411 REFERENCE · Wikipedia
महायुग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
महायुग हिन्दू समय मापन की एक वृहत इकाई है। एक महायुग चार युगों (सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग, कलियुग) को मिलाकर बनता है। इसका परिमाण १२००० मानव वर्ष होता है।
देवताओं की काल गणना
360 मानव दिवस = एक दिव्य दिवस
30 दिव्य दिवस = 1 दिव्य मास
12 दिव्य मास = 1 दिव्य वर्ष
दिव्य जीवन काल = 100 दिव्य वर्ष = 36000 मानव वर्ष
विष्णु पुराण के अनुसार काल-गणना विभाग, विष्णु पुराण भाग १, तॄतीय अध्याय के अनुसार:
2 अयन (छः मास अवधि, ऊपर देखें) = 360 मानव वर्ष = एक दिव्य वर्ष
4,000 + 400 + 400 = 4,800 दिव्य वर्ष = 1 कॄत युग
3,000 + 300 + 300 = 3,600 दिव्य वर्ष = 1 त्रेता युग
2,000 + 200 + 200 = 2,400 दिव्य वर्ष = 1 द्वापर युग
1,000 + 100 + 100 = 1,200 दिव्य वर्ष = 1 कलि युग
12,000 दिव्य वर्ष = 4 युग = 1 महायुग (दिव्य युग भी कहते हैं)