Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमरोहा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अमरोहा Amroha Amroha railway station.jpg अमरोहा रेलवे स्टेशन अमरोहा India Uttar Pradesh 28.904 78.467 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला अमरोहा ज़िला तहसील 210 198471 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, खड़ीबोली भामस +5:30 पिनकोड 244221 दूरभाष कोड 05922 UP-23 अमरोहा (Amroha) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अमरोहा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह अमरोहा ज़िले का मुख्यालय है और गंगा नदी के समीप स्थित है। यह पहले मुरादाबाद ज़िले का एक हिस्सा था और 24 अप्रैल 1997 को नवगठित अमरोहा ज़िले का मुख्यालय घोषित हुआ।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 भूगोल अमरोहा ज़िला बिजनौर ज़िले से दक्षिण, मुरादाबाद ज़िले के पश्चिम और मेरठ जिला, गाजियाबाद जिला तथा बुलंदशहर जिला के पूर्व में है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 आसपास वासुदेव मंदिर, तुलसी पार्क, गजरौला, रजाबपुर, कंखाथर और तिगरी आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। अमरोहा कृषि उत्पादों की मंडी होने के साथ-साथ अमरोहा में मुख्यतः हथकरघा वस्त्र, मिट्टी के बर्तन उद्योग व चीनी की मिलें हैं। अमरोहा रेल मार्ग से मुरादाबाद व दिल्ली से जुड़ा हुआ है। अमरोहा में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध महाविद्यालयों के अलावा मुस्लिम पीर शेख़ सद्दू की दरगाह भी है। अमरोहा अमरोहा जिला मुख्यालय है। यह जगह मुरादाबाद से तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि इस शहर की स्‍थापना लगभग 3,000 ई० पूर्व हुई थी। इस्लामी शासन काल से पहले यहां पर त्यागियों ने शासन किया। आम और मछली यहां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, ऐसा भी कहा जाता है कि जब जनाब हज़रत शरफुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह इस जगह पर आये थे तब स्थानीय लोगों ने उन्हें आम और मछली पेश की थी। इसके बाद ही से इस जगह को अमरोहा के नाम से जाना जाने लगा। अमरोहा स्थित प्रमुख स्थलों में वसुदेव मंदिर, तुलसी पार्क, बायें का कुंआ, शाह नसरूद्दीन साहिब का मज़ार (जो कि अमरोहा के सबसे पुराने सूफी बुज़ुर्ग थे), दरगाह भूरे शाह और मजार शाह विलायत साहिब आदि स्थित है। रजाबपुर रजाबपुर शहर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर स्थित है। अमरोहा के दक्षिण-पश्चिम से इस जगह की दूरी लगभग 14 किलोमीटर है। रजाबपुर स्थित जामा मस्जिद यहां की सबसे पुरानी इमारतों में से एक है। इसके अलावा वसुदेव मंदिर और तुलसी पार्क आदि रजाबपुर स्थित प्रमुख स्थलों में से है। गजरौला और धनौरा इस जिले के दो महत्वूपर्ण शहरों में से है। रजाबपुर से गजरौला 15 किलोमीटर और धनौरा 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गजरौला गजरौला राष्ट्रीय राजमार्ग 9 में स्थित है। यह स्थान मुरादाबाद से 53 किलोमीटर और दिल्ली से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है। यह शहर महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर के रूप में विकसित हो रहा है। कई कुटीर व लघु उद्योग जैसे हिन्दुस्तान लीवर का शिवालिक सेलोलॉस, चड्डा रबर, वाम ओरगेनिक आदि यहां पर स्थित है। हसनपुर गंगा नदी के तट पर स्थित हसनपुर प्रमुख शहर है। इस शहर की स्थापना हसन खान ने 1634 ई. में की थी। उन्हीं के नाम पर इस शहर का नाम हसनपुर रखा गया। यह शहर अमरोहा से पचीस किलोमीटर और मुरादाबाद से 53 किलोमीटर की दूरी पर गजरौला-चन्दौसी राज्य राजमार्ग के मध्य स्थित है। कंखाथर अमरोहा जिला स्थित गजरौला के दक्षिण से लगभग दस किलोमीटर की दूरी पर कंखाथर स्थित है। कंखाथर, गढ़मुक्तेश्रवर के पूर्व से आठ किलोमीटर की दूरी पर है। गंगा नदी के तट पर स्थित गढ़मुक्तेश्‍वर यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से है। तिगरी गंगा नदी पर स्थित तिगरी मुरादाबाद से लगभग 62 किलोमीटर की दूरी पर है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां प्रसिद्ध गंगा मेले का आयोजन किया जाता है। लाखों की संख्या में भक्त इस पवित्र जल में स्नान करने के लिए आते हैं। आवागमन वायु मार्ग यहां का सबसे निकटतम हवाई अड्डा दिल्‍ली स्थित इंदिरा गांधी हवाई अड्डा है। रेल मार्ग अमरोहा भारत के कई प्रमुख शहरों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अमरोहा रेलवे स्टेशन है। सड़क मार्ग भारत के कई प्रमुख शहरों से सड़कमार्ग द्वारा आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है। अमरोहा नेशनल हाईवे २४ पर दिल्ली से लगभग १३० किलोमीटर कि दूरी पर है। जोया से लगभग ८ किलोमीटर पहले दिल्ली से आते समय बाए हाथ पर अतरासी रोड पर मुड कर अमरोहा पहुंचा जा सकता है। जबकि मुरादाबाद कि तरफ से आते समय दाई हाथ पर जोया से मुड कर अमरोहा पहुंचा जा सकता है। जनसंख्या भारत की जनगणना 2011 द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, अमरोहा नगर पालिका परिषद की जनसंख्या 198,471 है, जिसमें 103,097 पुरुष हैं, जबकि 95,374 महिलाएं हैं। 2024 में अमरोहा नगर पालिका परिषद की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या लगभग 280,000 है।https://www.census2011.co.in/data/town/800702-amroha-uttar-pradesh.html Amroha Nagar Palika Parishad City Population Census 2011-2024 Uttar Pradesh www.census2011.co.in 2024-10-25 इन्हें भी देखें अमरोहा ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:अमरोहा ज़िला श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर श्रेणी:अमरोहा ज़िले के नगर *