411 REFERENCE · Wikipedia
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालयSido Kanhu Murmu University Entrance Gate of Sido Kanhu Murmu University, Dumka.jpg नीरक्षीरविवेकिनी विद्या yes yes 1992 सार्वजनिक यूजीसी एआईयू एआईसीटीई झारखण्ड के राज्यपाल प्रो-वाइस-चांसलर पद रिक्त कुनुल कांदिर दुमका झारखण्ड भारत शहरी सिदो कान्हु विश्वविद्यालय http://www.skmu.ac.in 1.8 Hi
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU),पूर्वी भारत में झारखंड राज्य के संथाल परगना क्षेत्र में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है।https://skmu.ac.in/ Sido Kanhu Murmu University, Dumka skmu.ac.in 2022-12-23 इसका मुख्यालय झारखंड की दूसरी राजधानी दुमका में है एवं इसमें दुमका सहित देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहेबगंज साहित सम्पूर्ण उत्तरी झारखण्ड के कई महाविद्यालय एवं शिक्षण संस्थान संबद्ध हैं।https://skmu.ac.in/constituent-colleges Constituent Colleges of SKMU skmu.ac.in 2022-12-23https://www.jagran.com/jharkhand/dumka-dumka-admission-process-would-be-start-in-five-new-modal-college-of-sido-kanhu-murmu-university-23036677.html सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के पांच नए माडल कालेजों में इसी सत्र से शुरू होगा नामांकन... प्रोसेसे होगा ऑनलाइन Dainik Jagran hi 2022-12-23
इतिहास
इस विश्वविद्यालय की स्थापना 10 जनवरी 1992 को बिहार विधान सभा के एक अधिनियम द्वारा सिद्धू कान्हू विश्वविद्यालय के रूप में की गई थी। इसे भागलपुर विश्वविद्यालय से अलग किया गया था जिसे अब तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है। विश्वविद्यालय का अधिकार क्षेत्र संथाल परगना के छह जिलों तक फैला हुआ है। वर्तमान में इसके अंतर्गत 21 घटक और 15 स्थायी रूप से संबद्ध कॉलेज स्थित हैं।
झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 (संशोधन) की धारा 3 (1) में किए गए संशोधन द्वारा 6 मई 2003 को विश्वविद्यालय का नाम बदलकर सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय कर दिया गया। इसका नाम सिद्धू मुर्मू और कान्हू मुर्मू के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 1855-56 में अंग्रेजों के खिलाफ संथाल विद्रोह का नेतृत्व किया था।https://www.livehindustan.com/jharkhand/ranchi/story-sido-kanhu-murmu-university-dumka-vice-chancellor-sonjharia-minj-3244419.html सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की कुलपति बनी सोनाझरिया मिंज Hindustan hindi 2022-12-23 यह विश्वविद्यालय दो महान संथाल स्वतंत्रता सेनानियों, सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 1857 में भारत में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से बहुत पहले 1855 में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के शोषण के खिलाफ संथाल विद्रोह का नेतृत्व किया था, जिसे संथाल हुल के नाम से जाना जाता है। विश्वविद्यालय उनके संदेश और मूल्यों पर चलते हुए लगभग दो दशक से इस क्षेत्र में शिक्षा का आलेख जगा रहा है।
इस विश्वविद्यालय को 6 मई 1993 को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज द्वारा मान्यता प्राप्त और संबद्ध किया गया था। इसे मई 2006 में यूजीसी अधिनियम, 1956 की धारा 2(एफ) और 12 (बी) के तहत मान्यता प्रदान की गई थी।
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:झारखंड के विश्वविद्यालय