411 REFERENCE · Wikipedia
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मुस्लिम राष्ट्रीय मंच दिसम्बर २००२ संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफज़ाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संघ परिवार १०,००० https://www.muslimrashtriyamanch.com/ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहम्मद फारूक खान
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच राष्ट्रवादी मुस्लिमों का संगठन है।यह संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा का संगठन है। इस संगठन को विश्व का सबसे अच्छा संगठन होने का गौरव प्राप्त है। इसके प्रमुख राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफज़ाल है व इनके साथ अन्य १२ संयोजक और है, इसके राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहम्मद फारूक खान है, एवं अखिलभारतीय मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार हैं। इस संगठन का गठन 2002 में हुआ है ।
विचारधारा
इस संगठन की विचार धारा हिंसा के विरोध में है यह गाँधी के विचारों से प्रेरित हैं। ये राम, कृष्ण इत्यादि इष्टों को अपना पूर्वज मानते हैं तथा मांसाहार न खाने की भी सलाह देते हैं। इनके अनुसार इस्लाम शांति का मजहव है जो किसी भी तरह के खून खराबे को बढावा नही देता। इसलिए ये जानवरों की बलि देने के खिलाफ हैं।https://www.amarujala.com/lucknow/muslim-rashtriya-manch-opposed-the-killings-of-animals-on-bakreed संग्रहीत प्रति 17 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171017145755/https://www.amarujala.com/amp/lucknow/muslim-rashtriya-manch-opposed-the-killings-of-animals-on-bakreed 17 अक्तूबर 2017 live इस संगठन का नारा है हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई ये आपस में भाई भाई तथा यह संगठन धर्मनिरपेक्ष भारत का समर्थन करता है। इस संगठन की विचार धारा "देश पहले मजहव बाद में" हैhttps://khabar.ndtv.com/topic/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AE-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%9A संग्रहीत प्रति 17 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20160118104444/http://khabar.ndtv.com/topic/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AE-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%9A 18 जनवरी 2016 dead
भारत के मुस्लिम समुदायों को आरएसएस के साथ मिलाने के उद्देश्य से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की स्थापना की गई है। इसके सदस्यों एवं पदाधिकारियों का मानना है कि इस के द्वारा मुस्लिमों को आरएसएस और इसके सहयोगी संगठनों के करीब लेकर आ सकते हैं और यह कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुस्लिम समुदाय के भीतर नेतृत्व की कमी के लिए जिम्मेदार है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कई मुद्दों पर आरएसएस का समर्थन किया है, जिसमें गाय-वध करने पर प्रतिबंध सम्मिलित है। इसके राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजल का कहना है कि गोधरा ट्रेन जलाने और 2002 के गुजरात दंगों के बाद के दिनों में संगठन ने गंभीर प्रतिरोध का सामना किया था ।Dahat Pavan Follow your conscience: RSS to appeal to Muslims http://www.thehindu.com/news/national/follow-your-conscience-rss-to-appeal-to-muslims/article5743803.ece 5 October 2014 The Hindu 3 March 2014 https://web.archive.org/web/20140711033121/http://www.thehindu.com/news/national/follow-your-conscience-rss-to-appeal-to-muslims/article5743803.ece 11 जुलाई 2014 live
प्रमुख कार्य
नवंबर २००९ में भारत के सबसे बड़े इस्लामिक संगठनों में से एक जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने राष्ट्रगीत को एक गैर इस्लामिक गीत के रूप में वर्णित एक फतवा पारित किया था । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने उलेमा के फतवे का विरोध किया था । इसके राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजल ने कहा, "हमारे मुस्लिम भाइयों को उलेमा के फतवे का पालन नहीं, विरोध करना चाहिए क्योंकि राष्ट्रगीत देश का गीत है और हर भारतीय नागरिक का सम्मान करना चाहिए।" मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अनुसार, मुसलमान जिन्होंने गाने से मना कर दिया , वे इस्लाम और भारत दोनों के विरोधी थे। अगस्त २००८ में, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अमरनाथ तीर्थ यात्रा के लिए भूमि आवंटन के समर्थन में दिल्ली से कश्मीर में लाल किले से एक पैग़ाम -ए-अमन (शांति का संदेश ) का आयोजन किया। झारखंड शाही-इमाम मौलाना हिजब रहमान मेरठी के नेतृत्व में, यात्रा के 50 कार्यकर्ताओं को शुरू में जम्मू-कश्मीर की सीमा पर रोक दिया गया था। उन्हें बाद में जम्मू जाने की अनुमति दी गई, जहां उन्होंने श्री अमरनाथ संघर्ष समिति के साथ बैठकें कीं।