411 REFERENCE · Wikipedia
भाटसा बांध
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भाटसा बांध अथवा भातसा जलाशय भारतीय राज्य महाराष्ट्र के थाणे जिले के शहापुर के निकट स्थित भाटसा नदी पर स्थित एक बांध है।
== विशेषता ==
बांध की इसके निम्नतम बिन्दु से ऊँचाई 88.5 मी॰ (290 फीट) है जबकि इसकी लम्बाई 959 मी॰ (3,146 फीट) है। इसका कुल क्षेत्रफल 18.25 kमी3 (4.38 घन मील) है जिसकी कुल भण्डारन क्षमता .97615 kमी3 (0.23419 घन मील) है।
== उद्देश्य ==
सिंचाई – भाटसा बांध में सिंचाई के लिए दायें किनारे पर और बायें किनारे पर एक-एक नहर हैं। हालाँकि केवल दायें किनारे की नहर ही कार्यात्मक है और भिवंडी तालुका से होकर बहती है।
जलापूर्ति – भाटसा बांध बृहन-मुम्बई नगर निगम और ठाणे नगर निगम के लिए पानी का एक प्रमुख स्रोत है। दोनों नगर निगमों के लिए पानी पिसे बांध से पंप किया जाता है जो भाटसा नदी पर भाटसा बांध से 50 किमी दूर है। खारडी और आसपास के 5 गांवों के लिए पानी भी बांध के निचले हिस्से से पंप किया जाता है।
जलविद्युत शक्ति संयंत्र – इसकी क्षमता 15 मेघावॉट है।
== इन्हें भी देखें ==
भारत के बाँधों एवं जलाशयों की सूची
== सन्दर्भ ==