411 REFERENCE · Wikipedia
पूरन चन्द जोशी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पूरन चन्द जोशी (Puran Chand Joshi; जन्म 14 अप्रैल, 1907, अल्मोड़ा – 9 नवम्बर, 1980, दिल्ली) भारत के साम्यवादी आन्दोलन के प्रमुख आरम्भिक नेताओं में से एक थे। वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम महासचिव थे (1935 से 47 तक)। एवं, वे एक जाने-माने समाजशास्त्री, अर्थशास्त्री और हिन्दी साहित्यकार हैं। उन्होंने भारतीय समाज की समस्याओं, उसके चरित्र एवं उसकी गतिविधियों का आर्थिक दृष्टिकोण से गहन अध्ययन किया है, भारतीय समाज एवं भारतीय अर्थ-व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण कर प्रस्तुत किए गए उनके निष्कर्ष अत्यन्त विचारपूर्ण हैं।
जोशी जी की गणना हम उन गिने-चुने समाज वैज्ञानिकों में कर सकते हैं जो समाज की समस्याओं पर विचार करते समय केवल सैद्धान्तिक
ज्ञान को ही आधार नहीं बनाते, वर्ण व्यावहारिक अनुभव से सम्पृक्त करके अपने अध्ययनों के निष्कर्ष प्रस्तावित करते हैं।
जीवन वृत्त
जोशी जी का जन्म १ मार्च १९२८ को वर्तमान उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा जनपद के ग्राम दिगोली में एक संभ्रांत परिवार में हुआ था। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया। १९५४ में पी.एच.डी. करने के बाद ये प्राध्यापन कार्य से जुड़े। १९८८-८९ में वे भारतीय मज़दूर आर्थिक समाज (Indian Labour Economic Society) के अध्यक्ष चुने गए। अगले ही वर्ष वे भारतीय समाजशास्त्रीय समाज (Indian Sociological Society) के भी अध्यक्ष बनाये गए। १९९०-९२ में वे दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 'फैलो' के रूप में कार्यरत रहे। कालान्तर में वे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अध्यक्ष भी बनाए गए। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में विज्ञान शिक्षा केंद्र (सेण्टर ऑफ़ साईंस एजुकेशन) में अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी। भारत सरकार ने इन्हें योजना आयोग के एक पैनल के एक सदस्य के रूप में मनोनीत किया।
पुस्तकें
जोशी जी ने हिन्दी तथा अंग्रेज़ी में अनेक उल्लेखनीय पुस्तकें लिखी हैं-
हिन्दी पुस्तकें
भारतीय ग्राम
शताब्दि का अन्त
सांस्कृतिक परिवर्तन और विकास के सांस्कृतिक आयाम
अवधारणाओं का संकट
नवउपनिवेशवाद या नव जागरण
स्वप्न और यथार्थ: आज़ादी की आधी सदी
पूजा की पोथी
अंग्रेज़ी पुस्तकें
लैण्ड रिफॉर्म इन इण्डिया
कल्चरल कम्युनिकेशन एण्ड स्पेशल चेंज
मार्क्सिस एंड सोशल रिवोल्यूशन इन इंडिया
दि कलचरल डाइमेंशन ऑफ इकोनामिक डेवलपमेंट
उत्तराखण्ड: ईशुज एण्ड चैलेंजेज़
दि इण्डियन एक्सपेरिमेंट
महात्मा गांधी: द न्यू इकॉनॉमिक ऐजेंडा
सेकुलेरिज़म एण्ड डेवेलेपमेंट
पुरस्कार/सम्मान
रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय, कोलकाता ने समाजशास्व के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्य के लिए इन्हें डी.लिट. की विशिष्ट उपाधि प्रदान की।
केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा द्वारा राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:भारतीय समाजशास्त्री
श्रेणी:भारत के अर्थशास्त्री
श्रेणी:1927 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
बाहरी कड़ियाँ
श्री पी. सी. जोशी : भारत में कम्युनिस्ट पार्टी के आधार स्तम्भ
भारतीय कम्युनिस्ट आन्दोलन में उत्तर प्रदेश का योगदान -6
श्रेणी:साम्यवादी नेता