Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कमला पम्प नहर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2026 कमला पम्प नहर कमला पम्प नहर प्रयागराज जिला मुख्यालय से यमुना पार करीब 50 किलोमीटर दूर लालापुर कस्बे के पंडुआ ग्राम में कमला पंप नहर है। इसके पानी से कभी सूखा क्षेत्र के रूप में गिने जाने वाले यमुनापार स्थित सैकड़ों गांवों की पठारी भूमि में फसल लहलहा रही है। हालांकि स्थापना के बाद लंबा अरसा बिता चुके इस नहर को रखरखाव की आवश्यकता है जिसके अभाव में इस नहर की पूरी क्षमता का उपयोग नहीं हो पा रहा है जिससे कुछ गांवों के खेत इसके पानी से वंचित हो जा रहे हैं। वहां के लोग बताते हैं कि कमला पंप नहर के पहले यमुनापार के तमाम इलाके सूखा क्षेत्र थे। पठारी इलाकों के तमाम गांवों में सिंचाई की सुविधा के अभाव में बेर्रा, बाजरा, मक्का के जैसे कुछ मोटे अनाज ही होते थे लेकिन इस नहर ने यमुनापार की तस्वीर बदल दी। नहर की स्थापना के बाद इस इलाके में किसान धान और गेहूं की फसल भी उगाने लगे। thumb|कमला पम्प नहर कमला पम्प नहर की स्थापना कमला पम्प नहर की स्थापना का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हेमवतीनंदन बहुगुणा को जाता है। उनकी पत्नी और इलाहाबाद से सांसद सदस्य रहीं कमला बहुगुणा ने यमुनापार में सिंचाई के लिए काफी प्रयास किया था जिसके चलते सत्तर के दशक में स्थापित इस कैनाल को कमला पंप नहर का नाम दिया गया था। वर्तमान में यह पंप नहर यमुनापार में सिंचाई का मुख्य जरिया है। लाभान्वित क्षेत्र पंडुआ ग्राम में बने इस पंप नहर के लिए पानी यमुना नदी से लिफ्ट किया जाता है फिर यहां बने टैंक से माइनरों व नहरों के सहारे आगे खेतों तक जाता है। बाघला नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता संजय सिंह बताते हैं कि पानी लिफ्ट करने के लिए यहां 540 क्यूसेक क्षमता के दस पंप लगाए गए हैं ।जिसमें नौ पंप चलते हैं जबकि एक पंप स्टैंड बाई में रहता है। कोई पंप खराब होने पर उसे चलाया जाता है। कमला पंप नहर के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार बताते हैं कि इस पंप कैनाल से यमुनापार के घूरपुर, जसरा, ओठगी तरहार, सन्दर्भ https://www.jagran.com/lite/uttar-pradesh/allahabad-city-kamla-pump-canal-in-lalapur-area-of-prayagraj-was-established-by-the-efforts-of-kamala-bahuguna-21371806.html संग्रहीत प्रति 2 मार्च 2023 2 मार्च 2023 https://web.archive.org/web/20230302200927/https://www.jagran.com/lite/uttar-pradesh/allahabad-city-kamla-pump-canal-in-lalapur-area-of-prayagraj-was-established-by-the-efforts-of-kamala-bahuguna-21371806.html dead https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/gangapar/story-yamuna-39-s-water-level-slipped-kamala-pump-canal-closed-4239881.html https://prayagraj.nic.in/hi/ https://idup.gov.in/en संग्रहीत प्रति 2 मार्च 2023 2 मार्च 2023 https://web.archive.org/web/20230302200928/https://idup.gov.in/en dead https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/gangapar/story-allahabad-kamla-pump-canal-stalled-rupai-ruki-2089520.html श्रेणी:नहरें श्रेणी:उत्तर प्रदेश में नहरें