Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग़ुलाम (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ग़ुलाम ग़ुलाम.jpg ग़ुलाम का पोस्टर विक्रम भट्ट मुकेश भट्ट अंजुम राजबली आमिर ख़ान,रानी मुखर्जी,रजित कपूर,शरत सक्सेना,दीपक तिजोरी जतिन-ललित 19 जून, 1998 भारत हिन्दी ग़ुलाम 1998 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य फिल्म है। इसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया और मुख्य भूमिकाओं में आमिर ख़ान, रानी मुखर्जी और दीपक तिजोरी हैं। गुलाम का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन मध्यम रहा।http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=204&catName=MTk5OA== Box Office 1998 27 अप्रैल 2015 https://web.archive.org/web/20131017072524/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=204&catName=MTk5OA%3D%3D 17 अक्तूबर 2013 dead इसका संगीत मशहूर रहा खासकर "आती क्या खंडाला" विशेष रूप से लोकप्रिय हुआ था। संक्षेप सिद्धार्थ (आमिर ख़ान) एक शौकिया मुक्केबाज है जो काम नहीं करता है और उसे दोस्तों के साथ घूमना पसंद हैं। वो और उसका बड़ा भाई जय (रजत कपूर) एक आपराधिक डॉन, रौनक सिंह उर्फ रोनी के लिए काम करते हैं। लोगों में डर पैदा करके रौनक इस क्षेत्र पर हावी है और आसपास के क्षेत्र पर शासन करता है। वह व्यापारियों को आतंकित करता है और हफ्ता मांगता है। एक बच्चे के रूप में सिद्धार्थ ने अपने पिता, एक स्वतंत्रता सेनानी को आदर्श माना था। उसने उन्हें पुराने परिचितों से मिलने के बाद शर्म में आत्महत्या करते हुए देखा। सिद्धार्थ एक मोटरसाइकिल गिरोह की सदस्य, अलीशा (रानी मुखर्जी) और एक सामाजिक कार्यकर्ता हरि से मिलता है। फिल्म सिद्धार्थ के अलीशा के साथ रोमांस और उसके सुधार की कहानी बताती है। एकमात्र आदमी जो रौनक के खिलाफ बात करने का फैसला करता है वह है सिद्धार्थ की प्रेमिका, अलीशा का भाई हरि। जब रौनक को पता चलता है कि हरि उसके खिलाफ गवाही देने के लिए अदालत में जा रहा है तो वह उसे मार देता है। सिद्धार्थ इस अपराध का चश्मदीद गवाह होता है। सिद्धार्थ ने अपने और अपने भाई के जीवन को खतरे में डालकर कानूनी कार्यवाही शुरू करके रौनक को कैद कराने का फैसला करता है। मुख्य कलाकार आमिर ख़ान - सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू रानी मुखर्जी - अलीशा रजित कपूर - जय दीपक तिजोरी - चार्ली शरत सक्सेना - रौनक "रॉनी" सिंह दलीप ताहिल - सिद्धार्थ के पिता मीता वशिष्ठ - सिद्धार्थ की वकील राजू खेर - अलीशा के पिता आशुतोष राणा - श्यामसुंदर अग्रवाल संगीत ग़ुलाम एल्बम जतिन-ललित 1998 33 50 <div style="white-space: nowrap;">टिप्स म्यूजिक हिन्दी ढूंढते रह जाओगे 1998 जब प्यार किसी से होता है 1998 गीत गायक जतिन-ललित आँखों से तूने ये क्या कह दिया कुमार सानु, अलका याज्ञिक 5:05 समीर आती क्या खंडाला आमिर ख़ान, अलका याज्ञिक 4:11 नितिन राईक्वर जादू है तेरा ही जादू अलका याज्ञिक, कुमार सानु 7:42 समीर अब नाम मोहब्बत के उदित नारायण, अलका याज्ञिक 5:18 विनोद महेंद्र साथ जो तेरा मिल गया उदित नारायण, अलका याज्ञिक 5:26 इन्दीवर तुझको क्या उदित नारायण, जोजो, सुरजीत 6:08 इन्दीवर रोचक तथ्य इस फिल्म में रानी मुखर्जी की आवाज अपनी नहीं बल्कि डबिंग कलाकार मोना घोष शेट्टी की है। निर्देशक को लगा था कि उनकी आवाज कर्कश है और उनके किरदार से मेल नहीं खाती।Exclusive: आमिर की वजह से चली गई थी फिल्म गुलाम में रानी मुख़र्जी की 'आवाज़' https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-aamir-khan-apologies-for-not-had-a-fath-in-rani-mukherjee-voice-in-ghulam-17542342.html 21 सितम्बर 2018 दैनिक जागरण 20 फरवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180922024444/https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-aamir-khan-apologies-for-not-had-a-fath-in-rani-mukherjee-voice-in-ghulam-17542342.html 22 सितंबर 2018 live नामांकन और पुरस्कार |- | rowspan="1"|1999 | आमिर ख़ान ("आती क्या खंडाला") | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार | |} सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0190419 ग़ुलाम श्रेणी:1998 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:जतिन–ललित द्वारा संगीतबद्ध फिल्में