Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खैर प्रखण्ड (अलीगढ़)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

खैर (अंग्रेज़ी: Khair) भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक शहर है। खैर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में अलीगढ़ जिला में भारत की राजधानी नई दिल्ली से लगभग 114 किमी दूर दक्षिण-पूर्व स्थित प्रसिद्ध नगर है। यहाँ से सड़कें चारों ओर जाती हैं। यहां से सीधे दिल्ली, नोएडा, आगरा, अलीगढ, हाथरस, मथुरा, पलवल और फरीदाबाद आदि के लिए जा सकते हैं। दिल्ली को अलीगढ़ से जोड़ने वाला राजमार्ग भी शहर से गुजरता है। यह ज़िले की प्रसिद्ध व्यपारिक मण्डी है। गेहूँ, तेलहन, जौ, ज्वार, कपास और गन्ना का व्यापार अधिक होता हैं। == जनसंख्या == 2011 की जनगणना के अनुसार खैर शहर की जनसंख्या नगर पालिका क्षेत्र 48,251 है और खैर तहसील की कुल जनसंख्या 4,52,624 है। == राजनीति == यह इलाका जाट और ब्राह्मण बाहुल है। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख राजनीतिक दल हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी का भी वर्चस्व है। == कृषि == खैर एक कृषि व्यापार केंद्र है, जहाँ कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण और विनिर्माण महत्त्वपूर्ण हैं। इसके आसपास के क्षेत्रों में गेहूँ, धान, सरसो, आलू, जौ और अन्य फ़सलें उगाई जाती हैं। == भूगोल == खैर हरियाणा राज्य की सीमा पर स्थित है। इसकी समुद्र तल से 188 मीटर की उचाई पर है। दिल्ली, अलीगढ, मथुरा,पलवल, हाथरस, नोएडा और आगरा इसके निकटवर्ती नगर हैं। यह क्षेत्र गंगा-यमुना दोआब क्षेत्र में आता है। यह पश्चिमी उ.प्र. के विकासशील नगरों में एक है। == विभाजन == खैर तहसील को 2 ब्लाक में विभाजित किया गया है :- खैर ब्लाक टप्पल ब्लाक चंडौस ब्लॉक == इन्हें भी देखें == भारत के शहर मालीपुरा मौर्या नगर