Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टाटा समूह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टाटा ग्रुप एक निजी व्यवसायिक समूह है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन हैं। टाटा ग्रुप के चेयरमेन रतन टाटा ने 28 दिसम्बर 2012 को सायरस मिस्त्री को टाटा समूह का उत्तराधिकारी नियुक्त किया। रतन टाटा पिछले 50 सालों से टाटा समूह से जुड़े हुए थे। वे 21 सालों तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे। रतन टाटा ने जे आर डी टाटा के बाद 1991 में कार्यभार संभाला। टाटा परिवार का एक सदस्य ही हमेशा टाटा समूह का अध्यक्ष रहा है। इसका कार्यक्षेत्र अनेक व्यवसायों व व्यवसाय से सम्बंधित सेवाओं के क्षेत्र में फैला हुआ है - जैसे: अभियांत्रिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, वाहन, रासायनिक उद्योग, ऊर्जा, सॉफ्टवेयर, होटल, इस्पात एवं उपभोक्ता सामग्री। टाटा परिवार का विदेशों में प्रसार right|thumb|300px|टाटा ग्रुप के दो ट्रक मार्च २००८ टाटा मोटर्स ने फोर्ड से जैगुआर और लैंड रोवर को ख़रीदा। जनवरी २००७ टाटा स्टील ने कोरस स्टील को ख़रीदा। जून २००६ अमरीकी कंपनी ८ ओक्लॉक कॉफी कंपनी का क़रीब १००० करोड़ रुपए में अधिग्रहण किया। अगस्त २००६ अमरीकी कंपनी ग्लेसॉ (उर्जा कंपनी) के ३० प्रतिशत शेयर खरीदे जुलाई २००५ टेलीग्लोब इंटरनेशनल को २३.९ करोड़ डॉलर में अधिग्रहित किया। अक्टूबर २००५ टाटा टी ने तीन करोड़ २० लाख डॉलर में गुड अर्थ क्राप का अधिग्रहण किया। अक्टूबर २००५ ब्रिटेन के आईएनसीएटी इंटरनेशनल को ४११ करोड़ रुपए में खरीदा। अक्टूबर २००५ सिडनी स्थित कंपनी एफएनएस को अधिग्रहित किया। नवंबर २००५ बिज़नेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग कंपनी कोमीकॉर्न को क़रीब १०८ करोड़ में खरीदा। दिसम्बर २००५ थाईलैंड की मिलेनियम स्टील का अधिग्रहण १८०० करोड़ रुपए में किया। दिसम्बर २००५ ब्रिटेन की ब्रूनर मोंड ग्रुप के ६३.५ प्रतिशत शेयर ५०८ करोड़ रुपए में लिए। मार्च २००४ कोरियाई कंपनी देवू कमर्शियल वेहिकल्स का ४५९ करोड़ रुपए में अधिग्रहण किया। अगस्त २००४ सिंगापुर की नैटस्टील को १३०० करोड़ रुपए में खरीदा। फरवरी २००० १८७० करोड़ रुपए में ब्रिटेन की टेटली टी को खरीदाhttp://www.bbc.co.uk/hindi/business/story/2008/03/080326_tata_profile.shtml संग्रहीत प्रति 26 मार्च 2008 https://web.archive.org/web/20080331003532/http://www.bbc.co.uk/hindi/business/story/2008/03/080326_tata_profile.shtml 31 मार्च 2008 live इतिहास इन्हें भी देखें जमशेदजी टाटा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टाटानगर टाटा मोटर्स सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ टाटा : एक कॉरपोरेट ब्राण्ड का विकास टाटा समूह की कम्पनियाँ टाटा समूह के बारे में एशिया की दस प्रमुख कंपनियों में टाटा समूह Fortune Magazine 2002 profile Jamsetji Tata A section of the Tata family Tree Information about holding by Pallonji in Tata sons PUCL Report on Kalinganagar भारतीयों के जीवन में रचा बसा टाटा श्रेणी:जमशेदपुर श्रेणी:उद्योग श्रेणी:टाटा समूह श्रेणी:व्यापार श्रेणी:भारतीय उद्यमी समुह