411 REFERENCE · Wikipedia
हिलाल-ए-इम्तियाज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2021
हिलाल-ए-इम्तियाज़ ( ہلالِ امتیاز ; हिलाल-ए-इम्तियाज़ ), पाकिस्तान का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार पाकिस्तान सरकार के द्वारा नागरिकों और पाकिस्तान सशस्त्र बलों के सैन्य अधिकारियों दोनों को दिया जाता है। यह उन व्यक्तियों को मान्यता देता है जिन्होंने "पाकिस्तान की सुरक्षा या राष्ट्रीय हितों, विश्व शान्ति, सांस्कृतिक या अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक प्रयासों में विशेष रूप से सराहनीय योगदान दिया है"। यह एक नागरिक पुरस्कार है, और पाकिस्तान के नागरिकों तक ही सीमित नहीं है।
यह सम्मान उन व्यक्तियों तक ही सीमित है। जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है। जिससे राज्य को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह नागरिकों के लिए साहित्य, कला, खेल, चिकित्सा और विज्ञान के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। यह प्रत्येक साल स्वतन्त्रता दिवस (14 अगस्त) को घोषित किया जाता है, और पाकिस्तान दिवस, 23 मार्च को पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
बाहरी कड़ियाँ
पाकिस्तान की सजावट और पदक