411 REFERENCE · Wikipedia
बेतिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेतिया Bettiah Pictures of Bettiah.jpg ऊपर से वामावर्त: बेतिया राजमहल शहीद पार्क, सागर पोखरा व शिव मन्दिर, सुप्रिया सिनेमा मार्ग, बेतिया ऑडिटोरियम व महाराजा स्टेडियम, हरिवाटिका चौक में गाँधी की मूर्ति, स्टेशन चौक बेतिया India Bihar 26.801 84.502 inline,title बिहार में स्थिति देश प्रान्त बिहार ज़िला पश्चिमी चम्पारण ज़िला ब्लॉक बेतिया 65 132209 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड 845438 दूरभाष कोड 06254 BR-22
thumb|right|300px|बेतिया राज ज़मींदारी एस्टेट का ऐतिहासिक मानचित्र
बेतिया (Bettiah) भारत के बिहार राज्य के पश्चिमी चम्पारण ज़िले में स्थित एक नगर है। यह बेतिया सामुदायिक विकास खंड का मुख्यालय भी है।"Bihar Tourism: Retrospect and Prospect", Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999."Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar", G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810.
ऐतिहासिक रूप से बेतिया बेतिया राज का मुख्य नगर और राजधानी था। बेतिया राज का क्षेत्र मुख्यतः चंपारण के सरकार के अंतर्गत स्थित था और इसमें मेहसी, समरू तथा मजहोरा जैसे महाल शामिल थे। इस प्रकार, मेहसी का ऐतिहासिक संबंध बेतिया राज की प्रशासनिक और ज़मींदारी संरचना से रहा है।Ansari Tahir Hussain Mughal Administration and the Zamindars of Bihar Routledge 20 June 2019 288–293 https://books.google.com/books?id=kUueDwAAQBAJ&pg=PT288 978-1-00-065152-2
आधुनिक मेहसी पूर्वी चंपारण ज़िले में स्थित एक महत्वपूर्ण कस्बा है। ऐतिहासिक स्रोतों में मेहसी का उल्लेख बेतिया राज के अंतर्गत आने वाले महालों में मिलता है। बेतिया और मेहसी का यह ऐतिहासिक संबंध चंपारण क्षेत्र के व्यापक प्रशासनिक और ज़मींदारी भूगोल को समझने में महत्वपूर्ण है।Ansari Tahir Hussain Mughal Administration and the Zamindars of Bihar Routledge 20 June 2019 288–293 https://books.google.com/books?id=kUueDwAAQBAJ&pg=PT288 978-1-00-065152-2
विवरण
बेतिया का प्रशासन महापौर-परिषद व्यवस्था से करा जाता है। साथ ही यह बेतिया राज की राजधानी है । पश्चिमी चंपारण जिला का मुख्यालय भी है। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। इसके पश्चिम में उत्तर प्रदेश का कुशीनगर जिला पड़ता है। 'बेतिया' शब्द 'बेंत' (cane) से व्युत्पन्न है जो कभी यहाँ बड़े पैमाने पर उत्पन्न होता था (अब नहीं)। अंग्रेजी काल में बेतिया राज दूसरी सबसे बड़ी ज़मींदारी थी जिसका क्षेत्रफल १८०० वर्ग मील थी। इससे उस समय २० लाख रूपये लगान मिलता था। इसका उत्तरी भाग ऊबड़-खाबड़ तथा दक्षिणी भाग समतल तथा उर्वर है। यह हरहा नदी की प्राचीन तलहटी में स्थित प्रमुख नगर है। यह मुजफ्फरपुर से १२४ किमी दूर है तथा पहले बेतिया जमींदारी की राजधानी था। यहाँ के दर्शनीय स्थल:-[१] बेतिया राज का महल [२] उदयपुर पक्षी उद्यान [३] सागर पोखरा [४]काली मंदिर [५] दुर्गा मंदिर [६] सरया मन दर्शनीय है। महात्मा गांधी ने बेतिया के हजारी मल धर्मशाला में रहकर सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी। १९७४ के संपूर्ण क्रांति में भी बेतिया की अहम भुमिका थी। यहां के अमवा मझार गांव के रहने वाले श्यामाकांत तिवारी ने जयप्रकाश नारायण के कहने पर पूरे जिले में आंदोलन को फैलाया। यह एक कृषि प्रधान क्षेत्र है जहाँ गन्ना, धान और गेहूँ सभी उगते हैं। यह गाँधी की कर्मभूमि और ध्रुपद गायिकी के लिए प्रसिध है। बेतिया से मुंबई फ़िल्म उद्योग का सफ़र तय कर चुके मशहूर फ़िल्म निर्देशक प्रकाश झा ने इस क्षेत्र के लोगों की सरकारी नौकरी की तलाश पर 'कथा माधोपुर' की रचना की।
यातायात
वायु मार्ग- यहाँ का सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा महारानी जानकी कुँअर राजकीय हवाई अड्डा है जो 3 किलोमीटर दूरी पर है | दुसरी तरफ 204 किलोमीटर की दूरी पटना में है। तीसरी तरफ हवाई अड्डा गोरखपुर में है।
रेल मार्ग- बेतिया यहाँ का सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है जहां से भारत के अधिकांश शहरों के लिए ट्रेन उपलब्ध है। यह बडी लाईन के द्वारा भारतिय रेल तंत्र से जुडा हुआ है।इसके दोहरीकरण की योजना है! मुजफ्फरपुर से मोतिहारी होते हुए नरकटियागंज तक मार्ग का
विद्युतीकरण हो चुका है। दोहरीकरण होना बाकी है जिसके लिए सरकार ने सहमति दे दी है...
सड़क मार्ग- यहाँ के सरकारी बस अड्डे से राजधानी पटना के अलावा देश के और भी जगहों के लिए बसें खुलती है।
इन्हें भी देखें
बगहा
वाल्मीकि राष्ट्रीय अभयारण्य
बेतिया राज
पश्चिमी चम्पारण ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
बेतिया की ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार का समाचार
सन्दर्भ
श्रेणी:बिहार के शहर
श्रेणी:पश्चिमी चम्पारण जिला
श्रेणी:पश्चिमी चम्पारण ज़िले के नगर