411 REFERENCE · Wikipedia
ऑरिगेनो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ORIGANUM VULGARE - SANT JUST - IB-230 (Orenga).JPG पुष्पित ओरेगेनो Origanum vulgare L.
ऑरिगेनो (oregano ; वानस्पतिक नाम : Origanum vulgare) पुदीना कुल (Lamiaceae) का एक सपुष्पक शाक औषधि (herb) है। यह मुख्य रूप से पिज़्ज़ा, पास्ता इत्यादि में उपयोग किया जाता है। यह भोजन को एक अलग स्वाद और सुगन्ध प्रदान करता है। इटली के खाद्य पदार्थों में इसका उपयोग बहुत अधिक होता है।
ऑरिगेनो का स्वाद तीखा और तेज होता है। यह कुछ ऐसे क्षुपों में गिना जाता है जो पूर्ण रूप से सुखा देने पर बहुत अच्छा फ्लेवर और महक देते हैं।https://nishamadhulika.com/1925-oregano.html ऑरिगेनो 28 अप्रैल 2021 28 अप्रैल 2021 https://web.archive.org/web/20210428092752/https://nishamadhulika.com/1925-oregano.html dead
यह शीतोष्ण पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी यूरेशिया एवं भूमध्यसागरीय क्षेत्र का देशज पौधा है।
ओरेगेनो एक सदाबहार पौधा है जो २० सेमी से ८० सेमी लम्बा होता है। इसकी पत्तियाँ १ सेमी से ४ सेमी लम्बी होतीं हैं जिनका विन्यास एक-दूसरे के आमने-सामने होता है। इसके फूल बैंगनी होते हैं और ३-४ सेमी लम्बे होते हैं। ओरेगेनो को कभी-कभी 'जंगली मार्जोरम' (wild marjoram) भी कहा जाता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
ओरेगेनो के 14 लाभ, उपयोग और नुकसान
श्रेणी:पादप