411 REFERENCE · Wikipedia
आम आदमी पार्टी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आम आदमी पार्टी 250px Aam Aadmi Party अरविंद केजरीवाल २६ नवम्बर २०१२ २०६ रौसे अवेनुए, दीन दयाल उपाधय मार्ग, ITO, दिल्ली -११०००२ छात्र युवा संघर्ष समिति * कल्याणवाद
भारतीय राष्ट्रवाद
धर्मनिरपेक्षता 3 543 #4682b4 10 245 #4682b4 22 70 #4682b4दिल्ली विधानसभा
91 117 #4682b4पंजाब विधानसभा
4 198 #4682b4गुजरात विधानसभा
2 40 #4682b4गोवा विधानसभा
1 90 #4682b4जम्मू और कश्मीर विधानसभा नीला झाडू 50px http://www.aamaadmiparty.org
आम आदमी पार्टी, संक्षेप में आप(AAP), सामाजिक कार्यकर्ता एवं मैग्ससे पुरस्कार विजेता अरविंद केजरीवाल एवं अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय राजनीतिक दल है। इसके गठन की आधिकारिक घोषणा २६ नवम्बर २०१२ को भारतीय संविधान अधिनियम की ६३ वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जंतर मंतर, दिल्ली में की गयी थी।
सन् २०११ में इंडिया अगेंस्ट करप्शन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे, जबकि अरविन्द केजरीवाल और उनके सहयोगियों की यह राय थी कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाये। इसी उद्देश्य के तहत पार्टी पहली बार दिसम्बर २०१३ में दिल्ली विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिह्न के साथ चुनावी मैदान में उतरी।
पार्टी ने चुनाव में २८ सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनायी। अरविन्द केजरीवाल ने २८ दिसम्बर २०१३ को दिल्ली के ७वें मुख्य मन्त्री पद की शपथ ली। ४९ दिनों के बाद १४ फ़रवरी २०१४ को विधान सभा द्वारा जन लोकपाल विधेयक प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को समर्थन न मिल पाने के कारण अरविंद केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया। अगले चुनाव में पार्टी ने स्वयं चुनाव लड़कर सत्ता हासिल की ,परन्तु जनलोकपाल और उसके अधिकार के बारे में कुछ नहीं किया गया अंततः जनता ने 2025 में अल्पमत में ला दिया
इतिहास
आम आदमी पार्टी की उत्पत्ति सन् 2012 में इण्डिया अगेंस्ट करप्शन (हिंदी में भारतीय भ्रष्टाचार के खिलाफ) द्वारा अन्ना हजारे के नेतृत्व में चलाये गये जन लोकपाल आन्दोलन के समापन के दौरान हुई। जन लोकपाल बनाने के प्रति भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शित उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण राजनीतिक विकल्प की तलाश की जाने लगी थी। अन्ना हजारे भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आन्दोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे जबकि अरविन्द केजरीवाल आन्दोलन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये एक अलग पार्टी बनाकर चुनाव में शामिल होने के पक्षधर थे। उनके विचार से वार्ता के जरिये जन लोकपाल विधेयक बनवाने की कोशिशें व्यर्थ जा रहीं थीं। इण्डिया अगेंस्ट करप्शन द्वारा सामाजिक जुड़ाव सेवाओं पर किये गये सर्वे में राजनीति में शामिल होने के विचार को व्यापक समर्थन मिला।
१९ सितम्बर २०१२ को अन्ना और अरविन्द इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि उनके राजनीति में शामिल होने सम्बन्धी मतभेदों का दूर होना मुश्किल है। इसलिये उन्होंने समान लक्ष्यों के बावजूद अपना रास्ता अलग करने का निश्चय किया। जन लोकपाल आन्दोलन से जुड़े मनीष सिसोदिया, प्रशांत भूषण व योगेन्द्र यादव आदि ने अरविन्द केजरीवाल का साथ दिया, जबकि किरण वेदी व सन्तोष हेगड़े आदि कुछ अन्य लोगों ने हजारे से सहमति प्रकट की। केजरीवाल ने २ अक्टूबर २०१२ को राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की। इस प्रकार भारतीय संविधान की वर्षगांठ के दिन २६ नवम्वर (२०१२) को औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी का गठन हुआ।'आम आदमी पार्टी' के राष्ट्रीय संयोजक बने केजरीवाल http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/17365222.cms नवभारत टाइम्स २६ नवम्बर २०१२ ११ दिसम्बर २०१३ https://web.archive.org/web/20121129080158/http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/17365222.cms 29 नवंबर 2012 live
