411 REFERENCE · Wikipedia
पामीर नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|वाख़ान गलियारे का नक़्शा जिसमें पामीर नदी और ज़ोरकुल सरोवर देखे जा सकते है
पामीर (ps پامیر, tg Помир) ताजिकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की एक नदी है। यह पंज नदी की एक उपनदी है। यह ताजिकिस्तान के सुदूर पूर्वी कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त में पामीर पर्वतमाला की हिमानियों में उत्पन्न होती है। इसका मुख्य स्रोत ज़ोरकुल सरोवर माना जाता है। यहाँ से आगे इसके मार्ग को अफ़्ग़ानिस्तान के वाख़ान गलियारे की उत्तरी सरहद और ताजिकिस्तान और अफ़्ग़ानिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा माना जाता है। अफ़ग़ानिस्तान के लंगर और क़िला-ए-पंज नामक गाँवों के पास इसका विलय वाख़ान नदी से होता है और इस संगम के बाद यह पंज नदी के नाम से जानी जाती है।Water resource development in Northern Afghanistan and its implications for Amu Darya Basin, World Bank Publications, ISBN 978-0-8213-5890-0
इन्हें भी देखें
पंज नदी
वाख़ान नदी
वाख़ान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:ताजिकिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:मध्य एशिया की नदियाँ
श्रेणी:वाख़ान
श्रेणी:मध्य एशिया
श्रेणी:सीमावर्ती नदियाँ