Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मूलकण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300px|मूलभूत कणों का मानक मॉडल भौतिकी में मूलकण (elementary particle) वे कण हैं, जिनकी कोई उपसंरचना ज्ञात नहीं है। अभी यह ज्ञात नहीं है कि यह किन कणों से मिलकर बना है। मूलकण ब्रह्माण्ड की आधारभूत संरचना है तथा समस्त ब्रह्माण्ड इन्ही मूलभूत कणों से मिलकर बना है। कण भौतिकी के मानक मॉडल (standard model) के अनुसार क्वार्क, लेप्टॉन और गेज बोसॉन मूलकण हैं। पदार्थ कण और ऊर्जा कण साधारणतया ब्रह्माण्ड मे दो तरह के कणों की कल्पना की गई है, एक "पदार्थ कण" (matter particle) और दूसरा "ऊर्जा कण" (energy particle)। पदार्थ कण वे कण हैं, जिसका द्रव्यमान होता है, जो जगह घेरते हैं, जो पॉली के अपवर्जन सिद्धान्त का पालन करते हैं और यह फर्मिऑन कहलाते है। इसके विपरीत, ऊर्जा कणों का द्रव्यमान नही होता है, स्वाभाविक रूप से यह जगह भी नहीं घेरते हैं, ना ही यह पॉली के अपवर्जन सिद्धान्त का पालन करने के लिए बाध्य है, यह बोसान कहलाते हैं। इन्हें भी देखें कण भौतिकी क्वार्क लेप्टॉन गेज बोसॉन श्रेणी:कण भौतिकी *