411 REFERENCE · Wikipedia
स्वामीनारायण सम्प्रदाय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्वामीनारायण सम्प्रदाय Image 4 - Diksha Yagna.jpg भगवान स्वामीनारायण अपने संप्रदाय के संतो भक्तों के साथ 5,000,000Rinehart 2004 215 स्वामीनारायण हिंदू शिक्षापत्री वचनामृत '' Sanskrit गुजराती गुजरात
right|170px|thumb|श्री स्वामीनारायण मन्दिर, अहमदाबाद
पाठ=BAPS_Toronto_Mandir_exterior_5|अंगूठाकार|टोरोंटो में निर्मित स्वामीनारायण मंदिर।
स्वामिनारायण सम्प्रदाय (पूर्व नाम: उद्धव सम्प्रदाय) हिन्दू धर्म का एक भाग है। इसे स्वामिनारायण ने स्थापित किया था। गुरु रामानन्द स्वामी ने विशिष्टाद्वैत की सीख को बढ़ाने के लिए स्वामिनारायण (सहजानन्द स्वामी) को उद्धव सम्प्रदाय का आचार्य बनाया। स्वामिनारायण सम्प्रदाय के प्रवर्तक स्वामी नारायण जी का जन्म उत्तर प्रदेश के गोण्डा जनपद के अन्तर्गत 'छपिया' नामक गाँव में हुआ था। आज भी यहाँ स्वामिनारायण मन्दिर है जहाँ मेला लगता है। वर्तमान में यह गाँव स्वामिनारायण छपिया के नाम से जाना जाता है।
left|170px|thumb|श्री स्वामिनारायण मन्दिर, लन्दन
स्वामिनारायण के पश्चात् सम्प्रदाय को अपनाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई और १८ लाख लोग अपना चुके हैं। स्वामिनारायण सम्प्रदाय के मूल पुस्तकें शिक्षापत्री और वचनामृत हैं। स्वामिनारायण ने छः मन्दिर बनाए थे। मृत्यु के पहले स्वामीनारायण ने स्वामीनारायण सम्प्रदाय के दो विभाग बनाए, पहला, नर नारायण देव गाड़ी, जो अहमदावाद से चलाई जाती है और दूसरा, लक्ष्मी नारायण देव गाड़ी, जो वाड़ताल से चलाई जाती है। इन दोनों विभाग के मुख्य, स्वामिनारायण ने अपने दो भांजों को एक पत्र, देश विभाग लेख के शक्ति से बनाया, जिसे बम्बई उच्च न्यायालय ने स्वामिनारायण की वसीयत माना हैं। इन दोनों की पीढ़ी इन दोनों विभागों के आचार्य के रूप में चलते हैं।http://www.amazon.com/dp/052165422X/ Introduction to Swaminarayan Hinduism, Raymond Brady Williams, 2001
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दू धर्म
श्रेणी:स्वामीनारायण संप्रदाय
श्रेणी:हिन्दू धर्म का स्वामीनारायण संप्रदाय