411 REFERENCE · Wikipedia
कदौक कतावा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कदौक कतावा Kedok Ketawa ad.jpg 300 विज्ञापन कदौक कतावा का अखबार का विज्ञापन जो एन जान ओएदजांग
फातिमा
बरोएकी रसोबोवो एस पोनीमन यूनियन फिल्म्स yes 1940 07 Dutch East Indies डच ईस्ट इंडीज़ इंडोनेशियाई
कदौक कतावा (इंडोनेशियाई :Kedok Ketawa; हंसता नकाब), 1940 में प्रदर्शित एक डच ईस्ट इंडीज (अब इंडोनेशिया) की एक्शन फिल्म है। फिल्म का निर्माण यूनियन फिल्म्स ने किया था जबकि निर्देशन जो एन जान का था। फिल्म में मुख्य भूमिकायें बरोएकी रसोबोवो, फातिमा और ओएदजांग ने निभाई थी। फिल्म एक युवा जोड़े की कहानी कहती है जो अपराधियों का मुकाबला एक नकाबपोश आदमी की मदद से करता है।
फिल्म का प्रचार "हिंसक एक्शन ... और मीठे रोमांस" के इंडोनेशियाई कॉकटेल के नाम से किया गया था। फिल्म को विशेषकर इसके छायांकन के लिए इसको सकारात्मक समीक्षायें मिली थीं। फिल्म की सफलता के बाद, यूनियन फिल्म्स ने 1942 की शुरुआत में जापानी कब्जे के दौरान बंद होने से पहले छह फिल्में और बनाईं। फिल्म का प्रदर्शन 1944 तक किया गया और अब शायद इसका प्रिंट खो गया है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