411 REFERENCE · Wikipedia
आसोतरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आसोतरा राजस्थान के बालोतरा जिले में बालोतरा शहर के पास स्थित एक गाँव है जो 10 किमी की दूरी पर है। पचपदरा उत्तर में 17 किमी, उमरलाई उत्तर-पूर्व में 17 किमी और मेली आसोतरा से 18 किमी पूर्व में है। बालोतराजंक्शन रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है। 100 किमी की दूरी पर जोधपुर हवाई अड्डा, आसोतरा में कार्य करता है। यह संत श्री खेताराम जी महाराज द्वारा निर्मित विश्व का दूसरा ब्रह्मा मंदिर है ।
== असोतरा मंदिर ==
आसोतरा एक गांव है जहां विश्व का दूसरा ब्रह्मा मन्दिर है। जिनका निर्माण ब्रह्मऋषि संत खेतारामजी महाराज ने करवाया था। पहला मन्दिर जो पुष्कर ,राजस्थान में स्थित है।
== भगवान ==
ब्रह्मा जो हिंदुओं के भगवान है। ब्रह्म जी की उत्पति विष्णु भगवान की नाभि से हुई मानी जाती है । ब्रह्मा जी का एक मन्दिर पुष्कर ,राजस्थान में स्थित है और दूसरा मन्दिर यह है जो पीले (सुनहरे पत्थरों) से जो विशेष रूप से जैसलमेर के पत्थरों से बनाया गया है। इस मन्दिर का विश्राम गृह जोधपुरी पत्थर (छीतर पत्थर) से बनाया गया है। मन्दिर में ब्रह्माजी की मूर्ति स्थापित है ,जो संगमरमर की बनाई गई है। इस मन्दिर की स्थापना २० अप्रैल १९६१ में शुरू हुआ था। यहां हर दिन २०० किलोग्राम तक की अनाज पक्षियों को खिलाते हैं।
यह भारत का पहला ऐसा ब्रह्मा जी का जिसमें ब्रम्हाजी के साथ माता सावित्री विराजमान है। इस मंदिर का निर्माण राजपुरोहित समाज के कुलगुरु श्री श्री 1008 श्री खेताराम जी महाराज द्वारा करवाया गया।0
== इन्हें भी देखें ==
खेतेश्वर महाराज
बिजरोल खेड़ा
बालोतरा
राजपुरोहित
आकड़ली धनसिंह
== सन्दर्भ ==