411 REFERENCE · Wikipedia
पाण्डेय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
पाण्डेय अथवा पाण्डे/पाँडे उत्तर एवं मध्य भारत तथा नेपाल में हिन्दू ब्राह्मण समुदाय का एक उपनाम है। नेपाल में ये क्षत्रिय समुदाय का भी पारिवारिक नाम होता है। पाँडे वंश नेपाल में क्षत्रिय शासकों का परिवार है। इसी प्रकार पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र में कई ब्राह्मण समुदायों के उपनाम 'पाण्डे' होते हैं जैसे देशपांडे, सरदेशपांडे आदि। भारत में पांडे उपनाम के अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा तथा छत्तीसगढ़ राज्य में पाये जाते हैं। ये क्षेत्रीय भाषा में संवाद करते हैं, उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले 'पांडे' भोजपुरी, अवधि बोलते हैं, उसी तरह उत्तराखंड में ये कुमाऊनि, गढ़वाली तथा पंजाब-हरियाणा में ये पंजाबी या हरियाणवी बोलते हैं।
श्रेणी:उपनाम