411 REFERENCE · Wikipedia
महापृथ्वी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|पृथ्वी और "कॅप्लर-१०बी" नामक महापृथ्वी ग्रह के आकारों की तुलना
thumb|230px|व्यास (r) और द्रव्यमान (m) एक सीमा में संतुलन में होने से कोई ग्रह महापृथ्वी बनता है - नीली लकीर पर स्थित ग्रह पूरे बानी और बर्फ़ के होंगे और लाल लकीर वाले ग्रह लगभग पूरे लोहे के होंगे - इन दोनों के बीच में महापृथ्वियाँ मिलती हैं
thumb|230px|पृथ्वी और "कोरोट-७बी" नामक महापृथ्वी और वरुण के आकारों की तुलना
महापृथ्वी (super-earth) ऐसे ग़ैर-सौरीय ग्रह को कहा जाता है जो पृथ्वी से अधिक द्रव्यमान (मास) रखता हो लेकिन सौर मंडल के बृहस्पति और शनि जैसे गैस दानव ग्रहों से काफ़ी कम द्रव्यमान रखे।Valencia et al., Radius and structure models of the first super-Earth planet, September 2006, published in The Astrophysical Journal, February 2007अंतरिक्ष में अनोखे ग्रहों की भरमार https://web.archive.org/web/20120203142654/http://hindi.webdunia.com/%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7-%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%96%E0%A5%87-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82/%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%96%E0%A5%87-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0-1100326023_1.htm 3 फ़रवरी 2012 , मुकुल व्यास, "... आकाशगंगा के अजायबघर में कुछ महापृथ्वियों अथवा सुपर अर्थ्स की खोज हो चुकी है।.."
परिभाषा
महापृथ्वियों की परिभाषा आम तौर पर केवल उनके द्रव्यमान के आधार पर की जाती है। अगर किसी ग्रह को 'महापृथ्वी' बुलाया जाता है तो उसका अर्थ यह नहीं है कि उसका वातावरण, तापमान, भूगोल, बनावट या कक्षा (ऑर्बिट) किसी भी तरह से पृथ्वी से मिलता जुलता होगा। अधिकतर स्रोत पृथ्वी से १० गुना अधिक तक के द्रव्यमान वाले ग्रहों को महापृथ्वी बुलाते हैं। इस से भारी ग्रहों को महापृथ्वी नहीं बुलाया जाता बल्कि गैस दानव ग्रहों की श्रेणी में डाला जाता है।
महापृथ्वियों की खोज
सौर मंडल में कोई महापृथ्वी ग्रह नहीं है क्योंकि इसमें सारे ग्रह या तो पृथ्वी से छोटे हैं या फिर गैस दानव हैं जिनका भार पृथ्वी का कम-से-कम १४ गुना है।
पहली ज्ञात महापृथ्वियाँ
सबसे पहली मिलने वाली महापृथ्वियाँ सन् १९९२ में पी॰ऍस॰आर॰ बी१२५७+१२ नामक पल्सर के इर्द-गिर्द परिक्रमा करती पाई गई थीं। इनके द्रव्यमान पृथ्वी के लगभग ४ गुना थे। किसी मुख्य अनुक्रम तारे की परिक्रमा करने वाली सबसे पहली ज्ञात महापृथ्वी गलीज़ ८७६ नामक लाल बौने तारे के साथ मिली थी। इस तारे के ग्रहीय मण्डल में पहले ही दो बृहस्पति जितने बड़े गैस दानव ग्रह मिल चुके थे। २००५ में यहाँ एक पृथ्वी के ७.५ गुना द्रव्यमान वाली महापृथ्वी मिली जिसका नाम "गलीज़ ८७६ डी" रख दिया गया। यह अपने तारे के बहुत पास है और २ दिनों में एक परिक्रमा पूरी पूरी कर लेती है (यानि इसका साल केवल ४८ घंटों का है)। इसका तापमान ४३०-६५० कैल्विन के बीच अनुमानित किया गया है और संभव है कि इसपर कुछ मात्रा में पानी भी उपस्थित हो।http://www.iop.org/EJ/article/0004-637X/634/1/625/62856.html Rivera, E. et al. A ~7.5 M⊕ Planet Orbiting the Nearby Star, GJ 876 The Astrophysical Journal 634 1 625–640 2005 10.1086/491669 2005ApJ...634..625R astro-ph/0510508 Zhou, J.-L. et al. Origin and Ubiquity of Short-Period Earth-like Planets: Evidence for the Sequential Accretion Theory of Planet Formation The Astrophysical Journal 631 1 L85–L88 2005 10.1086/497094 2005ApJ...631L..85Z astro-ph/0508305
