411 REFERENCE · Wikipedia
प्रेरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|अमेरिका के दक्षिण डकोटा राज्य में प्रेरी पर खड़ा एक घर
thumb|220px|अमेरिका के आइओवा राज्य में ऍफ़िजी माउंड्स राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र में विस्तृत प्रेरी
प्रेरी (अंग्रेज़ी: prairie) पृथ्वी के समशीतोष्ण (यानि टॅम्प्रेट) क्षेत्र में स्थित विशाल घास के मैदानों को कहा जाता है। इनमें तापमान ग्रीष्मऋतु में मध्यम और शीतऋतु में ठंडा रहता है और मध्यम मात्राओं में बर्फ़-बारिश पड़ती है। यहाँ पर वनस्पति जीवन घास, फूस और छोटी झाड़ों के रूप में अधिक और पेड़ों के रूप में कम देखने को मिलता है। ऐसे घासदार मैदानों को उत्तरी अमेरिका में "प्रेरी", यूरेशिया में "स्तॅप" या "स्तॅपी" (steppe), दक्षिण अमेरिका में "पाम्पा" (pampa) और दक्षिण अफ़्रीका में "वॅल्ड" (veld) कहा जाता है।Grasslands: Biomes of the Earth Michael Allaby, Richard Garratt Infobase Publishing, 2006 9780816053230 http://books.google.com/books?id=hasGEyb2B3IC ... The name steppe is sometimes used to describe temperate grasslands of all kinds, including the prairie, pampa, veld ...
उत्तर अमेरिकी प्रेरी का इतिहास
उत्तर अमेरिका की प्रेरी संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य भाग, कनाडा के दक्षिण-मध्य भाग और मेक्सिको के उत्तर-मध्य भाग में फैली हुई है। पिछले हिमयुग में फैलती हिमानियों (ग्लेशियरों) ने ज़मीन पर चलकर उसे रगड़ते हुए मिटटी में बहुत उथल-पुथल करी। जब यह हिमानियाँ पिघलीं तो अपनी बर्फ़ में मिश्रित गर्द और पदार्थ की एक तह छोड़ गई जिस से इस क्षेत्र की मिटटी घासों के लिए बहुत पौष्टिक बन गई।Prairie: A Natural History Candace Savage Greystone Books, 2011 9781553655886 http://books.google.com/books?id=2tInoJf2I5cC ... Whenever the glaciers melted back, they left behind outwash plains of sand and silt ... पिछले एक लाख साल से यहाँ पर प्रेरी की घासों में क्रम-विकास (एवोल्यूशन) चल रहा है। इतनी विस्तृत घास होने से इन क्षेत्रों में चरने वाले जानवरों के विशाल झुण्ड भी रहने लगे, जैसे की अमेरिकी बाइसन (भैंसा) और भिन्न प्रकार के हिरण।Mountain and prairie: a journey from Victoria to Winnipeg via Peace River Pass Daniel Miner Gordon Dawson Brothers, 1880 http://books.google.com/books?id=yIk5AAAAMAAJ ... They wandered over a vast expanse of country 'in herds upon an endless plain.' Prairie and hill-side furnished them with unlimited supplies of food, for even in winter by pawing away the light snow they could always find plenty of grass ... इन जानवरों के झुंडों का शिकार करके बहुत से मूल अमेरिकी आदिवासी क़बीले भी एक समृद्ध शिकारी-फ़रमर जीवनी जीने में सक्षम थे। सूखे के मौसम में यहाँ भयंकर आग भी फैलती रहती थी इसलिए इन घासों में आग के बाद स्वयं को फिर से फैलाने की क्षमता बन गई और कुछ के लिए तो नियमित रूप से आग लगना उनके पनपने के लिए ज़रूरी भी हो गया। आग लगने से पेड़ तो मारे जाते हैं, लेकिन घास फिर भी वापस आ जाती है। जब यूरोपियाई लोग अमेरिका में आकर बसे तो उन्होने बहुत से प्रेरी क्षेत्र को कृषि के इलाक़ों में बदल दिया।
इन्हें भी देखें
घास
स्तॅपी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:उत्तर अमेरिका की घासभूमियाँ
श्रेणी:घास
श्रेणी:घासभूमियाँ
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना