Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दिल्ली विधान सभा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिल्ली की विधानसभा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की एकसदनी विधायी निकाय है। इस विधान सभा में कुल 70 विधायक सदस्य हैं। दिल्ली विधानसभा की बैठक पुराना सचिवालय भवन में होती है। इतिहास दिल्ली राज्य विधानसभा का गठन पहली बार 17 मार्च 1952 को पार्ट-सी राज्य सरकार अधिनियम, 1951 के तहत किया गया था। लेकिन 1 अक्टूबर 1956 को इसका उन्मूलन कर दिया गया। फिर सितम्बर 1966 में, विधानसभा की जगह 56 निर्वाचित और 5 मनोनीत सदस्यों वाली एक मेट्रोपोलिटन काउंसिल ने ली।http://delhiassembly.nic.in/metro.htm DELHI METROPOLITAN COUNCIL अंग्रेज़ी 9 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20140418050847/http://delhiassembly.nic.in/metro.htm 18 अप्रैल 2014 dead हालांकि, दिल्ली के शासन इस परिषद की भूमिका केवल एक सलाहकार की थी और परिषद के पास क़ानून बनाने की कोई शक्ति नहीं थी। वर्ष 1991 में 69वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1991 और तत्पश्चात राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र अधिनियम, 1991 ने केंद्र-शासित दिल्ली को औपचारिक रूप से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की पहचान दी और विधान सभा एवं मंत्री-परिषद से संबंधित संवैधानिक प्रावधान निर्धारित किये।http://delhiassembly.nic.in/constitution.htm THE CONSTITUTION (SIXTY NINTH AMENDMENT) ACT 1991 अंग्रेज़ी 9 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131124060654/http://delhiassembly.nic.in/constitution.htm 24 नवंबर 2013 dead विधानसभा पांच साल की अवधि के लिए चुनी जाती है और वर्तमान में दिल्ली विधानसभा चुनाव, 2013 द्वारा चयनित यह पांचवी विधानसभा है।दिसंबर 2013 विधानसभा ईमारत ई. मोंटेग थॉमस द्वारा डिज़ाइन किये गए पुराना सचिवालय (ओल्ड सेक्रेटेरिएट) भवन का निर्माण कार्य 1912 में पूरा किया गया। विधान परिषद की पहली बैठक 27 जनवरी 1913 को पुराना सचिवालय के चैंबर में हुई। भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित होने के बाद इस ईमारत ने एक दशक के लिए भारत सरकार के सचिवालय की भूमिका भी निभाई। पुराना सचिवालय के चैंबर में हुई चर्चाओं एवं विधायी प्रक्रियाओं ने भारत के वर्तमान संसद की नींव रखी।http://delhiassembly.nic.in/history_assembly.htm The Old Secretariat अंग्रेज़ी 9 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20170922052645/http://delhiassembly.nic.in/history_assembly.htm 22 सितंबर 2017 dead सभाओं की सूची चुनावी वर्ष विधानसभा जीतने वाली पार्टी/गठबंधन मुख्यमंत्री१९९३पहली विधानसभाभारतीय जनता पार्टीमदन लाल खुरानासाहिब सिंह वर्मासुषमा स्वराज१९९८दूसरी विधानसभाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसशीला दीक्षित२००३तीसरी विधानसभाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसशीला दीक्षित२००८चौथी विधानसभाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसशीला दीक्षित२०१३पांचवी विधानसभाआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल२०१५ छटी विधानसभाआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल इन्हें भी देखें अध्यक्ष दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष दिल्ली विधानसभा दिल्ली के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव, 2013 सन्दर्भ 30em बाहरी कड़ियाँ पुराना सचिवालय का इतिहास (अंग्रेज़ी में) श्रेणी:दिल्ली की राजनीति श्रेणी:दिल्ली सरकार श्रेणी:भारत के राज्यों की विधायिकायें