411 REFERENCE · Wikipedia
यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07 यूरोपीय फ़ुटबॉल क्लब प्रतियोगिता का 52वाँ संस्करण और यूएफ़ा चैम्पियंस लीग का प्रबंध का 15वाँ संस्करण था। 23 मई 2007 को इसके अंतिम खेल में एसी मिलान और लिवरपूल का मुक़ाबला हुआ। एथेंस में फ़ुटबॉल की यूरोपीय यूएफ़ा चैम्पियंस लीग के फ़ाइनल में इटली के क्लब ए सी मिलान ने ब्रिटेन के लिवरपूल को 2-1 से हरा दिया।
दो वर्ष पहले भी यही दोनों टीमें फ़ाइनल मैच में इस्तानबुल तुर्की में भिड़ी थीं और उस वक्त लिवरपूल ने बाज़ी मारी थी। एसी मिलान की ओर से फ़िलिपो इंज़ाघी ने दोनों भाग में एक एक गोल किया। लिवरपूल ने फिर भी हार नहीं मानी और मैच के ख़त्म होने से पहले एक गोल दाग दिया। पर वह दूसरा गोल करने में असफल रहे और एसी मिलान 2006-07 का यूएफ़ा विजेता बन गया।
श्रेणी:यूएफ़ा चैम्पियंस लीग