411 REFERENCE · Wikipedia
कटनी ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कटनी ज़िलाKatni district MP Katni district map.svg कटनी 4,949 12,91,684 2011 260 ब्लॉक ? हिन्दी 483501
कटनी ज़िला भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय कटनी है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
विवरण
चूना पत्थर के शहर के नाम से लोकप्रिय उत्तरी मध्य प्रदेश का कटनी जिला 4950 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा, बहोरीबंद, बिलहरी और करोन्दी रूपनाथ कारीतराई यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थल के साथ साथ मोय़ॅ गुपत चंदेल कलचुरि कालीन इतिहास समेटे हैं। कटनी, छोटी महानदी और उमरार यहां से बहने वाली प्रमुख नदियां हैं। कटनी का स्लिमनाबाद गांव अतीत मे पीला रूमाल से गला कसकर मारके लूट के लिए अब संगमरमर के पत्थरों के लिए प्रसिद्ध है। कुरमी समाज की पत्रिका जागृति का परकाशन ईसवी १९९० से यहा से होता है। पांच दिशाओ के लिऐ रेलबे का मुख़य जकशन है। मोतीलाल के वारडोली से नवाजी गई कटनी महाकोशल - बुंदेल - वघेलखण्ड की ञिवेणी है। कटनी का डाक कोड 483501 है
यह जिला उद्योग की नजर से मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है।
यहां छोटे बड़े अनेक उद्योग संचालित होते है।
जिसमे दाल मिल,चावल मिल,टायर रेमोल्डिंग,फर्टिलाइजर वर्क और सीमेंट फैक्टरी बहुतायत पैमाने कार्यरत है।
जो इस जिला को रोजगार उपलब्ध कराता है।
कटनी की भौगोलिक स्थिति
कटनी जिले का उत्तर-पूर्वी भू-भाग सतपुड़ा कैमोर पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है, जिसमें मुख्यतः विजयराघवगढ़, बड़वारा, एवं ढीमरखेड़ा विकासखंड आते हैं। जिले के दक्षिण पश्चिम भू-भाग महानदी-कटनी के ढलाने वाले घाटी क्षेत्र में आता है इसमें कटनी , रीठी, तथा बहोरीबंद विकासखंड आते हैं।
कटनी जिले का कुल क्षेत्रफल 454.66 वर्ग किलोमीटर है इसके पूर्व में सतना, जिला, पश्चिम में जबलपुर जिला, उत्तर में पन्ना जिला, दक्षिण में उमरिया जिला स्थित है।
भौगोलिक दृष्टि से उत्तरी अक्षांश 23.33 अंश से 24.80 अंश तक तथा पूर्वी देशांश 79.57 अंश से 80.58 अंश के बीच जिला स्थित है।
समुद्र तल से 392 मीटर ऊँचाई पर स्थित है।
कर्क रेखा कटनी जिले से होकर गुजरती है।
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड का करोंदी ग्राम देश का मध्य केन्द्र बिन्दु है।
जिले में भूमि का कुल क्षेत्रफल 4590 वर्ग किलोमीटर है, जिले में कृषि जोत का आकार 1.3 हैक्टेयर है। अनाजों में सर्वाधिक धान का उत्पादन किया जाता है।
कटनी जिले का अधिकतम ताप 47 सेंटीग्रेट तथा न्यूनतम तापमान 40 सेंटीग्रेट है।
जिले में सामान्य औसत वर्षा 1212 मिलीमीटर होती है।
कटनी जिले की प्रमुख नदियां छोटी महानदी, कटनी नदी, उमरेड हैं।
कटनी जिले के बारे जानकारी
कटनी का नाम कटनी क्यों हैं
इन्हें भी देखें
कटनी
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के जिले
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के जिले
*