Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिवनेरी दुर्ग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|शिवनेरी दुर्ग का मुख्य प्रवेश शिवनेरी दुर्ग या शिवनेरी किला, भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे के जुन्नर गांव के पास स्थित एक ऐतिहासिक किला है। शिवनेरी छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थान भी है।Gunaji Milind Offbeat tracks in Maharashtra Popular Prakashan 2003 69 8171546692 http://books.google.com/books?id=JIjmDLardesC&pg=PA70&dq=shivneri+fort&client=firefox-a&cd=4#v=onepage&q=shivneri%20fort&f=false March 13, 2010 शिवाजी महाराज के पिता, शाहाजी राजे बीजापुर के सुल्तान आदिल शाह की सेना में एक सेनापति थे। लगातार हो रहे युद्ध के कारण शाहाजी राजे, अपनी गर्भवती पत्नी जीजाबाई]] की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे, इस लिए उन्होने अपने परिवार को शिवनेरी में भेज दिया। शिवनेरी चारों ओर से खड़ी चट्टानों से घिरा एक अभेद्य गढ़ था। शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ था और उनका बचपन भी यहीं बीता। इस गढ़ के भीतर माता शिवाई का एक मन्दिर था, जिनके नाम पर शिवाजी महाराज का नाम रखा गया। किले के मध्य में एक सरोवर स्थित है जिसे "बादामी तालाब" कहते हैं। इसी सरोवर के दक्षिण में माता जीजाबाई और बाल शिवाजी राजे की मूर्तियां स्थित हैं। किले में मीठे पानी के दो स्रोत हैं जिन्हें गंगा-जमुना कहते हैं और इनसे वर्ष भर पानी की आपूर्ति चालू रहती है। किले से दो किलोमीटर की दूरी पर लेन्याद्री गुफाएं स्थित हैं जहां अष्टविनायक का मन्दिर बना है। अधिक जाणकारी के लिये शिवनेरी किला - छत्रपती शिवाजी महाराज का जन्मस्थल पढे । चित्रदीर्घा सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:महाराष्ट्र में दुर्ग