (पूरा पढे) शाहीन-2 - शाहीन-2 या हत्फ-6 (Shaheen-2 या Hatf-6) एक भूमि आधारित सुपरसोनिक और कम-से-माध्यमिक दूरी की सतह से सतह निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है। (पूरा पढे) शाहीन-2 - शाहीन-3 (Shaheen-3) एक भूमि आधारित सुपरसोनिक और कम-से-माध्यमिक दूरी की सतह से सतह निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है। शाहीन-3 का पहला परीक्षण 9 मार्च 2015 को किया गया। (पूरा पढे) क्रूज़ मिसाइल बाबर क्रूज मिसाइल (हत्फ-7) - बाबर क्रूज मिसाइल या हत्फ-7 (Babur cruise missile या Hatf-7) पाकिस्तान की ओर से शामिल की जाने वाली पहली भूमि हमला क्रूज मिसाइल है। बाबर मिसाइल को पारंपरिक या परमाणु बम हथियार से लैस किया जा सकता है और यह 700 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। (पूरा पढे) राद क्रूज मिसाइल (हत्फ-8) - राद या हत्फ-8 (Raad या Hatf-8) पाकिस्तान की ओर से विकसित एयर लांच क्रूज मिसाइल है। इसका प्रयोग पाकिस्तान वायु सेना करती है। हालांकि शुरू में पाकिस्तान वायु सेना ने डसॉल्ट मिराज III लड़ाकू विमान से प्रमोचित परीक्षण किये थे। (पूरा पढे) एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल बख्तर-शिकन - एचजे-8 या बख्तर-शिकन (HJ-8 या Baktar-Shikan) एक चीन द्वारा 19980 के दशक में विकसित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है। इस एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल को चीन द्वारा पाकिस्तान में बख्तर-शिकन के नाम के लाइसेंस से पाकिस्तान में बनायीं जा रही है। (पूरा पढे) सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल thumbnail|अन्ज़ा मार्क 3 एक प्रदर्शनी में प्रदर्शित अन्ज़ा मार्क , मार्क 2, मार्क 3 - अन्ज़ा (Anza) पाकिस्तान द्वारा उत्पादित कंधे वाली आदमी पोर्टेबल सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की एक श्रृंखला है। अन्ज़ा कम स्तर की वायु रक्षा के लिए प्रयोग किया जाता है। इसे इन्फ्रारेड डाक साधक से निर्देशित किया जाता है। (पूरा पढे) सतह से समुद्र में मार करने वाले मिसाइल जर्ब - जर्ब (Zarb) भूमि-आधारित एंटी शिप गाइडेड क्रूज मिसाइल है। यह वर्तमान में पाकिस्तान नौसेना में कार्यरत है। जर्ब मिसाइल को अरब सागर में 9 अप्रैल 2016 में टेस्ट किया गया। इस टेस्ट से सम्बंधित किसी भी जानकार को अभी तक बताया गया नहीं है। (पूरा पढे) हवा से सतह में मार करने वाले मिसाइल बख्तर-शिकन एच 2 सोव - एच 2 सोव (H-2 SOW या H-2 Stand-Off Weapon) एक परिशुद्धता निर्देशित ग्लाइड बम है। इसे पाकिस्तान द्वारा बनाया गया है। यह 60 किलोमीटर की मारक क्षमता रखता है इसे लड़ाकू विमान द्वारा छोड़ा जाता है। (पूरा पढे) एच 4 सोव - एच 4 सोव (H-4 SOW या H-4 Stand-Off Weapon) एक परिशुद्धता निर्देशित ग्लाइड बम है। इसे पाकिस्तान द्वारा बनाया गया है। यह 120 किलोमीटर की मारक क्षमता रखता है इसे लड़ाकू विमान द्वारा छोड़ा जाता है। (पूरा पढे) बार्क - बर्क़ (Barq) लेजर निर्देशित हवा से सतह में मार करने वाली मिसाइल है। इसे पाकिस्तान की नेशनल इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक आयोग द्वारा विकसित की गयी है। बर्क़ को 13 मार्च 2015 को बुर्राक़ यूसीएवी से सफलतापूर्वक फायर किया गया। (पूरा पढे) सन्दर्भ श्रेणी:पाकिस्तान की मिसाइल श्रेणी:पाकिस्तान