Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुपरहीरो फ़िल्म

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुपरहीरो फ़िल्म, सुपरहीरो मुवी अथवा सुपरहीरो मोशन पिक्चर (अंग्रेजी; superhero film, superhero movie, or superhero motion picture) वह विषय आधारित फ़िल्म हैं जिनमें एक या उससे कई ज्यादा सुपरहीरो किरदारों के एक्शन पर केंद्रित किया जाता है : यहां तात्पर्य उस अमानवीय एवं विलक्षण शक्तियों वाले किरदार से है जो साधारण मानवों के रूप में रहकर गुप्त तौर से अपनी शक्तियों का उपयोग लोगों के परोपकार या रक्षा करने के लिए करता है। इस तरह की फ़िल्मों में मिसाल के तौर पर एक्शन, काल्पनिक फंतासी और विज्ञान फंतासी जैसे तत्व जोड़े जाते है, जहाँ अपनी पहली फ़िल्म में बतौर एक विशेष किरदार पर उसकी शक्तियों की मूल उद्गम पर केंद्र में रखकर और फ़िल्म का चरम पर उसका किसी बेहद कट्टर दुश्मन या सुपर खलनायक या फिर सुपरविलैन के साथ मुठभेड़ कराया जाता। ज्यादातर सुपरहीरो किसी ना किसी काॅमिक्स से आधारित रहते हैं। हालाँकि, कुछेक फ़िल्म इस मामलों में उलट होती है उदाहरण स्वरूप राॅबोकाॅप सिरिज, द मेट्योर मैन, द इनक्रेडिब्लस, और हैनकाॅक आदि पर्दे की मूल गैर-काॅमिक्स रचनाएँ हैं, जिसकी शुरुआत द ग्रीन हाॅर्नेट से हुई जो मूल तौर पर आकाशवाणी श्रंखला थी और फिर 1960 के दशक में इसे टीवी धारावाहिक के रूप में रूपांतरित किया गया। और इसी दम पर अंडरडाॅग और द पावरपफ गर्ल्स जैसी एनिमेटेड टीवी श्रंखला भी पेश की गई। सन्दर्भ श्रेणी:सुपरहीरो फ़िल्म