411 REFERENCE · Wikipedia
सम्प्रीति सेतु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सम्प्रीति सेतु, भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में हुगली नदी पर स्थित एक रेलवे पुल है। ११ अगस्त, वर्ष २०१६ को इस पुल का उद्घाटन किया गया था। यह गारीफ़ रेलवे स्टेशन और हुगली घाट रेलवे स्टेशन के बीच यह नैहाटी-बण्डेल शाखा लाइन पर स्थित है। इस पुल को जुबली ब्रिज के प्रतिस्थापन के रूप में बनाया गया था। यह पुल कुल ४१५ मीटर लंबा है।
== निर्माण ==
वर्ष २००० में, भारत के रेल मंत्री ने इस पुल के निर्माण की परियोजना पारित की थी, परन्तु कुछ समस्याओं के कारण, इस परियोजना को २००७ में ही मंजूरी मिल सकी। तत्पश्चात निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन बहुत धीमी गति से। नतीजतन, परियोजना की लागत में तय लागत से बहुत अधिक वृद्धि हो गयी। वित्तीय समस्याओं के कारण अंत्यतः, प्राथमिक निर्माण कंपनी ने निर्माणकार्य बंद कर दिया था। इसके बाद, एक नई कंपनी ने पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। तथा वर्ष २०१६ के अंत तक इस पल का निर्माण पूरा हुआ। इस पुल को उसी वर्ष, अगस्त में शुरू कर दिया गया।
== पुल की विशिष्टियाँ ==
अवधि लंबाई- ३१५ मीटर (१,०३३ फीट)
सामग्री- कंक्रीट और स्टील
प्रकार-रेल ब्रिज
लेन- समानांतर में दो रेलवे पटरियाँ
== इन्हें भी देखें ==
जुबली ब्रिज
ईश्वर गुप्ता सेतु
विवेकानंद सेतु
बण्डेल
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
structure.net-सम्प्रीति सेतु की तकनीकी विशिष्ठियाँ