http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2012/11/121126_india_kejriwal_aap_party_arm.shtml बीबीसी हिंदी - केजरीवाल ने लांच की आम आदमी पार्टी 1 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20130129192246/http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2012/11/121126_india_kejriwal_aap_party_arm.shtml 29 जनवरी 2013 live आम आदमी पार्टी (आप) की छात्र शाखा छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) की स्थापना 9 अप्रैल 2014 को हुई थी।
विचारधारा
पार्टी कहती है कि वह किसी विशेष विचारधारा द्वारा निर्देशित नहीं हैं। उन्होंने व्यवस्था को बदलने के लिये राजनीति में प्रवेश किया है। अरविन्द केजरीवाल के शब्दों में - "हम आम आदमी हैं। अगर वामपंथी विचारधारा में हमारे समाधान मिल जायें तो हम वहाँ से विचार उधार ले लेंगे और अगर दक्षिणपंथी विचारधारा में हमारे समाधान मिल जायें तो हम वहाँ से भी विचार उधार लेने में खुश हैं।
नेतृत्व
मुख्यमंत्रियों की सूची
दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची पंजाब (भारत) के मुख्यमंत्रियों की सूची
क्रम राज्य मुख्यमंत्री चित्रकार्यकाल पदावधि विधानसभा १दिल्लीअरविंद केजरीवाल100x150px २८ दिसंबर २०१३ १४ फरवरी २०१४ ४९ दिन पांचवी २ १४ फरवरी २०१५ १५ फरवरी २०२० ५ वर्ष १ दिन छठवीं अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने ली शपथ आजतक 14 फरवरी 2015 ३ १६ फरवरी २०२० पदस्थ 2020 02 16 सातवीं अरविंद केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ हिन्दुस्तान 16 फरवरी 2020४पंजाबभगवंत मान100x150px १६ मार्च २०२२ पदस्थ 2022 03 16 सोलहवींhttps://www.jagran.com/lite/punjab/chandigarh-bhagwant-mann-oath-taking-ceremony-tomorrow-and-cabinet-formation-on19-22547626.html भगवंत मान ने संभाली पंजाब की कमान, शहीद भगत सिंह के गांंव में ली सीएम पद की शपथ, 16 मार्च 2022 14 अगस्त 2023 14 अगस्त 2023 https://web.archive.org/web/20230814022526/https://www.jagran.com/lite/punjab/chandigarh-bhagwant-mann-oath-taking-ceremony-tomorrow-and-cabinet-formation-on19-22547626.html dead
राज्यसभा
राज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूची
क्रम राज्य सांसद नियुक्ति तिथि निवृत्ति तिथि १दिल्ली संजय सिंह २८ जनवरी २०१८ २७ जनवरी २०२४ २ नारायण दास गुप्ता २८ जनवरी २०१८ २७ जनवरी २०२४ ३ सुशील कुमार गुप्ता २८ जनवरी २०१८ २७ जनवरी २०२४ ४पंजाब हरभजन सिंह १० अप्रैल २०२२ ९ अप्रैल २०२८ ५ राघव चड्ढा १० अप्रैल २०२२ ९ अप्रैल २०२८ आप' के राघव चड्ढा सहित 3 सदस्यों ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ, जानें इनके बारे में सबकुछ 2 मई 2022जून 2026 InternetArchiveBot ६ संदीप पाठक १० अप्रैल २०२२ ९ अप्रैल २०२८ ७ अशोक मित्तल १० अप्रैल २०२२ ९ अप्रैल २०२८ ८ संजीव अरोरा १० अप्रैल २०२२ ९ अप्रैल २०२८ ९ बलबीर सिंह सीचेवाल ५ जुलाई २०२२ ४ जुलाई २०२८ १० विक्रमजीत सिंह साहनी ५ जुलाई २०२२ ४ जुलाई २०२८
लोकसभा
{|class="wikitable" border="2" cellpadding="6" cellspacing="0" style="margin: 1em 1em 1em 0; text-align: center; background: #f9f9f9; border: 1px #aaa solid; border-collapse: collapse; font-size: 95%;"
|- bgcolor="#CCCCCC" align="center"
! लोकसभा
! राज्य
! लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
! सांसद
! नियुक्ति तिथि
! टीप
!
