411 REFERENCE · Wikipedia
श्रुतलेखन-राजभाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्रुतलेखन-राजभाषा सी-डैक द्वारा आइबीऍम के सहयोग से विकसित एक हिन्दी श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर है जो कि हिन्दी में बोली गई ध्वनि को टैक्स्ट रूप में बदलता है। इसका मूल्य लगभग ५००० रुपये है।
आज के युग में हिंदी-अंग्रेज़ी मिलाकर बोलने प्रवृत्ति बहुत बढ़ रही है। यह सॉफ़्टवेयर शुद्ध हिंदी के शब्दों का लिप्यंकन तो कर लेता है, लेकिन अंग्रेज़ी शब्दों के लिप्यंकन में इसमें दिक्कत आती है।
एक अन्य श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर वाचान्तर-राजभाषा है जो कि अंग्रेजी स्पीच को इनपुट के तौर पर लेता है तथा मशीनी अनुवाद करके उसे हिन्दी टैक्स्ट में बदलता है।
ऐसा माना जाता है कि भविष्य में श्रुतलेखन कम्प्यूटर में हिन्दी टैक्स्ट इनपुट के लिये सर्वाधिक उपयुक्त प्रणाली होगी। इसका कारण है कि हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाएँ स्वभाव से ध्वन्यात्मक हैं अर्थात इनमें जैसा बोला जाता है वैसे ही लिखा जाता है।
इन्हें भी देखें
वाचान्तर-राजभाषा
हिन्दी एऍसआर
श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर
वाक् संश्लेषण
बाहरी कड़ियाँ
हिन्दी श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर उन्मोचित
C-DAC/IBM Unveil Shrutlekhan-Rajbhasha Hindi Speech Recognition Tool
IBM launches Hindi speech recognition technology
IBM Desktop Hindi Speech Recognition Software launched in India
श्रुतलेखन-राजभाषा के बारे में एक पुस्तक
Hindi Speech Recognition Software Shrutlekhan Rajbhasha
श्रेणी:कंप्यूटर
श्रेणी:सॉफ्टवेयर
श्रेणी:हिन्दी टाइपिंग
श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग
श्रेणी:इण्डिक कम्प्यूटिंग