411 REFERENCE · Wikipedia
बनवारी लाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बनवारी लाल भार्गव (अंग्रेजी: Banwari Lal, जन्म: ग्राम तिलोकपुर जिला शाहजहाँपुर) ब्रिटिश काल के दौरान उत्तर प्रदेश में गठित क्रान्तिकारी संगठन हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन का सक्रिय सदस्य ही नहीं अपितु रायबरेली का जिला संगठनकर्ता भी था। ९ अगस्त १९२५ को काकोरी के समीप हुई ऐतिहासिक डकैती में समूचे हिन्दुस्तान से ४० व्यक्तियों को गिरफ्तारडॉ॰ एन० सी० मेहरोत्रा व मनीषा टण्डन स्वतन्त्रता आन्दोलन में शाहजहाँपुर जनपद का योगदान पृष्ठ १२४-१२५ किया गया था। बनवारी लाल की गिरफ्तारी रायबरेली से हुई थी।
काकोरी काण्ड के मुकदमे के दौरान जब उस पर पुलिस ने दबाव डाला तो वह टूट गया और वायदा माफ गवाह (अंगेजी में अप्रूवर) बन गया। बनवारी लाल भार्गव की गद्दारी के कारण ठाकुर रोशन सिंह, राम प्रसाद सिंह तोमर (पंडित राम प्रसाद बिस्मिल) सहित अन्य क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें फाँसी हो गई।
फांसी से पहले अपनी आत्मकथा में रामप्रसाद बिस्मिल ने लिखा है, “दुर्भाग्य से हमारे बीच एक साँप पल रहा था। वो उसका बहुत करीबी दोस्त था, जिस पर मैं आँख मूँद कर विश्वास करता था। मुझे बाद में पता चला कि ये शख़्स न सिर्फ काकोरी टीम की गिरफ्तरी, बल्कि पूरे संगठन को खत्म करने के लिए जिम्मेदार था।”
बनवारी लाल शाहजहाँपुर सदर तहसील के तिलोकपुर गाँव का रहने वाला था। अप्रूवर बन जाने के बाद भी काकोरी काण्ड में शामिल होने के कारण उसे ५ वर्ष के कारावास में रखा गया। क्रान्त स्वाधीनता संग्राम के क्रान्तिकारी साहित्य का इतिहास http://www.worldcat.org/title/svadhinata-sangrama-ke-krantikari-sahitya-ka-itihasa/oclc/271682218 1 2 2006 प्रवीण प्रकाशन नई दिल्ली hi 81-7783-120-8 549 https://web.archive.org/web/20131014175453/http://www.worldcat.org/title/svadhinata-sangrama-ke-krantikari-sahitya-ka-itihasa/oclc/271682218 14 अक्तूबर 2013 live हुई थी। जेल से छूटने के बाद वह अपने बाल-बच्चों के साथ अपने गाँव में रहने लगा।
इन्हें भी देखें
काकोरी काण्ड
बाहरी कड़ियाँ
Freedom fighters from Shahjahanpur शाहजहाँपुर के स्वतन्त्रता सेनानी
मानचित्र पर तिलोकपुर व केशवपुर की लोकेशनजनवरी 2021 InternetArchiveBot
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश