411 REFERENCE · Wikipedia
कमलेंदुमति शाह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कमलेंदुमति शाह को समाज सेवा के क्षेत्र में सन १९५८ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
श्रेणी:१९५८ पद्म भूषण
श्रेणी:सामाजिक कार्य में पद्म भूषण प्राप्तकर्ता
कमलेन्दुमति का जन्म हिमाचल प्रदेश कि क्योंथल रियासत में राजा जुन्गा के परिवार में २० मार्च १९०३ को हुआ। वह राजा विजयसेन और उनकी चार रानियों में से एक रानी की बेटी थी। उनकी छोटी बहन का नाम इन्दुमति था।
टिहरी रियासत के महाराजा नरेन्द्र शाह की महारानी कमलेंदुमती 1952 में टिहरी से प्रथम लोकसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई थी। अंग्रेजी, फ्रेंच और हिंदी के अलावा वे दर्शन और संगीत में भी निपुण थी। वे ऑल इंडिया वुमेन एसोसिएशन की आजीवन सदस्य रहीं। इन्होंने जीवन ज्योति (कविता संग्रह) और माई इम्प्रेशन ऑफ अमेरिका पुस्तक लिखी। जनसेवा के लिए उल्लेखनीय योगदान के लिए 1958 में इन्हें पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। 1999 में इनका देहांत हो गया।