|-
| Rowspan=2|सत्रहवीं लोक सभा
| rowspan=2|पंजाब
| संगरूर
| भगवंत मान
| २३ मई २०१९
| १४ मार्च २०२२ को पदत्याग
|-
| जालंधर
| सुशील कुमार रिंकू
| १३ मई २०२३
| २०२३ (उपचुनाव)
|https://www.zeenews.india.com/hindi/zeephh/himachal-pradesh/who-is-sushil-kumar-rinku-know-all-about-aap-candidate-who-won-jalandhar-lok-sabha-bypoll-election-2023-result/1694041/amp Jalandhar Bypoll Election Result: जानें कौन है AAP के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू, जिन्होंने जालंधर में रचा इतिहास 13 मई 2023 14 अगस्त 2023 26 मई 2023 https://web.archive.org/web/20230526133750/https://zeenews.india.com/hindi/zeephh/himachal-pradesh/who-is-sushil-kumar-rinku-know-all-about-aap-candidate-who-won-jalandhar-lok-sabha-bypoll-election-2023-result/1694041/amp dead
|-
| Rowspan=4|सोलहवीं लोक सभा
| rowspan=4|पंजाब
| फतेहगढ़ साहिब
| हरिंदर सिंह खालसा
| १६ मई २०१४
|-
| फरीदकोट
| साधु सिंह
| १६ मई २०१४
|-
| संगरूर
| भगवंत मान
| १६ मई २०१४
|-
| पटियाला
| डॉ. धरमवीरा गांधी
| १६ मई २०१४
|-
|मध्य प्रदेश। रानी अग्रवाल
महापौर
सिंगरौली
चुनावी भागीदारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव २०१३
दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव, २०१३
४ दिसम्बर २०१३ को हुए दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पहला चुनाव लड़ा। उसने पूरी दिल्ली के लिये चुनावी घोषणापत्र तैयार करने के साथ ही प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिये अलग-अलग घोषणापत्र तैयार किया।आम आदमी पार्टी 71 घोषणापत्र बनाएगी http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-10743276.html जागरण 22 सितम्बर 2013 १७ नवम्बर २०१३ 17 नवंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131212050232/http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-10743276.html 12 दिसंबर 2013 live
दिल्ली चुनाव के पहले पार्टी को कई विवादों का सामना करना पड़ा। भारत सरकार के गृहमन्त्री, सुशील कुमार शिंदे ने पार्टी के विदेशी दान की जाँच कराने की बात कही। पार्टी ने दान राशि का सम्पूर्ण ब्यौरा पार्टी वेवसाइट पर पहले से ही सार्वजनिक होने की बात कही और अन्य राजनीतिक दलों को भी अपने चन्दे को सार्वजनिक करने की चुनौती दी।
दिल्ली विधान सभा चुनाव के कुछ पहले एक मीडिया पोर्टल द्वारा आम आदमी के विधायक पद के उम्मीदवारों का स्टिंग ऑपरेशन सामने आया जिसमें उन पर ग़ैर-ईमानदार होने के आरोप लगाये गये। आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर स्टिंग वीडियो में कई महत्वपूर्ण भागों को काट-छाँट कर प्रस्तुत करने का आरोप लगाया और मीडिया पोर्टल के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की।
६ दिसम्बर को घोषित हुए परिणाम में ७० सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में पार्टी २८ सीटों पर विजयी रही। ३२ विधान सभा क्षेत्रों की विजेता भारतीय जनता पार्टी के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। अरविन्द केजरीवाल ने सत्तारूढ़ी कांग्रेस पार्टी की निवर्तमान मुख्यमन्त्री शीला दीक्षित (कांग्रेस) को लगभग 25,000 वोटों से पराजित किया।http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-arvind-kejriwal-sheila-dikshit-election-39-39-382727.html संग्रहीत प्रति 15 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131215095955/http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-arvind-kejriwal-sheila-dikshit-election-39-39-382727.html 15 दिसंबर 2013 dead और कांग्रेस केवल ८ सीटों पर सिमट गयी।