Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दम लगा के हईशा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दम लगा के हईशा दम लगा के हईशा पोस्टर.jpeg सिनेमाघर की प्रचार छवि शरत कटारिया आदित्य चोपड़ामनीष शर्मा आयुष्मान खुराना भूमि पेडनेकर अनु मलिक यश राज फ़िल्म्स yes 2015 02 27 भारत हिन्दी 150 mhttp://www.bollywoodhungama.com/box-office/special-features/id/445 Special Features: Box Office: Worldwide Collections of Dum Laga Ke Haisha – Box Office, Bollywood Hungama Bollywoodhungama.com 20 March 2015 https://web.archive.org/web/20150316065105/http://www.bollywoodhungama.com/box-office/special-features/id/445 16 मार्च 2015 live 300 mhttp://www.koimoi.com/box-office-bollywood-films-of-2015/ संग्रहीत प्रति 7 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20150511221307/http://www.koimoi.com/box-office-bollywood-films-of-2015/ 11 मई 2015 live दम लगा के हईशा एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर हैं। यह फ़िल्म 27 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। कहानी वर्ष 1995 में प्रेम प्रकाश तिवारी (आयुष्मान खुराना) एक हरिद्वार के स्थानीय बाजार में एक छोटी सी दुकान चलाता है। उसके पिता जी उसकी शादी एक पढ़ी लिखी और अधिक वजनी लड़की संध्या वर्मा (भूमि पेडनेकर) से करा देते हैं। लेकिन प्रेम एक मोटी लड़की से शादी करने के कारण उससे दूर रहता है। उसके मित्र और अन्य साथी उसका मज़ाक़ उड़ाते रहते हैं। इस कारण प्रेम तनाव में रहने लगता है। एक दिन प्रेम के मित्र की शादी में वह दोनों जा रहे होते हैं। जहाँ वह शराब पी लेता है और संध्या के बारे में इधर-उधर की बात कह देता है। यह सुनकर संध्या सभी लोगों के सामने उसे थप्पड़ मार देती है। इसके बाद प्रेम भी उसे वापस थप्पड़ मार देता है। दूसरे दिन यह किस्सा घर में एक गरमा-गरम विषय बन जाता है। संध्या प्रेम के पिताजी पर आरोप लगाती है की उसने प्रेम को महिलाओं के प्रति कोई अच्छी शिक्षा नहीं दी। वह घर छोड़ कर अपने माता पिता के घर चले जाती है। वहाँ उसे अपने पति के घर जाने बोलते हैं तो वह कहती है कि उसका निर्णय नहीं बदलेगा। प्रेम भी अब अपनी पिछली परीक्षा को उत्तीर्ण करने का प्रयास करता है। इसी दौरान उसके दुकान के पास सामान-उत्पाद बेचने वाला एक दुकान खोल देता है। प्रेम उससे बात करने के लिए जाता है। वह दुकानदार उसे केवल इसी शर्त में वहाँ से हटता है यदि वह 'दम लगा के हईशा' प्रतियोगिता जीत जाए (जिसमें अपनी पत्नी को अपने कंधो पर बैठा कर दौड़ना होता है)। न्यायालय में प्रेम और संध्या दोनों ने तलाक के लिए आवेदन किए हुए होते हैं। न्यायाधीश उन दोनों को 6 महिने एक साथ रह कर देखने के लिए वक्त देता है। प्रेम और संध्या इसी बीच एक दूसरे को जानने लगते हैं। प्रेम संध्या को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार कर लेता है। दोनों प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। जहाँ अन्य 9 प्रतियोगी आगे नहीं बढ़ पाते और धीरे धीरे कर प्रेम और संध्या आखिर तक पहुँच कर जीत जाते हैं। कलाकार आयुष्मान खुराना - प्रेम प्रकाश तिवारी भूमि पेडनेकर - संध्या वर्मा कुमार सानु - कुमार सानु संजय मिश्रा - चंद्रभन तिवारी अलका अमीन - शशि तिवारी शीबा चड्ढा - नैन तारा सीमा पाहवा - सुभद्रा रानी श्रीकांत वर्मा - शाखा बाबू पूरवा नीरज - संध्या का वकील कुणाल मल्ला - बड़े जीजाजी सोनाली शर्मा आनंद - हेमा चन्द्र चूर राय - निर्मल जाहिदूर इस्लाम षुवों - षुवों संगीत इस फिल्म के लिए संगीत अनु मलिक ने दिया है और बोल वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं। मोनाली ठाकुर को गीत "मोह मोह के धागे" के लिए श्रेष्ठ गायिका का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला। वरुण ग्रोवर को भी इस गीत के लिए श्रेष्ठ गीतकार का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला। गीतों की सूची Singer(s) 29 09 वरुण ग्रोवर अनु मलिक मोह मोह के धागे (पुरुष) पापोन 5:22 दम लगा के हईशा कैलाश खेर, ज्योति नूरां & सुल्ताना नूरां 3:34 तू कुमार सानु 4:52 सुंदर सुशील मालिनी अवस्थी, राहुल राम 4:48 दर्द करारा कुमार सानु, साधना सरगम 4:15 मोह मोह के धागे (नारी) मोनाली ठाकुर 5:22 प्रेम थीम पापोन 3:05 इन्हें भी देखें विकी डोनर टॉयलेट: एक प्रेम कथा सुई धागा: मेड इन इंडिया शुभ मंगल सावधान शादी में ज़रूर आना सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 3495030 श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में वर्णक्रमानुसार