Welcome to MRM http://www.muslimrashtriyamanch.org/campaigns.html 5 October 2014 https://web.archive.org/web/20150219062248/http://muslimrashtriyamanch.org/campaigns.html 19 फ़रवरी 2015 deadCurfew lifted in Poonch, Kathua, relaxed in 4 districts Outlook 10 August 2008 http://www.outlookindia.com/news/article/Curfew-lifted-in-Poonch--Kathua--relaxed-in-4-districts/597738 2014-10-05 https://web.archive.org/web/20141006114921/http://www.outlookindia.com/news/article/Curfew-lifted-in-Poonch--Kathua--relaxed-in-4-districts/597738 6 अक्तूबर 2014 dead Pro-RSS Muslims take anti-terror vow http://www.hindustantimes.com/india-news/newdelhi/pro-rss-muslims-take-anti-terror-vow/article1-478267.aspx Hindustan Times 19 November 2009 2014-10-05 https://web.archive.org/web/20141006100746/http://www.hindustantimes.com/india-news/newdelhi/pro-rss-muslims-take-anti-terror-vow/article1-478267.aspx 6 अक्तूबर 2014 live नवंबर २००९ में, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने आतंकवाद के विरोध में एक तिरंगा यात्रा (राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में मार्च) का आयोजन किया, जो मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया की ओर अग्रसर हुई । एक हजार स्वयंसेवकों ने आतंक के विरुद्ध शपथ ली और अपने गृह जिलों में इसके खिलाफ अभियान की कसम खाई। सितंबर २०१२ में, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया, जो जम्मू-कश्मीर राज्य को सीमित स्वायत्तता देता है, और दावा किया कि उन्होंने 7,00,000 हस्ताक्षर एकत्र किए हैं। 7 lakh Muslims have signed up for revoking Art 370: RSS outfit http://archive.indianexpress.com/news/7-lakh-muslims-have-signed-up-for-revoking-art-370-rss-outfit/1051675/ Indian Express 29 December 2012 2014-10-05 https://web.archive.org/web/20160828222314/http://archive.indianexpress.com/news/7-lakh-muslims-have-signed-up-for-revoking-art-370-rss-outfit/1051675/ 28 अगस्त 2016 live
2014 के आम चुनाव में , मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के प्रचार के लिए अभियान चलाया। अफजल ने कहा कि चुनाव होने से पहले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच 50 मिलियन मुसलमानों तक पहुंचने का प्रयास करेगा। गुजरात दंगों में मोदी की भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर अफजल ने कहा:
" "यदि मोदी दंगों में शामिल थे, तो उनकी पुलिस ने 1200 गोल नहीं छोड़े होते और न ही 200 दंगाइयों को मार दिया होता । हर अदालत ने उन्हें बरी कर दिया है और पिछले 12 सालों में गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा की कोई घटना नहीं है।""Had Mr. Modi been involved in the riots, his police would not have fired 1,200 rounds and killed over 200 rioters. Every court has acquitted him. And there is not a single incident of communal violence in Gujarat in the past 12 years.”
२०१५ में, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने सार्वभौमिक अपील और योग की स्वीकृति पर एक किताब "योग और इस्लाम" शीर्षक लिखा। किताब के पेज नंबर 29 और 30 पर अलिफ लाम मीम ( الۤـمّۤ ) का साफ-साफ मतलब ओउम् (ॐ) बताया है जबकि कुरान अथवा हदीस ने इन शब्दों के मायने नहीं बताए हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, शिव को अपना पैगम्बर मानता है।
मंच ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 'योग' में धर्म के साथ कुछ भी नहीं है, आगे बताते हुए कि "नमाज, एक प्रकार का योग आसन ही है"। इस कदम को केन्द्रीय आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय ने समर्थन किया था।Govt. pushes yoga’s universal appeal, Ministry releases book, The Hindu, 18 June 2015.
सन्दर्भ
बाहरी कडियाँ
आधिकारिक जालस्थल
श्रेणी:राष्ट्रवादी संगठन