http://zeenews.india.com/hindi/blog/this-is-not-aap-victory-but-common-mans-victory_112.html 'आप' की नहीं, आम आदमी की जीत ज़ी न्यूज़ ८ दिसम्बर २०१३ ११ दिसम्बर २०१३ 8 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131211145001/http://zeenews.india.com/hindi/blog/this-is-not-aap-victory-but-common-mans-victory_112.html 11 दिसंबर 2013 livehttp://www.business-standard.com/article/politics/delhi-polls-bjp-ahead-aap-inches-to-second-113120800100_1.html Delhi polls BJP ahead, AAP inches to second 11 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131213025515/http://www.business-standard.com/article/politics/delhi-polls-bjp-ahead-aap-inches-to-second-113120800100_1.html 13 दिसंबर 2013 live http://eciresults.nic.in/PartyWiseResult.htm संग्रहीत प्रति 11 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131215065208/http://eciresults.nic.in/PartyWiseResult.htm 15 दिसंबर 2013 live
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने भाजपा द्वारा सरकार बनाने से मना करने के बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता अरविन्द केजरीवाल को सरकार बनाने के लिये आमन्त्रित किया। २८ दिसम्बर को कांग्रेस के समर्थन से पार्टी ने दिल्ली में अपनी सरकार बनायी। अरविन्द केजरीवाल सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने।http://www.financialexpress.com/news/arvind-kejriwal-as-delhi-chief-minister-to-head-youngestever-cabinet-check-them-out/1211515 Arvind Kejriwal, as Delhi Chief Minister, to head 'youngest-ever' Cabinet; check them out दिल्ली के मुख्य मन्त्री अरविन्द केजरीवाल ने अब तक के सबसे युवा मन्त्रिमण्डल का नेतृत्व सम्हालेंगे 25 दिसम्बर 2013 The Financial Express 8 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131227011543/http://www.financialexpress.com/news/arvind-kejriwal-as-delhi-chief-minister-to-head-youngestever-cabinet-check-them-out/1211515 27 दिसंबर 2013 live
लोकसभा चुनाव २०१४
AAP ने 2014 के भारतीय आम चुनाव में 434 उम्मीदवार उतारे, जिसमें उसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। इसने माना कि इसका समर्थन मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों पर आधारित था और देश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रणनीतियों की आवश्यकता हो सकती है। पार्टी ने बताया कि उसकी फंडिंग सीमित थी और केजरीवाल की ओर से स्थानीय दौरों की बहुत अधिक मांगें थीं। इरादा चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता की संभावना को अधिकतम करने के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का था। नतीजा यह हुआ कि AAP के चार उम्मीदवार जीते, सभी पंजाब से। परिणामस्वरूप, AAP पंजाब में एक मान्यता प्राप्त राज्य पार्टी बन गई। पार्टी को देश भर में पड़े सभी वोटों का 2% प्राप्त हुआ और उसके 414 उम्मीदवारों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में एक-छठा वोट हासिल करने में विफल रहने के कारण अपनी जमानत जब्त कर ली। हालाँकि पार्टी को दिल्ली में 32.9 प्रतिशत वोट मिले, लेकिन वह वहाँ कोई भी सीट जीतने में असफल रही।
AAP संयोजक, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ा, लेकिन 371,784 (20.30%) वोटों के अंतर से हार गए और बसपा, कांग्रेस, सपा से आगे दूसरे स्थान पर रहे।
चुनाव के तुरंत बाद, शाज़िया इल्मी (पीएसी सदस्य) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेन्द्र यादव ने अपनी पार्टी के सदस्यों को लिखे एक पत्र में केजरीवाल की नेतृत्व शैली की आलोचना की।
8 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद, पार्टी और केजरीवाल ने इन मतभेदों को स्वीकार किया और स्थानीय और साथ ही राष्ट्रीय निर्णय लेने में अधिक लोगों को शामिल करने के लिए "मिशन विस्तार" (मिशन विस्तार) शुरू करने की घोषणा की।
राज्य निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचित सांसद टीप पंजाब फतेहगढ़ साहिब हरिंदर सिंह खालसा फरीदकोट साधु सिंह संगरूर भगवंत मान पटियाला धर्मवीर गांधी
दिल्ली विधानसभा चुनाव २०१५
दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव, २०१५
पंजाब विधानसभा चुनाव २०१७
पंजाब विधानसभा चुनाव, 2017
पहली बार, आप ने 2017 गोवा विधानसभा चुनाव और 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा। गोवा में AAP कोई भी सीट नहीं जीत सकी और 39 में से 38 उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने में विफल रहे।
2017 पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए, लोक इंसाफ पार्टी ने AAP के साथ गठबंधन किया। इस गठबंधन को AAP गठबंधन कहा गया और समाचार चैनलों पर इसे AAP+ के रूप में दर्शाया गया। इसने कुल 22 सीटें जीतीं, जिनमें से दो लोक इंसाफ पार्टी ने और बाकी बीस आप ने जीतीं।
लोकसभा चुनाव २०१९
भारतीय आम चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव २०१९ में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची
2014 के भारतीय आम चुनाव के विपरीत, पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने कुछ राज्यों की सीमित सीटों और दिल्ली, गोवा, और पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। हरियाणा राज्य में, आप ने तीन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के लिए दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया। पीएसी ने केरल में सीपीआई (एम) के लिए समर्थन और प्रचार करने का भी निर्णय लिया। पार्टी ने अपना पहला ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से मैदान में उतारा। आप ने संगरूर का केवल 1 निर्वाचन क्षेत्र जीता।
क्रम राज्य निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचित सांसद टीप १पंजाब संगरूर भगवंत मान द्वितीय कार्यकालपंजाब का वो 'कॉमेडी किंग' जिसने बचा ली केजरीवाल की लाज, जीत दर्ज करने वाला इकलौता सांसद अमर उजाला 24 मई 2019 २ जालंधर सुशील कुमार रिंकू २०२३ (उपचुनाव)जालंधर उपचुनाव में AAP की जीत:58,691 वोटों से कांग्रेस को हराया; अकाली दल तीसरे और BJP चौथे नंबर पर रही दैनिक भास्कर जालंधर
दिल्ली विधानसभा चुनाव २०२०
दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव, २०२०
चुनाव लड़ने वाले प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा चलाए गए जोरदार अभियान के बाद, 8 फरवरी 2020 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। वोटों की गिनती और उसके बाद नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई।
आम आदमी पार्टी ने सरकार बरकरार रखी क्योंकि पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतीं। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। परिणामों के अनुसार, पार्टी का वोट शेयर 53.5% था।
पंजाब विधानसभा चुनाव २०२२
पंजाब विधानसभा चुनाव, 2022
जनवरी 2021 में, अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि आप 2022 में छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी। ये छह राज्य उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, उत्तराखंड और पंजाब थे। पार्टी ने पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदा कांग्रेस सरकार को हराकर भारी जीत हासिल की और राज्य पार्टी संयोजक भगवंत मान ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
गुजरात विधानसभा चुनाव २०२२
2022 गुजरात विधान सभा चुनाव
गोवा विधानसभा चुनाव २०२२
गोवा विधान सभा चुनाव, 2022
चुनावी प्रदर्शन
दिल्ली विधानसभा चुनाव
