411 REFERENCE · Wikipedia
पियोरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पियोरा<small>Hill partridge<small> LC IUCN3.1 BirdLife International 2012 100600208 Arborophila torqueola १८ मई २०१३ Arborophila torqueola.jpg पियोरा जंतु रज्जुकी (Chordata) पक्षी (Aves) गैलीफोर्मीस (Galliformes) फेसियेनिडाए (Phasianidae) रोलुलिनाए (Rollulinae) आर्बोरोफिलिया (Arborophila) ए. टोर्केओला (A. torqueola) Arborophila torqueola (वालेन्सियेन्स, 1826)
पियोरा (Hill partridge), जिसका वैज्ञानिक नाम आर्बोरोफिलिया टोर्केओला (Arborophila torqueola) है, भारत व दक्षिणपूर्वी एशिया में मिलने वाली तीतर की एक जीववैज्ञानिक जाति है।anonymous Indian Bird Names ENVIS centre Bombay Nat. Hist. Society http://www.archive.org/details/IndianBirdNames 18 May 2013 ६९ https://web.archive.org/web/20130403214820/http://archive.org/details/IndianBirdNames 3 April 2013 liveHume A.O. Marshall C.H.T. Game Birds of India, Burmah and Ceylon 1880 A.O. Hume and C.H.T. Marshall Calcutta II ७१
विवरण
left Arborophila torqueola torqueola male 1838.jpg 150 Arborophila torqueola torqueola female 1838.jpg 150 Side-by-side view of male and female Hill Partridge पियोरा नर (बायें) और मादा (दायें)।
नर के शरीर में कई रंग होते हैं और खूबसूरत डिज़ाइन होते हैं और इसका माथा और सिर नारंगी रंग का होता है और आँखों के पास काली रेखाएँ होती हैं। गले पर सफ़ेद काली धारियाँ होती हैं जो चोंच के निचले हिस्से से शुरु होती हैं। मादाओं के चेहरे थोड़ा फीके होते हैं लेकिन इनके डैने नर की ही तरह काफ़ी रंग-बिरंगी होते हैं।
इसकी लंबाई लगभग २७ से ३० से.मी. होती है और वज़न एक छोटी मादा के २३० ग्राम से लेकर एक मोटे तगड़े नर के ३९० ग्राम तक हो सकता है।Hume A.O. Marshall C.H.T. Game Birds of India, Burmah and Ceylon 1880 A.O. Hume and C.H.T. Marshall Calcutta II ७२
आवास
यह नमी वाले उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में या नमी वाले उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय पर्वतीय वनों में रहना पसन्द करता है। इनका आवास भारत, भूटान, चीन, भारत, लाओस, म्यानमार, नेपाल और वियतनाम में मुख्य रूप से है।
व्यवहार
यह पक्षी अमूमन जोड़ों में या १० पक्षियों तक के छोटे परिवार समूहों में रहता है। इसकी सम्पर्क आवाज़ घरेलू मुर्गी की तरह लगातार चलती रहती है। भारतीय आबादी अप्रैल से जून तक प्रजनन करती है हालांकि निचले इलाकों में इनको पहले भी प्रजनन करते हुए देखा गया है। औसतन एक घोंसले में ३-५ अण्डे होते हैं लेकिन कभी-कभी ९ तक अण्डे भी देखे गये हैं। बन्दी अवस्था में अण्डे सेने की अवधि २४ दिन की होती है लेकिन इस अवधि को अभी तक जंगली अवस्था में दर्ज नहीं किया जा सका है।
इन्हें भी देखें
जंगली तीतर
सफ़ेद तीतर
काला तीतर
सी-सी तीतर
चीनी तीतर
हिम तीतर
तिब्बती तीतर
सन्दर्भ
श्रेणी:आर्बोरोफिलिया
श्रेणी:भारत के पक्षी
श्रेणी:तीतर
श्रेणी:एशिया के पक्षी