411 REFERENCE · Wikipedia
बिल्ला (2007 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बिल्ला 2007 की तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया है। यह 1978 की हिंदी फिल्म डॉन (1978) की रीमेक है। फ़िल्म में नयनतारा और नमिता के साथ अजित कुमार हैं जो एक अंडरवर्ल्ड डॉन और उसके हमशक्ल की भूमिका निभाते हैं। जबकि प्रभु, रहमान, आदित्य मेनन और संथानम सहायक भूमिकाएँ निभाते हैं।Movie Review:Billa http://www.sify.com/movies/billa-review-tamil-14575572.html dead https://web.archive.org/web/20131128161433/http://www.sify.com/movies/billa-review-tamil-14575572.html 2013-11-28 सिफ़ी इसमें संगीत युवान शंकर राजा द्वारा दिया गया है। छायांकन और संपादन क्रमश: नीरव शाह एवं श्रीकर प्रसाद द्वारा किया गया है।
यह परियोजना अप्रैल 2007 में शुरू हुई थी और इसे 14 दिसंबर 2007 को आयंगरन इंटरनेशनल द्वारा दुनिया भर में जारी किया गया था। जारी होने पर यह फ़िल्म अत्यधिक सफल रही और इसे 61वें कान फ़िल्मोत्सव में प्रदर्शित होने के लिए भी चुना गया था।http://www.indiaglitz.com/channels/tamil/article/38651.html https://web.archive.org/web/20080526200117/http://www.indiaglitz.com/channels/tamil/article/38651.html dead 26 मई 2008 'Billa' Team is not alone in Cannes – Tamil Movie News IndiaGlitz 19 मई 2008 http://www.hindu.com/cp/2008/01/25/stories/2008012550251000.htm https://web.archive.org/web/20080128175105/http://www.hindu.com/cp/2008/01/25/stories/2008012550251000.htm dead 28 जनवरी 2008 चेन्नई, भारत द हिन्दू Billa breaks record in Kerala 25 जनवरी 2008. इस फिल्म की मूल रूप से घोषणा बॉलीवुड फिल्म डॉन (2006) की रिलीज के बाद हुई थी। यह भी 1978 में बनी इसी नाम की फिल्म की रीमेक थी। इसके अलावा 1978 वाली डॉन का एक रीमेक तमिल में 1980 में भी बनाया गया था। उसका नाम भी बिल्ला था।
कहानी
डेविड बिल्ला (अजित कुमार) इंटरपोल की आपराधिक सूची में शामिल एक डॉन है। वह मलेशिया से छिपकर काम कर रहा है। डीएसपी जयप्रकाश ने पिछले कुछ साल बिल्ला की तलाश में मलेशिया बिताए हैं। पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान, एक दुर्घटना के बाद बिल्ला गंभीर रूप से घायल हो जाता है। वह जयप्रकाश के सामने मर जाता है। इंटरपोल अधिकारी गोकुलनाथ (रहमान) को बिल्ला को पकड़ने के लिए जयप्रकाश के साथ काम करने को कहा जाता है।
क्योंकि अभी बिल्ला की मौत के बारे में किसी को नहीं पता है। जयप्रकाश अपने साथी अधिकारियों से भी बिल्ला की मौत को गुप्त रखता है। वह श्रवण वेलु नामक बिल्ला के एक हमशक्ल को ढूंढ लेता है। वह वेलु को बिल्ला बनाकर उसके गिरोह में घुसपैठ करने के लिए कहता है। बदले में, वह वेलु के गोद लिए बच्चों को अच्छे से विद्यालय में पढ़ने को भेज देता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.billathefilm.com
0920457 बिल्ला
श्रेणी:2007 की फ़िल्में
श्रेणी:तमिल फ़िल्में