411 REFERENCE · Wikipedia
लिजिआंग, युन्नान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|लिजिआंग शहर का एक नज़ारा
लिजिआंग (चीनी: 丽江市, अंग्रेज़ी: Lijiang) चीन के युन्नान प्रान्त के पश्चिमोत्तरी भाग में एक विभाग-स्तरीय शहर है। सन् २०१० में इसकी आबादी १२,४४,७६९ अनुमित की गई थी। यह युन्नान की सिचुआन प्रान्त के साथ लगी सरहद के पास है और चिंगहई-तिब्बत पठार और युन्नान-गुइझोऊ पठार के संगम पर स्थित है। यहाँ का मौसम बहुत अच्छा माना जाता है हालांकि कभी-कभार सर्दियों में तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। लीजिंग में नाशी समुदाय के बहुत से लोग रहते हैं, जिनके अपने रीति-रिवाज हैं और जो किसी ज़माने में भारत-तिब्बत व्यापार में अहम भूमिका निभाते थे।Frommer's China https://web.archive.org/web/20130507090317/http://books.google.com/books?id=1DqjMGlyY5QC 7 मई 2013 , Simon Foster, Jen Lin-Liu, Sharon Owyang, Sherisse Pham, Beth Reiber, Lee Wing-sze, John Wiley & Sons, 2010, ISBN 978-0-470-52658-3, ... The majority of China's Naxi population, numbering just under 290000, lives in Yunnan, and of this group, more than half reside in the Lijiang Naxi Autonomous County; the rest reside in Zhongdian, Ninglang, Yongsheng, and Deqin ...Identity and schooling among the Naxi: becoming Chinese with Naxi identity https://web.archive.org/web/20151130090505/https://books.google.com/books?id=wjMiBB9PWC4C 30 नवंबर 2015 , Haibo Yu, Rowman & Littlefield, 2010, ISBN 978-0-7391-3290-6, ... goods such as tea and salt into Tibet and India, while horses, furs, and other products were brought out ...
इन्हें भी देखें
युन्नान प्रान्त
नाशी लोग
सन्दर्भ
2
श्रेणी:युन्नान
श्रेणी:युन्नान के शहर
श्रेणी:चीन के शहर