विधानसभा चुनाव वर्ष सीटें लड़ी सीटें जीतीं प्राप्त मत मत % संदर्भ पांचवीं विधानसभा २०१३ ६९ २८ २३,२२,३३० २९.४९% दिल्ली चुनाव 2013: आप की शानदार जीत छठवीं विधानसभा २०१५ ७० ६७ ४८,७८,३९७ ५४.३% दिल्ली चुनाव में AAP को मिली ऐतिहासिक जीत, विधायक दल के नेता चुने गए अरविंद केजरीवाल 10 फरवरी 2015 सातवीं विधानसभा २०२० ७० ६२ ४९,७४,५९२ ५३.५७% Delhi Election Results: प्रचंड जीत के साथ AAP ने दिखाया अपना दमखम, अरविंद केजरीवाल तीसरी बार बनेंगे CM 11 फरवरी 2020
लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव वर्ष सीटें लड़ी सीटें जीतीं प्राप्त मत मत % राज्य (सीटें) संदर्भ सोलहवीं लोकसभा 2014 432 4 1,13,25,387 2.1 पंजाब (4) सत्रहवीं लोकसभा 2019 36 1 27,16,629 0.44 पंजाब (1)
गोवा विधानसभा चुनाव
विधानसभा चुनाव वर्ष सीटें लड़ी सीटें जीतीं प्राप्त मत मत % संदर्भ बारहवीं विधानसभा 2017 40 0 57,420 6.3 Election Result: पंजाब में कांग्रेस ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 'आप' के दावे हवा 12 मार्च 2017 तेरहवीं विधानसभा 2022 39 2 64,354 6.77 गोवा में आम आदमी पार्टी का खुला खाता, सीएम उम्मीदवार हारे प्रभात खबर डिजिटल 10 मार्च 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव
विधानसभा चुनाव वर्ष सीटें लड़ी सीटें जीतीं प्राप्त मत मत % संदर्भ पंद्रहवीं विधानसभा २०१७ ११२ २० ३६,६२,६६५ २३.७% Election Result: पंजाब में कांग्रेस ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 'आप' के दावे हवा 12 मार्च 2017 सोलहवीं विधानसभा २०२२ ११७ ९२ ६५,३८,७८३ ४२.०१% पंजाब में आप की रिकॉर्डतोड़ जीत:आप ने 56 साल में सबसे बड़ी जीत हासिल की, 117 में से 92 सीटों पर कब्जा; कांग्रेस 18 सीटों पर सिमटी
गुजरात विधानसभा चुनाव
विधानसभा चुनाव वर्ष सीटें लड़ी सीटें जीतीं प्राप्त मत मत % संदर्भ तेरहवीं विधानसभा2017 29 0 29,509 0.1 Election Result: पंजाब में कांग्रेस ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 'आप' के दावे हवा 12 मार्च 2017 चौदहवीं विधानसभा2022 181 5 41,12,055 12.92 गुजरात में 35 विधानसभा सीटों पर नंबर दो पर रही AAP, ओवैसी ने भी खूब बिगाड़ा कांग्रेस का गेम आजतक नई दिल्ली 9 दिसम्बर 2022 aajtak.in
दिल्ली सरकार
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के आमंत्रण पर दिल्ली के मतदाताओं से राय लेकर २८ दिसम्बर २०१३ को अरविंद केजरीवाल ने ७ मंत्रियों के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने।http://www.financialexpress.com/news/arvind-kejriwal-as-delhi-chief-minister-to-head-youngestever-cabinet-check-them-out/1211515 Arvind Kejriwal, as Delhi Chief Minister, to head 'youngest-ever' Cabinet; check them out दिल्ली के मुख्य मन्त्री अरविन्द केजरीवाल ने अब तक के सबसे युवा मन्त्रिमण्डल का नेतृत्व सम्हालेंगे 25 दिसम्बर 2013 The Financial Express 8 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20131227011543/http://www.financialexpress.com/news/arvind-kejriwal-as-delhi-chief-minister-to-head-youngestever-cabinet-check-them-out/1211515 27 दिसंबर 2013 live विश्वास मत प्रस्ताव पर कांग्रेस ने इस सरकार का समर्थन किया। सरकार बनाते ही पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र के वादे पूरे करने शुरु किए। विशेष सुरक्षा और लाल बत्ती वाली गाड़ी लेने से मना किया। ३१ दिसम्बर को बिजली की कीमतों में अप्रैल तक आधे की छूट देने की घोषणा की। बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराने की व्यवस्था की। बीस किलोलीटर पानी मुप्त देने की घोषणा की।
इस सरकार को केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस से अनेक मामलों पर अवरोध का सामना करना पड़ा। बलात्कार एवं अन्य अपराध की घटनाओं पर पुलिस के कुछ अधिकारियों का तबादला करने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय जाकर धरना देने की कोशिश की। इसमें अड़चने डालने पर रेल भवन के पास सड़क से ही केजरीवाल सरकार धरने पर बैठ गई। बाद में उपराज्यपाल के द्वारा पुलिस अधिकारियों को छुट्टी पर भेजने के बाद सरकार वापस काम पर लौटी।
खिड़की एक्सटेंसन में कानून मंत्री सोमनाथ भारती की भूमिका भी विवादित रही। फरवरी में अरविन्द केजरीवाल ने अपने निगरानी विभाग को प्राकृतिक गैस का दाम अनियमित रूप से बढ़ाने के लिए मुकेश अंबानी और एम॰ वीरप्पा मोइली सहित कई प्रभावी लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। http://www.thehindu.com/news/cities/Delhi/arvind-kejriwal-quits-over-jan-lokpal/article5688528.ece Arvind Kejriwal quits over Jan Lokpal मुहम्मद अली, विशाल कान्त, अशोक स्वोमिया द हिन्दू 2014-02-15 26 फ़रवरी 2014 https://web.archive.org/web/20151016060813/http://www.thehindu.com/news/cities/Delhi/arvind-kejriwal-quits-over-jan-lokpal/article5688528.ece 16 अक्तूबर 2015 live
केजरीवाल सरकार ने १३ फ़रवरी से विधान सभा सत्र बुलाकर जनलोकपाल और स्वराज्य विधेयक पारित करने की घोषणा की। जन लोकपाल विधेयक प्रस्तुत करने को लेकर उनका गृह मंत्रालय और उपराज्यपाल से टकराव की स्थिति पैदा हो गई। लेफ्टिनेंट राज्यपाल नजीब जंग इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी को जरूरी बताते रहे जबकि केजरीवाल सरकार विधान सभा के विधेयक पास करने के संवैधानिक अधिकार पर डटी रही। १३ जनवरी के हंगामेदार सत्र के बाद १४ फ़रवरी के सत्र में राज्यपाल ने विधेयक को असंवैधानिक बताने का संदेश विधानसभा अध्यक्ष को भेजा और विधेयक पेश करने से पहले िस संदेश को सूचित करने को लिखा। इस संदेश के बाद कांग्रेस औ्रर भाजपा विधायकों ने विधेयक प्रस्तुत करने का मिलकर विरोध किया। जन लोकपाल पास करना तो दूर उसे प्रस्तुत भी न हो पाने के बाद अरविन्द केजरीवाल ने १४ फ़रवरी को अपनी सरकार से इस्तीफा दे दिया। इस कारण दिल्ली में पहली बार राष्ट्रपति शासन लगा।http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/02/140215_delhi_president_rule_aa.shtml दिल्ली में राष्ट्रपति शासन बीबीसी हिन्दी 14 फ़रवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140302162326/http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/02/140215_delhi_president_rule_aa.shtml 2 मार्च 2014 live
उल्लेखनीय कार्य
आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आते ही अपने सबसे बड़े वादों को निभाते हुए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई. दिल्ली में सभी विभागों से भ्रष्टाचार लगभग 80 फीसदी तक कम हुआ. 50 भ्रष्ट अधिकारी जेल भेजे गए. बिजली के दाम 50 फीसदी घटाए गए जबकि पानी 20,000 लीटर तक मुफ्त किया गया. प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट कोटा ख़त्म किया. सभी सरकारी अस्पतालों में सभी दवाई मुफ्त. तीन पुलों में 350 करोड़ बचाए। २०१६ के अगस्त में पक्षाध्यक्ष श्रीकेजरीवाल ने पोर्न-काण्ड में फसे मन्त्री सन्दीप कुमार को मन्त्रिपद से हटाया। सन्दीप कुमार पर आरोप था कि वो पोर्न के क्षेत्र में सक्रिय थे। अतः उनको ३०/८/२०१६ को मन्त्रिपद से हटाया गया http://www.indiatimes.com/news/india/pornhub-takes-the-biggest-dig-at-ex-aap-minister-sacked-by-arvind-kejriwal-over-sex-scandal-260935.html संग्रहीत प्रति 1 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160901201202/http://www.indiatimes.com/news/india/pornhub-takes-the-biggest-dig-at-ex-aap-minister-sacked-by-arvind-kejriwal-over-sex-scandal-260935.html 1 सितंबर 2016 live http://indiatoday.intoday.in/video/arvind-kejriwal-aap-child-welfare-minister-sandeep-kumar-sex-cd/1/753738.html संग्रहीत प्रति 1 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160901034716/http://indiatoday.intoday.in/video/arvind-kejriwal-aap-child-welfare-minister-sandeep-kumar-sex-cd/1/753738.html 1 सितंबर 2016 live ।
