Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फतेह सिंह राणा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फतेह सिंह राणा,भारत के उत्तर प्रदेश की प्रथम विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1952 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के 66 - सरधना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भड़ल गाँव में हुआ था। भड़ल गाँव वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में है। फतेह सिंह राणा ने डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव फेडरेशन मेरठ के चेयरमैन रहते हुए रूस जाकर अपने क्षेत्र में सिंचाई की समस्या का समाधान करने हेतु मदद प्राप्त की और अपने क्षेत्र में कोऑपरेटिव फेडरेशन की ट्यूबवेल लगवाईं। ये इस क्षेत्र में पहली सरकारी ट्यूबवेल थीं। इसके बाद उत्तर प्रदेश की इस गन्ना बेल्ट में सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ।[उद्धरण चाहिए] == सन्दर्भ ==