411 REFERENCE · Wikipedia
सन्दर्भ तल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार| कक्षीय राशियाँ परिभाषित करने के लिए सन्दर्भ तल का प्रयोग होता है
खगोलीय यांत्रिकी में सन्दर्भ तल (plane of reference) कक्षीय राशियाँ परिभाषित करने के लिए प्रयोग करा गया समतल है। सन्दर्भ समतल के हिसाब से मापे जाने वाली दो कक्षीय राशियाँ (orbital elements) कक्षीय झुकाव (inclination) और आरोही पात का रेखांश (longitude of the ascending node) हैं।
भिन्न प्रकार के सन्दर्भ समतल
सौर मंडल के ग्रहों, क्षुद्रग्रहों, धूमकेतु, इत्यादि के लिये सूर्यपथ को सन्दर्भ तल समझा जाता है क्योंकि इन खगोलीय वस्तुओं की कक्षाएँ सूर्यपथ के समीप होती हैं
छोटे अर्ध दीर्घ अक्ष वाले उपग्रहों के लिये उनके ग्रहों की भूमध्य रेखाएँ सन्दर्भ समतल समझी जाती हैं
मध्यम या बड़े अर्ध दीर्घ अक्ष वाले उपग्रहों के लिये स्थानीय लाप्लास समतल को सन्दर्भ तल समझा जाता है
ग़ैर-सौरीय वस्तुओं के लिए खगोलीय गोले से स्पर्शरेखीय किसी काल्पनिक समतल को सन्दर्भ तल समझा जाता है
इन्हें भी देखें
मौलिक समतल (गोलीय निर्देशांक)
कक्षीय राशियाँ
कक्षीय झुकाव
आरोही पात का रेखांश
सन्दर्भ
श्रेणी:गोलीय खगोलशास्त्र
श्रेणी:कक्षाएँ (भौतिकी)