विवाद एवं आलोचना
दिल्ली के दो आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों , दिल्ली के कर्नल देविंदर सहारवत और असिम अहमद ने ,राजधानी में केजरीवाल सरकार पर खराब प्रशासन का आरोप लगाया और पार्टी के बड़े दावे में फसने से बचने की पंजाब के लोगों को चेतावनी दी।https://timesofindia.indiatimes.com/city/chandigarh/kejri-govt-failed-people-delhi-aap-mlas/articleshow/56962682.cms संग्रहीत प्रति 6 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171028194059/https://timesofindia.indiatimes.com/city/chandigarh/kejri-govt-failed-people-delhi-aap-mlas/articleshow/56962682.cms 28 अक्तूबर 2017 live
सार्वजनिक परिवहन
सार्वजनिक परिवहन में सुधार: आम आदमी पार्टी (आप) ने सार्वजनिक परिवहन में काफी सुधार करने का वादा किया था लेकिन केजरीवाल का वितरण डीटीसी के मौजूदा बेड़े में एक भी बस नहीं जोड़ सकी। अंतिम मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के वादे को पूरा करने की कोई प्रगति नहीं हुई थी
सार्वजनिक क्षेत्रों में वाई-फाई: यह एक ऐसा वादा था जो दिल्ली के लोगों को सबसे अधिक आकर्षित कर रहा था।
"हम दिल्ली में पूरी तरह से वाई-फाई उपलब्ध कराएंगे ... वाई-फाई दिल्ली के सार्वजनिक क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाएगी। इंटरनेट और दूरसंचार कंपनियों से संपर्क किया गया है और उनके साथ परामर्श करके एक उच्च स्तरीय व्यवहार्यता अध्ययन किया गया है। " लेकिन दो साल बाद भी, राष्ट्रीय राजधानी अब भी नि: शुल्क वाई-फाई सेवाओं का इंतजार कर रही है।
दिल्ली भर में 10-15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए: यह एक और वादा था, जो आम आदमी पार्टी पूरी करने में नाकाम रही। एएपी के दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडे ने कहा था, राष्ट्रीय राजधानी विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी प्राप्त करेगी, लेकिन दिल्लीवासियों को अभी भी इसके कार्यान्वयन के लिए इंतजार कर रहा है।http://www.india.com/news/india/aap-turns-two-here-are-the-failures-and-achievements-of-delhi-govt-under-arvind-kejriwal-1837638/ संग्रहीत प्रति 6 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171006212239/http://www.india.com/news/india/aap-turns-two-here-are-the-failures-and-achievements-of-delhi-govt-under-arvind-kejriwal-1837638/ 6 अक्तूबर 2017 dead
शराब घोटाले
अरविंद केजरीवाल की पार्टी के कई नेता इस समय कथित शराब घोटाले और अन्य आपराधिक आरोपों में जेल में हैं। यहां तक कि खुद अरविद केजरीवाल भी पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने को तैयार नहीं हैं
यमुना साफ़
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल यमुना और दिल्ली को साफ़ करने में विफल रहे, उन्होंने कहा, जब यमुना शहर में प्रवेश करती है तो उसमें मल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की स्वीकार्य सीमा होती है, जो नदी के शहर छोड़ने पर 6.5 लाख/100 मिलीलीटर से अधिक हो जाती है।
इन्हें भी देखें
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
भ्रष्टाचार (आचरण)
सन्दर्भ
30em
बाहरी कड़ियाँ
आम आदमी पार्टी (आप) का जालस्थल
श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल
श्रेणी:२०१२ में स्थापित राजनीतिक दल
श्रेणी:आम आदमी पार्टी