वासयोग्य क्षेत्र में महापृथ्वी
२०१० में ग्लीज़ ५८१ तारे के इर्द-गिर्द दो महापृथ्वियाँ पाई गई जो इसके वासयोग्य क्षेत्र की सीमा पर हैं। यहाँ पानी होने की संभावना है। इनमें गलीज़ ५८१ सी पृथ्वी से ५ गुना द्रव्यमान वाली है और अपने तारे से ०.०७३ खगोलीय इकाईयों की दूरी पर है।http://www.aanda.org/articles/aa/full/2007/27/aa7612-07/aa7612-07.html Udry et al. The HARPS search for southern extra-solar planets XI. Super-Earths (5 and 8 M) in a 3-planet system Astronomy and Astrophysics 2007 469 3 L43–L47 10.1051/0004-6361:20077612 Bonfils X. Delfosse X. Forveille T. Mayor M. Perrier C. Bouchy F. Lovis C. Pepe F. 2007A&A...469L..43U 16 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20130601212037/http://www.aanda.org/articles/aa/full/2007/27/aa7612-07/aa7612-07.html 1 जून 2013 live
कॅप्लर अंतरिक्ष यान द्वारा खोज
कॅप्लर अंतरिक्ष यान ने अपने शोध में बहुत सी महापृथ्वियाँ ढूंढी हैं। फ़रवरी २०११ में एक सूची की घोषणा हुई जिसमें कॅप्लर यान द्वारा ढूंढें गए १,२३५ ग्रह थे। इनमें से ६८ की महापृथ्वी की श्रेणी में होने की संभावना है और ६ शायद पृथ्वी से दुगने भार से कम हैं।Borucki William J. Borucki et al. Koch, David G; Basri, Gibor; Batalha, Natalie; Brown, Timothy M.; et. al. 1 फ़रवरी
2011 http://arxiv.org/ftp/arxiv/papers/1102/1102.0541.pdf Characteristics of planetary candidates observed by Kepler, II: Analysis of the first four months of data PDF arXiv 16 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20151106170137/http://arxiv.org/ftp/arxiv/papers/1102/1102.0541.pdf 6 नवंबर 2015 live Characteristics of Kepler Planetary Candidates Based on the First Data Set: The Majority are Found to be Neptune-Size and Smaller https://web.archive.org/web/20151219135140/http://arxiv.org/abs/1006.2799 19 दिसंबर 2015 , William J. Borucki, for the Kepler Team (Submitted on 14 Jun 2010) इसके आधार पर प्रसिद्ध खगोलशास्त्री सॅथ़ शोस्टैक (Seth Shostak) ने भविष्यवाणी की है कि पृथ्वी से १,००० प्रकाश वर्षों की दूरी के भीतर कम-से-कम ३०,००० ग्रह वास-योग्य हैं।Seth Shostak A Bucketful of Worlds Huffington Post 3 फ़रवरी 2011 http://www.huffingtonpost.com/seth-shostak/a-bucketful-of-worlds_b_817921.html 16 सितंबर 2011 https://archive.today/20190915132719/https://www.huffpost.com/entry/a-bucketful-of-worlds_b_817921 15 सितंबर 2019 live कॅप्लर शोध दल ने अनुमान लगाया है कि आकाशगंगा (हमारी गैलेक्सी) के भीतर कम-से-कम ५० अरब ग्रह हैं जिनमें से कम-से-कम ५० करोड़ वासयोग्य क्षेत्रों में हैं।Seth Borenstein Cosmic census finds crowd of planets in our galaxy AP News 19 फ़रवरी 2011 http://apnews.excite.com/article/20110219/D9LG45NO0.html 16 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20110927053134/http://apnews.excite.com/article/20110219/D9LG45NO0.html 27 सितंबर 2011 live
इन्हें भी देखें
वासयोग्य क्षेत्र
ग़ैर-सौरीय ग्रह
गैस दानव
कॅप्लर अंतरिक्ष यान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:बहिर्ग्रह
श्रेणी:महापृथ्वियाँ
श्रेणी:खगोलशास्त्र
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना